FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

आगर मालवा पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, लगभग 5 करोड़ रूपए का अवैध मादक पदार्थ व उपकरण जप्त..

  Updated : January 29, 2026 03:10 AM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेशभर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं नशे के संगठित कारोबार के विरुद्ध निरंतर सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आगर मालवा पुलिस ने अंतर्राज्यीय स्तर पर संचालित MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर लगभग 5 करोड़ रूपए के अवैध मादक पदार्थ एवं उपकरण जब्त किए हैं। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उज्जैन जोन उमेश जोगा तथा पुलिस उप महानिरीक्षक, उज्जैन रेंज नवनीत भसीन के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक आगर मालवा विनोद कुमार सिंह के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी आगर मोतीलाल कुशवाहा तथा थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शशि उपाध्याय के नेतृत्व में थाना कोतवाली आगर मालवा पुलिस द्वारा की गई।
20 जनवरी को थाना कोतवाली आगर में मुखबिर सूचना के आधार पर आगर-सुसनेर रोड स्थित आमला क्षेत्र में घेराबंदी कर आरोपी फैजान, पिता अब्दुल मन्नान, निवासी नुरानी नगर सुसनेर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 330 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD (एमडीए ड्रग्स), जिसकी अनुमानित कीमत 33 लाख रूपए है, तथा एप्पल कंपनी का मोबाइल फोन जब्त किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर यह तथ्य सामने आया कि मादक पदार्थों की आपूर्ति राजस्थान के झालावाड़ जिले से की जा रही थी।
सूचना पर 28 जनवरी 2026 की रात्रि में आगर मालवा पुलिस एवं राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ग्राम घाटाखेड़ी, थाना डग, जिला झालावाड़ (राजस्थान) में दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी ताहिर खान के निवास पर संदिग्ध केमिकल छिपाने का प्रयास करते हुए उसके परिजन शाहीर खान एवं मुनव्वर खान उर्फ राजा को मौके से गिरफ्तार किया गया।
घर की तलाशी के दौरान लगभग 1 किलोग्राम स्मैक, 2 किलोग्राम MD ड्रग्स, 2 किलोग्राम केटामाइन, 25 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन, सोडियम कार्बोनेट लगभग 5 किलोग्राम, अमोनियम नाइट्रेट लगभग 7 किलोग्राम, MD ड्रग निर्माण में प्रयुक्त मशीन, 2 ड्रम, 7 मोबाइल फोन, 2 हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 1 भरमार गन एवं 1 एयर गन जब्त की गई।
यह कार्रवाई स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध संगठित गिरोहों पर राज्य और अंतर्राज्यीय स्तर पर निरंतर सख्त प्रहार कर रही है। प्रकरण में अन्य संभावित संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की गहन जांच जारी है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आगर मालवा पुलिस ने एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, लगभग 5 करोड़ रूपए का अवैध मादक पदार्थ व उपकरण जप्त..

January 29, 2026 03:10 AM

प्रदेश में 43 हजार हेक्टेयर में हो रही फूलों की खेती, इंदौर पुष्प उत्पादन में प्रथम और रतलाम दूसरे स्थान पर…

January 29, 2026 03:04 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

January 29, 2026 02:56 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

January 29, 2026 02:55 AM

भाटखेड़ा फंटा से जावद फंटा तक निर्माणाधीन सड़क पर लगाए गए डायवर्सन बोर्ड.....

January 29, 2026 02:18 AM

धामनिया चीताखेड़ा सड़क मार्ग की दुर्दशा, मतदाताओं के थोकबंद नाम काटे जाने और नरेगा योजना का नाम बदलने के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन 30 को चीताखेड़ा में...

January 28, 2026 05:13 PM

बाल विवाह की सूचना पर की गई कार्यवाही, दो नाबालिक बहनों की शादी रुकवाई गई...

January 28, 2026 04:54 PM

मनासा में विधिक सेवा प्राधिकरण का सम्मान समारोह आयोजित, रामपुरा निवासी अधिवक्ता अनवर खान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित..

January 28, 2026 04:05 PM

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) नीमच की 59वीं छमाही बैठक का हुआ आयोजन....

January 28, 2026 02:35 PM

41 किलोग्राम से अधिक अवैध अफीम डोडा चूरा सहित अल्टो कार जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

January 28, 2026 02:32 PM

बकरियाँ चोरी की घटना का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार...

January 28, 2026 02:12 PM

पत्रकार कंठालिया को मिला जिला स्तरीय सम्मान...

January 28, 2026 02:11 PM

मुख्यमंत्री का कल मल्हारगढ पहुंचकर करें भावभीना स्वागत - परिहार...

January 28, 2026 02:10 PM

नाले के पानी से खेत में अवैध सिंचाई पर नपा की कार्रवाई 2 विद्युत मोटर व 1 पम्प जप्त....

January 28, 2026 01:37 PM

मेवाड़ के भीष्म पितामह सत्यव्रत रावत चुण्डा जयंती जौहर भवन चित्तौड़गढ़ पर हर्षोल्लास से सम्पन्नत...

January 28, 2026 01:28 PM

चीताखेडा आयुष शिविर में 65 रोगी लाभांवित...

January 28, 2026 01:25 PM

चचौर आयुष शिविर में 72 रोगी लाभांवित...

January 28, 2026 01:24 PM

निःशुल्क रेबीज रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण शिविर 30 जनवरी को...

January 28, 2026 01:23 PM

कनेरा ज्ञान ज्योति विद्यालय में सांस्कृतिक संध्या उत्कर्ष 2026 का आयोजन एवं संत आशीर्वचन संपन्न...

January 28, 2026 01:22 PM