FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

बाल विवाह की सूचना पर की गई कार्यवाही, दो नाबालिक बहनों की शादी रुकवाई गई...

  Updated : January 28, 2026 04:54 PM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी मबावि सुश्री अंकिता पंड्या के मार्गदर्शन में एसडीएम संजीव साहू के पर्यवेक्षण में परियोजना अधिकारी नीमच ग्रामीण इरफान अंसारी के नेतृत्व में संयुक्त दल द्वारा 02 बहनों का बाल विवाह रुकवाया गया। दिनांक 28 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि दिनांक 29 जनवरी 2026 को ग्राम जवासा में 02 बहनों का विवाह होने वाला है जिसमें एक बारात राजस्थान से और दूसरी बारात मोरका विकासखंड जावद से आना है। दोनों ही लड़कियां 16 व 17 वर्ष की है और राजस्थान की निवासी है परंतु विवाह हेतु अपने मामा के घर जवासा में परिवार के साथ आई है । संयुक्त दल में उप निरीक्षक मदनलाल सिंघाड़, राजस्व निरीक्षक अक्षय शर्मा, पंचायत समन्वय अधिकारी एन.के. कुमार शर्मा, पर्यवेक्षक श्रीमती इंदु सोनी, श्रीमती पिंकी भाटिया, पटवारी मनोज चौहान, स्वास्थ्य सेक्टर सुपरवाइजर सुरेश कारपेंटर, एमपीडब्ल्यू विनोद तिवारी, पंचायत सचिव मेघवाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नागकन्या सेन, आशा कार्यकर्ता संगीता मालवीय सम्मिलित रहे।संयुक्त दल द्वारा मौके पर उपस्थित जनसमुदाय को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी दी गई एवं बताया गया कि बाल विवाह कानूनी अपराध है।
मौके पर उपस्थित बालिकाओं के पिता एवं ननिहाल पक्ष के व्यक्तियों द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उनके पास बालिकाओं की आयु संबंधी कोई वैध दस्तावेज उपलब्ध नहीं है तथा दोनों बालिकाओं की आयु 18 वर्ष से कम है।कानून की जानकारी प्राप्त होने के पश्चात बालिकाओं के पिता एवं ननिहाल पक्ष द्वारा यह सहमति व्यक्त की गई कि प्रस्तावित विवाह को स्थगित किया जा रहा है तथा भविष्य में यदि समयपूर्व विवाह कराया जाता है तो उसकी संपूर्ण जिम्मेदारी उनकी स्वयं की होगी।उक्त संबंध में मौके पर पंचनामा तैयार किया गया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बाल विवाह की सूचना पर की गई कार्यवाही, दो नाबालिक बहनों की शादी रुकवाई गई...

January 28, 2026 04:54 PM

मनासा में विधिक सेवा प्राधिकरण का सम्मान समारोह आयोजित, रामपुरा निवासी अधिवक्ता अनवर खान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित..

January 28, 2026 04:05 PM

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 59वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....

January 28, 2026 02:35 PM

41 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा सहित अल्टो कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

January 28, 2026 02:32 PM

बकरियाँ चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...

January 28, 2026 02:12 PM

पत्रकार कंठालिया को मिला जिला स्तरीय सम्मान...

January 28, 2026 02:11 PM

मुख्यमंत्री का कल मल्हारगढ पहुंचकर करें भावभीना स्वागत - परिहार...

January 28, 2026 02:10 PM

नाले के पानी से खेत में अवैध सिंचाई पर नपा की कार्रवाई 2 विद्युत मोटर व 1 पम्प जप्त....

January 28, 2026 01:37 PM

मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुण्डा जयंती जौहर भवन चित्तौड़गढ़ पर हर्षोल्लास से सम्पन्नत...

January 28, 2026 01:28 PM

चीताखेडा आयुष शिविर में 65 रोगी लाभांवित...

January 28, 2026 01:25 PM

चचौर आयुष शिविर में 72 रोगी लाभांवित...

January 28, 2026 01:24 PM

निःशुल्क रेबीज रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण शिविर 30 जनवरी को...

January 28, 2026 01:23 PM

कनेरा ज्ञान ज्योति विद्यालय में सांस्कृतिक संध्या उत्कर्ष 2026 का आयोजन एवं संत आशीर्वचन संपन्न...

January 28, 2026 01:22 PM

नशे में धुत आरक्षक ने सब्जी विक्रेता को मारी टक्कर, विरोध पर धमकी, एसपी ने किया निलंबन...

January 28, 2026 12:34 PM

रतलाम में गणतंत्र दिवस पर बंदूक दुकान में धमाका, दुकान मालिक की इंदौर में दर्दनाक मौत, तीन अन्य घायल...

January 28, 2026 11:41 AM

सुप्रीम कोर्ट ने UGC के समानता विनियम 2026 को चुनौती देने वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई का आदेश दिया, सामान्य वर्ग के अधिकारों पर सवाल...

January 28, 2026 11:21 AM

आनंद उत्सव में बिखरी खुशियों की बारिश, बच्चों और ग्रामीणों ने मिलकर मनाया उमंग भरा उत्सव....

January 28, 2026 11:16 AM

नीमच आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, लाखों की जप्तशुदा शराब और सामग्री का किया गया नष्टीकरण.....

January 28, 2026 11:04 AM

सीबीएन कोटा की बड़ी कार्रवाई, जंगल क्षेत्र से 121 किलो से अधिक अवैध डोडा चूरा जब्त....

January 28, 2026 10:52 AM