FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी..

  Updated : January 29, 2026 03:31 PM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  अपराध

चित्तौड़गढ़ :- जिले के चंदेरिया थानांतर्गत मान्दला में सिरोडी जाने वाले रास्ते के पास मार्बल स्लेरी डालने के स्थान पर एक अज्ञात महिला का शव मिला है। शिनाख्तगी हेतु अज्ञात महिला के शव को सांवलियाजी चिकित्सालय चित्तौडगढ़ के मुर्दाघर में रखवाया गया है। पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के चंदेरिया थानांतर्गत मान्दला में सिरोडी जाने वाले रास्ते के पास मार्बल स्लेरी डालने के स्थान पर एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची एवं उच्च अधिकारियों को अवगत कराया गया। प्रारंभिक जांच में शव काफी समय पुराना प्रतीत हो रहा है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। शव को नियमानुसार कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है, ताकि मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।
घटनास्थल का एमओबी टीम व भीलवाड़ा से आई एफएसएल टीम ने बारीकी से निरीक्षण किया गया है एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पहचान के प्रयासों के तहत महिला के हुलिए, कपड़ों एवं अन्य चिन्हों के आधार पर जानकारी एकत्र की जा रही है तथा गुमशुदा व्यक्तियों के रिकॉर्ड से मिलान किया जा रहा है। थानाधिकारी चंदेरिया मोतीराम पुलिस निरीक्षक के अनुसार सरहद मान्दला में सिरोडी जाने वाले रास्ते के पास मार्बल स्लेरी डालने के स्थान पर मार्बल स्लेरी मि‌ट्टी के ढेर के नीचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव दबा होने की सूचना पर मौके पर पहुँच देखा तो शव की एक पैर की हड्डी व दुसरा पैर घुटने के यहां से मुडा हो निकला हुआ नजर आ रहा था। मौके पर मिट्टी को हटवायी जाकर शव को निकलवाया गया तो शव एक अज्ञात महिला का हो काफी क्षत विक्षत हालत मे था। चेहरे की चमड़ी हटी हो चेहरा पहचान में नहीं आ रहा था, सिर पर काले बाल है, चमड़ी पुरी तरह से सड़ गल जाने से और कोई निशानात भी नजर नहीं आ रहे है। मौके से बाद कार्यवाही अज्ञात महिला के शव को सांवलियाजी चिकित्सालय चित्तौडगढ़ के मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतका महिला की शिनाख्ती के प्रयास जारी है।
हुलिया अज्ञात मृतका - अज्ञात महिला का शव जो वयस्क प्रतीत हो रही है, शरीर पर महरून कलर की फुल आस्तीन की जर्सी पहने हो जर्सी के उपर बड़े बड़े लाल रंग के प्लास्टीक के बटन लगे हो गुलाबी कलर की लेगी पहनी हुई है। महिला के सीर पर काले बाल है। बाएं हाथ की कलाई पर Puran Sang Geeta* नाम गुदा हुआ है। पुलिस द्वारा सभी पहलुओं से गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है। आमजन से अपील है कि यदि किसी को उक्त महिला के संबंध में कोई जानकारी हो तो नजदीकी पुलिस थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत यातायात पुलिस का विशेष अभियान, 106 चालान, 40 हजार रुपए का समन शुल्क वसूला गया...

January 29, 2026 05:33 PM

महाराणा प्रताप पुण्यतिथि सनातन हिंदू पंचाग तिथि अनुसार माघ शुक्ल एकादशी 29 जनवरी को मनाई गई....

January 29, 2026 04:36 PM

प्रत्‍येक स्‍वास्‍थ्‍य संस्‍था पर आवश्‍यक दवाईयों की उपलब्‍धता सुनिश्चित करे, जिला स्‍वास्‍थ्‍य समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

January 29, 2026 03:59 PM

मुख्‍यमंत्री डॉ.यादव ने 1.17 लाख किसानों के खाते में अंतरित की 200 करोड़ रूपये की भावांतर राशि, बूढ़ा एवं नारायणगढ़ में नवीन सांदीपनि विद्यालय प्रारंभ करने व पिपलिया मंडी में फ्लाई ओवर निर्माण की घोषणा....

January 29, 2026 03:57 PM

जिले में सेम एवं मेम श्रेणी के शतप्रतिशत बच्‍चों का 15 फरवरी तक पंजीयन सुनिश्चित करें, कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक आयोजित...

January 29, 2026 03:57 PM

कलेक्टर की अध्‍यक्षता में जिला कौशल विकास समिति की बैठक सम्‍पन्‍न...

January 29, 2026 03:55 PM

अज्ञात महिला का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी..

January 29, 2026 03:31 PM

तरुण भराडिया चैरिटेबल ट्रस्ट बंबोरी ओर ग्रामवासियो के सहयोग से 1 फरवरी को बम्बोरी में नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन...

January 29, 2026 03:25 PM

राधा कृष्ण बस्ती द्वारा विराट हिंदू सम्मेलन की शुरुआत भूमि पूजन से..

January 29, 2026 03:22 PM

समीक्षा बैठक एवं कृषक संवाद कार्यक्रम का आयोजन...

January 29, 2026 03:20 PM

धार्मिक एवं मिलनसार व्यक्तित्व श्री गणेश जी माली का दुखद निधन, समाज में शोक की लहर...

January 29, 2026 03:11 PM

स्वर्गीय संजय कुमार शर्मा की स्मृति में जल मंदिर का लोकार्पण...

January 29, 2026 01:28 PM

न्याय की आस में 218 दिन, अब जयपुर कूच करेंगे जालिया के प्रताड़ित किसान, आत्मदाह की चेतावनी से प्रशासन में हड़कंप....

January 29, 2026 01:23 PM

जांगिड़ ब्राह्मण समाज द्वारा विश्वकर्मा जन्म महोत्सव का चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिताओं के साथ शुभारंभ, खेलकूद प्रतियोगिता कल...

January 29, 2026 01:19 PM

डोडाचूरा तस्करी में स्कॉर्टिंग गैंग का भंडाफोड़, 18 किलो 640 ग्राम बरामद, 3 गिरफ्तार.....

January 29, 2026 11:08 AM

महाराणा प्रताप स्मारक अभियान, सिंगोली में 30वीं प्रतिमा का अनावरण, 500 प्रतिमाओं के लक्ष्य की ओर कदम...

January 29, 2026 09:50 AM

सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के नए नियमों पर रोक लगाई, 2012 के नियम होंगे लागू...

January 29, 2026 09:05 AM

मनरेगा योजना को कमजोर करने,एस आई आर के नाम से थोकबंद नाम काटे जाने व धामनिया- चीताखेड़ा सड़क की दुर्दशा के विरोध में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन कल...

January 29, 2026 08:28 AM

पदोन्नति होने पर खुश होकर विद्यालय को किया साउंड सिस्टम भेंट...

January 29, 2026 06:08 AM