नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 59वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....
Updated : January 28, 2026 02:35 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
प्रशासनिक
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), नीमच की 59वीं छमाही बैठक सीटीसी, सीआरपीएफ, नीमच के मैन्स क्लब में बुधवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप महानिरीक्षक, ग्रुप केंद्र नीमच की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस बैठक का आयोजन भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग के आदेशानुसार, नराकास के सदस्य कार्यालयों/संस्थानों में राजभाषा हिंदी के प्रगामी प्रयोग की स्थिति की समीक्षा करने तथा राजभाषा नियमों/अधिनियमों की ओर कार्यालय प्रमुखों का ध्यान आकृष्ट करने के लिए किया गया। इस बैठक में सीआरपीएफ परिसर में स्थित बल के सभी संस्थानों सहित, नीमच नगर में स्थित 33 केन्द्रीय सरकार के कार्यालयों/बैंकों/सार्वजनिक उपक्रमों के प्रमुख एवं राजभाषा हिन्दी से जुड़े प्रतिनिधिगण उपस्थित थे। नराकास सचिव श्री एस.एन.सुमन ने 01 अप्रैल 2025 से 30 सितम्बर 2025 तक की छमाही अवधि के दौरान विभिन्न सदस्य कार्यालयों द्वारा राजभाषा हिंदी में किए गए कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की।
नराकास अध्यक्ष ने समीक्षा अनुसार, कुछ कार्यालयों की राजभाषा कार्यान्वयन की कमियों की ओर उनका ध्यान आकृष्ट किया तथा इस क्षेत्र में किए गए अच्छे कार्यों की सराहना भी की। उन्होंने राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए जारी वार्षिक कार्यक्रम में निधारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरे मनोयोग के साथ सार्थक प्रयास करने पर बल दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि हिंदी न केवल हमारी राजभाषा है, अपितु एक वैज्ञानिक भाषा भी है और इसलिए हमें हिंदी में कामकाज करने में गौरव की अनुभूति होनी चाहिए। जिस दिन सभी हिंदी में कार्य करने का दृढ संकल्प ले लेंगे, तो फिर शनै:-शनै: लक्ष्य प्राप्त करने में हमें कोई परेशानी नहीं होगी। इसलिए तकनीकी प्रकृति के कार्यों की विवशता के सिवाय, सभी सदस्य कार्यालय अपना सम्पूर्ण सरकारी कामकाज सरल एवं आम बोल-चाल की हिंदी में करें।
बैठक में श्री सुरेन्द्र कुमार नराकास अध्यक्ष डीआईजी ग्रुप केंद्र नीमच, डॉ. पदमा चौधरी डीआईजी(मेडिकल) संयुक्त अस्पताल नीमच, श्री छोटन ठाकुर कमांडेंट आरटीसी नीमच, श्री विजय कुमार कमांडेंट प्रथम बटा., श्री हरबिन्दर सिंह कमांडेंट 4 सिगनल बटालियन, डॉ. गोपाल जी गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। अध्यक्ष महोदय ने सभी कार्यालय प्रमुखों तथा हिंदी सेवी कार्मिकों को बैठक में उपस्थित होने के लिए धन्यवाद दिया। अंत में श्री आशीष भटनागर, उप कमांडेंट, सीटीसी, नीमच ने बैठक में उपस्थित सभी कार्यालय प्रमुखों एवं प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया।
और खबरे
बाल विवाह की सूचना पर की गई कार्यवाही, दो नाबालिक बहनों की शादी रुकवाई गई...
January 28, 2026 04:54 PM
मनासा में विधिक सेवा प्राधिकरण का सम्मान समारोह आयोजित, रामपुरा निवासी अधिवक्ता अनवर खान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित..
January 28, 2026 04:05 PM
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 59वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....
January 28, 2026 02:35 PM
41 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा सहित अल्टो कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
January 28, 2026 02:32 PM
बकरियाँ चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...
January 28, 2026 02:12 PM
पत्रकार कंठालिया को मिला जिला स्तरीय सम्मान...
January 28, 2026 02:11 PM
मुख्यमंत्री का कल मल्हारगढ पहुंचकर करें भावभीना स्वागत - परिहार...
January 28, 2026 02:10 PM
नाले के पानी से खेत में अवैध सिंचाई पर नपा की कार्रवाई 2 विद्युत मोटर व 1 पम्प जप्त....
January 28, 2026 01:37 PM
मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुण्डा जयंती जौहर भवन चित्तौड़गढ़ पर हर्षोल्लास से सम्पन्नत...
January 28, 2026 01:28 PM
चीताखेडा आयुष शिविर में 65 रोगी लाभांवित...
January 28, 2026 01:25 PM
चचौर आयुष शिविर में 72 रोगी लाभांवित...
January 28, 2026 01:24 PM
निःशुल्क रेबीज रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण शिविर 30 जनवरी को...
January 28, 2026 01:23 PM
कनेरा ज्ञान ज्योति विद्यालय में सांस्कृतिक संध्या उत्कर्ष 2026 का आयोजन एवं संत आशीर्वचन संपन्न...
January 28, 2026 01:22 PM
नशे में धुत आरक्षक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, विरोध पर धमकी, एसपी ने किया निलंबन...
January 28, 2026 12:34 PM
रतलाम में गणतंत्र दिवस पर बंदूक दुकान में धमाका, दुकान मालिक की इंदौर में दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल...
January 28, 2026 11:41 AM
सुप्रीम कोर्ट ने UGC के समानता विनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई का आदेश दिया, सामान्य वर्ग के अधिकारों पर सवाल...
January 28, 2026 11:21 AM
आनंद उत्सव में बिखरी खुशियों की बारिश, बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर मनाया उमंग भरा उत्सव....
January 28, 2026 11:16 AM
नीमच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की जप्तशुदा शराब और सामग्री का किया गया नष्टीकरण.....
January 28, 2026 11:04 AM
सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, जंगल क्षेत्र से 121 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त....
January 28, 2026 10:52 AM