धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग की दुर्दशा, मतदाताओं के थोकबंद नाम काटे जाने और नरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन 30 को चीताखेड़ा में...
Updated : January 28, 2026 05:13 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
राजनीति
चीताखेड़ा :- धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग वर्षों से इसका कोई धनी धोरी नहीं है और लावारिस हालत में पड़ा रहने से जगह-जगह पूरा मार्ग छलनी होकर लंबे चौड़े गहरे गड्ढों में तब्दील होकर कब्रगाह बन गया है। आए दिन इस सड़क मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों एवं राहगीरों को शारीरिक चोटिल तथा वाहनों में नुकसान की पीड़ा झेलनी पड़ रही है उपरोक्त जानकारी चीताखेड़ा सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर ने प्रेस विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि पीडब्ल्यूडी विभाग के आलाअफसरों की अकर्मण्यता व हठधर्मिता और सत्ता में बैठे राजनेताओं की कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतर रही है इसमें मुख्य रूप से मुद्दा उठाया जाएगा। जिससे मनरेगा योजना महात्मा गांधी के सर्वोदय यानी सबका कल्याण के विचार पर आधारित था। इसमें काम के अधिकार को मजबूत किया है।संकट से बचने के लिए ग्रामीणों के लिए बने इस रोजगार गारंटी कानून को बुलडोजर चलाकर भाजपा सरकार ने खत्म कर दिया है। चुनाव आयोग ने संविधान के नियम कायदे कानून को ताक में रख थोकबंद आम मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से काटा जा रहा है। धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग की दुर्दशा के विरोध में आल इंडिया कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष खडगे के आदेशानुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष तरुण बाहेती के मार्गदर्शन में जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी स्तर पर कांग्रेस बेनर तले 30 जनवरी 2026 शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे चीताखेड़ा बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जीरन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राणावत ने युवक कांग्रेस,सेवादल,एन एस यू आइ, किसान कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेक्टर प्रमुख, मंडलम सहित आदि कांग्रेस के समस्त संगठनों के समस्त पदाधिकारियों से चीताखेड़ा सेक्टर प्रमुख युगल किशोर टेलर ने जीरन ब्लॉक के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि भाजपा की कुशासन, किसान व मजदूर एवं आमजन विरोधी भाजपा सरकार की हिटलरशाही कुरीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में निर्धारित समय पर पहुंचकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
और खबरे
प्रदेश में 43 हजार हेक्टेयर में हो रही फूलों की खेती, इंदौर पुष्प उत्पादन में प्रथम और रतलाम दूसरे स्थान पर…
January 29, 2026 03:04 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
January 29, 2026 02:56 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
January 29, 2026 02:55 AM
भाटखेड़ा फंटा से जावद फंटा तक निर्माणाधीन सड़क पर लगाए गए डायवर्सन बोर्ड.....
January 29, 2026 02:18 AM
धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग की दुर्दशा, मतदाताओं के थोकबंद नाम काटे जाने और नरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन 30 को चीताखेड़ा में...
January 28, 2026 05:13 PM
बाल विवाह की सूचना पर की गई कार्यवाही, दो नाबालिक बहनों की शादी रुकवाई गई...
January 28, 2026 04:54 PM
मनासा में विधिक सेवा प्राधिकरण का सम्मान समारोह आयोजित, रामपुरा निवासी अधिवक्ता अनवर खान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित..
January 28, 2026 04:05 PM
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 59वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....
January 28, 2026 02:35 PM
41 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा सहित अल्टो कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
January 28, 2026 02:32 PM
बकरियाँ चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...
January 28, 2026 02:12 PM
पत्रकार कंठालिया को मिला जिला स्तरीय सम्मान...
January 28, 2026 02:11 PM
मुख्यमंत्री का कल मल्हारगढ पहुंचकर करें भावभीना स्वागत - परिहार...
January 28, 2026 02:10 PM
नाले के पानी से खेत में अवैध सिंचाई पर नपा की कार्रवाई 2 विद्युत मोटर व 1 पम्प जप्त....
January 28, 2026 01:37 PM
मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुण्डा जयंती जौहर भवन चित्तौड़गढ़ पर हर्षोल्लास से सम्पन्नत...
January 28, 2026 01:28 PM
चीताखेडा आयुष शिविर में 65 रोगी लाभांवित...
January 28, 2026 01:25 PM
चचौर आयुष शिविर में 72 रोगी लाभांवित...
January 28, 2026 01:24 PM
निःशुल्क रेबीज रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण शिविर 30 जनवरी को...
January 28, 2026 01:23 PM
कनेरा ज्ञान ज्योति विद्यालय में सांस्कृतिक संध्या उत्कर्ष 2026 का आयोजन एवं संत आशीर्वचन संपन्न...
January 28, 2026 01:22 PM
नशे में धुत आरक्षक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, विरोध पर धमकी, एसपी ने किया निलंबन...
January 28, 2026 12:34 PM