महाराणा प्रताप पुण्यतिथि सनातन हिंदू पंचाग तिथि अनुसार माघ शुक्ल एकादशी 29 जनवरी को मनाई गई....
Updated : January 29, 2026 04:36 PM
महेंद्र सिंह राठौड़ सिंगोली
पंचांग- पुराण
सिंगोली :- नगर में आज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि राजपूत समाज एवं सर्वसमाज ने मिलकर सनातनी हिंदू पंचाग अनुसार माघ शुक्ल एकादशी 29 जनवरी को महाराणा प्रताप चौक प्रतिमा स्थल पर मनाई गई। इस अवसर पर युवाओं ने पुण्यतिथि कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें उनके बलिदान और देशभक्ति को याद किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराणा प्रताप कि प्रतिमा दीपक अगरबत्ती कर माल्यार्पण अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान उनके शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को याद किया गया। इस अवसर पर नगर सिंगोली राजपूत समाज अध्यक्ष रतन सिंह सिसोदिया ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप ने जीवन भर स्वाभिमान, स्वतंत्रता और मातृभूमि की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कभी मुगल सत्ता के सामने घुटने नहीं टेके और मेवाड़ की आन-बान-शान को बनाए रखा। करणी सेना परिवार के तहसील महामंत्री विक्रम सिंह चुण्डावत ने हल्दीघाटी के युद्ध का जिक्र किया, जिसे आज भी उनके शौर्य और रणनीति का प्रतीक माना जाता है! ओम सोनी ने युवाओं से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को देश, समाज और संस्कृति के लिए समर्पित भाव से कार्य करना चाहिए। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में करणी सेना परिवार से लोकेन्द्र सिंह चुण्डावत,लोकेन्द्र सिंह चुण्डावत,देवीसिंह चंद्रावत,औकार (पप्पू) सिंह राठौड़, अंतर सिंह राठौड़,शुभम सिंह परमार, प्रताप सिंह चौहान, मान सिंह चौहान, बहादुर सिंह कच्छावा,विक्रम सिंह हाड़ा ,यशपाल राजावत एवं सर्वसमाज के राहुल सोनी, ओम सोनी,नरेंद्र शर्मा, विकास जैन,अरविंद कुशवाह, राजकुमार छीपा,बल्लू छीपा,मांगीलाल प्रजापत,फोरू माली,लालू राम धाकड़, मुकेश खटीक,शिवम राठौर मथरा लाल भील सहित कई गणमान्य सर्वसमाज के व्यक्ति मौजूद रहकर सामाजिक समरसता कि मिशाल पेश की। उपरोक्त जानकारी करणीसेना परिवार जिला मीडिया सह प्रभारी महेंद्र सिंह राठौड़ ने दी!
और खबरे
घरेलू उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के निर्देश, कालाबाजारी पर सख्ती, प्रदेशभर में कार्रवाई कर 1357 सिलेंडर जब्त….
March 16, 2026 01:15 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
March 16, 2026 01:14 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
March 16, 2026 01:11 AM
रिंगनोद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 165 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, ₹17.30 लाख का मशरूका जप्त...
March 15, 2026 05:40 PM
प्रतापगढ़ में कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन
March 15, 2026 04:55 PM
पालसोड़ा में प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न, आदर्श ग्राम की परिकल्पना को साकार करने पर दिया जोर...
March 15, 2026 04:02 PM
अब तक जिले में 2746 से अधिक बच्चियों को लग चुकी है एचपीवी वैक्सीन, जिले में 10 वैक्सीनेशन केंद्रों पर 508 बच्चियों ने उत्साह के साथ कराया एचपीवी टीकाकरण...
March 15, 2026 03:04 PM
रतलाम मंडल ने बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का 7 घंटे से कम समय में सफल परिचालन कर रचा इतिहास...
March 15, 2026 02:19 PM
गणगौर की झेल में पाराशर समाज की महिलाओं ने गाए गीत भंवर म्हाने ने पूजन दियो गणगौर ..
March 15, 2026 02:14 PM
शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में आवश्यक बैठक सम्पन्न, टेट परीक्षा मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका की तैयारी...
March 15, 2026 01:39 PM
भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल मीडिया की शक्ति पर हुआ मंथन...
March 15, 2026 01:38 PM
संडे पॉजिटिव : धूणी चौपाल से उठी गांव की आवाज, प्रधानमंत्री तक पहुंचा किसान-मजदूर के उज्ज्वल भविष्य का संदेश, संपूर्ण खेती से जोड़ने का दिया सुझाव....
March 15, 2026 01:35 PM
संगम विश्वविद्यालय मे एस यू हैकथन 2026 का सफल समापन, देशभर की टीमों ने दिखाया नवाचार, 6 राज्यों की 23 टीमों ने लिया फाइनल में हिस्सा, विजेताओं को नकद पुरस्कार से किया गया सम्मानित...
March 15, 2026 01:31 PM
निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस का मादक पदार्थ तस्करों पर बड़ा प्रहार, बस स्टैंड से 221 ग्राम अवैध स्मैक बरामद, जोधपुर का युवक गिरफ्तार, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस की कार्यवाही....
March 15, 2026 01:28 PM
संविधान का अध्ययन किये बिना युवाओं में जागृति नहीं आ सकती - स्वाती गौरव चोपड़ा, आपातकाल के 50 वर्ष और भारतीय लोकतंत्र, विद्यार्थियों ने विकसित भारत युथ पार्लियामेंट में अपने विचार व्यक्त किए , ज्ञानमंदिर विधि महाविद्यालय में हुआ जिला स्तरीय यूथ पार्लियामेंट का आयोजन...
March 15, 2026 01:25 PM
कंटेनर से 2 क्विंटल से अधिक अवैध डोडाचूरा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
March 15, 2026 01:21 PM
सदर निम्बाहेड़ा पुलिस की बड़ी कार्यवाही, सवा करोड़ की अवैध कच्ची चांदी बरामद, 54 किलो 540 ग्राम चांदी की सिल्ली व ब्रेजा कार जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार...
March 15, 2026 01:17 PM
हर-हर नर्मदे नमामि हर हर महादेव का स्मरण करने से गंगा स्नान का फल प्राप्त होता है - पं. मनोहर नागदा...
March 15, 2026 01:11 PM
रामपुरा से नीमच अटैच किए गए राजस्व निरीक्षक अनुराग पाटीदार, कलेक्टर कार्यालय से आदेश जारी...
March 15, 2026 12:55 PM