कोतवाली पुलिस की जुआ/सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 75 हजार रूपये नगद जब्त, 03 स्कूटी, 02 मोटरसाईकिल सहित जुआ सट्टा के उपकरण जब्त...
Updated : February 08, 2026 12:41 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़ :- जिले की कोतवाली चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने शहर के गांधीनगर इलाके में रिहायशी मकान में घोड़ी दाना पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ सट्टा खेलते 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 75 हजार रुपये नगद जब्त किए हैं। वहीं मौके से 03 स्कूटी, 02 मोटरसाईकिल सहित जुआ सट्टा के उपकरण भी जब्त किये हैं जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों को अवैध जुआ सट्टे की धरपकड कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि संजय पुत्र उदयलाल तेली निवासी म.न. 166 सेक्टर नम्बर 4 गांधीनगर चितौड़गढ़ के रिहायशी मकान में प्रथम मंजिल पर बने हुऐ कमरों में कुछ व्यक्ति घोड़ी दाना पर रुपयों का दांव लगाकर जुआ सट्टा खेल रहे है। प्राप्त सूचना पर एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह एवं डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेशसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी कोतवाली चित्तौडगढ़ तुलसीराम पु.नि. के सुपरविजन में मनीष शर्मा आरपीएस (प्रो.) के नेतृत्व में थाना कोतवाली चित्तौडगढ से उप निरीक्षक श्यामलाल, पारस कुमार, एएसआई नवरंग लाल, कैलाश चन्द्र, हरवीरसिंह, हैड कानि. राजेन्द्र सिंह, हरफुल, कानि. ओमप्रकाश, जीतराम व परविन्दरसिंह के साथ गांधीनगर चित्तौडगढ़ स्थित संजय तेली के रिहायशी मकान पर पहुंचे, जहां मकान के चौक में तीन स्कूटी व दो मोटरसाईकिले खडी होकर उक्त मकान के प्रथम मंजिल के एक कमरे में फर्श पर 13 व्यक्ति आमने सामने गोला बनाकर बैठे हुऐ हो इनके बीच में कुछ रुपये एवं घोडीदाने पड़े हुऐ नजर आये। उक्त सभी व्यक्ति घोडीदाने पर रूपयो का दांव लगाकर जुआ खेलते हुऐ मिले। जिनकी तलाशी ली तो उक्त 13 व्यक्तियों के कब्जे से कुल 75 हजार रुपये नगद व जुआ/सट्टे के उपकरण घोडीदाने मिले। 13 आरोपियो के कब्जे से मिले 75 हजार रूपये, जुटा सट्टा उपकरण व 03 स्कूटी, 02 मोटरसाईकिल जप्त कर अदम अदायगी जमानत की सूरत में उक्त 13 गैरसायलो को गिरफतार किया गया।गिरफतार व्यक्तियों के नाम पते - 1. संजय पुत्र उदयलाल तेली निवासी म.न. 166 सेक्टर नम्बर 4 गांधीनगर चितौडगढ़ थाना कोतवाली चितौड़गढ़। 2. लीला शंकर पुत्र रतनलाल खटीक उम्र 35 वर्ष निवासी खटीक मोहल्ला चितौडगढ थाना कोतवाली चितौड़गढ़ 3. अजमद खान पुत्र महमद खान पठान उम्र 38 वर्ष निवासी सिपाही मोहल्ला चितौड़गढ़ 4. मोहम्मद रईस खान पुत्र मोहम्मद लतिफ खान उम्र 36 वर्ष निवासी गुर्जर बस्ती छीपा मोहल्ला चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौड़गढ़। 5. जाहिद हुसैन पुत्र शहजाद अख्तर उम्र 40 वर्ष निवासी मजिस्ट्रेट कॉलोनी गांधीनगर चितौडगढ। 6. फिरोज मोहम्मद पुत्र हयात मोहम्मद उम्र 44 वर्ष निवासी म.न. 99 एफ मजिस्ट्रेट कॉलोनी गांधीनगर चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौड़गढ़। 7. गंगाधर खत्री पुत्र लक्ष्मणदास सिंधी उम्र 50 वर्ष निवासी संगवा हाउसिंग बोर्ड चितौडगढ़ थाना सदर चितौडगढ़। 8. असलम मोहम्मद पुत्र छोटू मोहम्मद शाह उम्र 45 वर्ष निवासी गली नम्बर 2 कच्ची बस्ती राजीव नगर गांधीनगर चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौड़गढ़। 9. मुबारिक हुसैन पुत्र अब्दुल गफार शेख उम्र 41 वर्ष निवासी ईदगाह के पास बागौर थाना बागौर जिला भीलवाड़ा हाल सलीम हुसैन के मकान में किरायेदार सिंहपुर थाना कपासन जिला चितौड़गढ़। 10. विनोद पुत्र मोहनलाल कुमावत उम्र 36 वर्ष निवासी हिन्दू छीपा मोहल्ला चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौडगढ़। 11. बबलू पुत्र मोहनलाल कुमावत उम्र 29 वर्ष निवासी हिन्दू छीपा मोहल्ला चितौडगढ़ थाना कोतवाली चितौडगढ़। 12. अयूब मोहम्मद पुत्र ईस्माइल भिस्ती उम्र 56 वर्ष निवासी सिपाही मोहल्ला चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौडगढ़। 13. कमरु खाँ पुत्र शमसु खाँ पठान उम्र 59 वर्ष निवासी कादरी मदरसे के पास गांधीनगर चितौड़गढ़ थाना कोतवाली चितौड़गढ़ जिला चितौड़गढ।
और खबरे
बंबोरा नवसृजित पंचायत कार्यालय का लोकार्पण, 33/11 केवी जीएसएस और खेल मैदान के लिए 5 लाख स्वीकृत...
February 08, 2026 01:40 PM
कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज सेवा कला सेवा रत्न सम्मान...
February 08, 2026 01:31 PM
जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य अमले का अहम योगदान है - श्री चंद्रा, जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए जिले के सभी चिकित्सकों की कार्यशाला सम्पन्न...
February 08, 2026 01:13 PM
हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन...
February 08, 2026 12:46 PM
कोतवाली पुलिस की जुआ/सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 75 हजार रूपये नगद जब्त, 03 स्कूटी, 02 मोटरसाईकिल सहित जुआ सट्टा के उपकरण जब्त...
February 08, 2026 12:41 PM
ओराई, मोडिया महादेव व बस्सी बांध के काश्तकारों से जल उपयोक्ता संगमों का संवाद...
February 08, 2026 11:50 AM
राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव से प्रेरित होकर चित्तौड़गढ़ में राजसखी मार्ट का शुभारंभ...
February 08, 2026 11:49 AM
ओवरलोड पंचोली बस पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना वसूला...
February 08, 2026 11:34 AM
शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं – विधायक दिलीप सिंह परिहार, सेन समाज के विवाह योग्य परिचय सम्मेलन में देशभर से आए युवक-युवतियों ने उत्साह से दिया परिचय, किसी ने बहू तो किसी ने बेटी के लिए दामाद तलाशा, कबड्डी खिलाड़ी से लेकर शिक्षक व कंपनी संचालक तक बने सहभागी...
February 08, 2026 11:25 AM
दलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी करने वाली मुल्तानी गैंग गिरफ्तार, मुल्तानपुरा के 4 चोरों से 5 क्विंटल चोरी का लहसुन जब्त, एक माह में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा...
February 08, 2026 11:17 AM
गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार...
February 08, 2026 11:11 AM
विधायक अशोक कोठारी की पहल पर डीएमएफटी फंड से 61 विद्यालयों का होगा कायाकल्प....
February 08, 2026 10:19 AM
अफीम किसानों ने माता जी पूजन के साथ लुहाई - चिराई कार्य किया प्रारंभ, अच्छी पैदावार होने की है मंशा....
February 08, 2026 10:11 AM
बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से भारी नुकसान, किसानों ने सांसद सुधीर गुप्ता को सौंपा ज्ञापन, तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग...
February 08, 2026 03:46 AM
आरक्षक (जी.डी.) भर्ती वर्ष 2025 के द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी से 10 मार्च तक....
February 08, 2026 03:08 AM
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया हर्ष व्यक्त...
February 08, 2026 02:51 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 08, 2026 02:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 08, 2026 02:31 AM
प्रभारी सचिव ने की बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा....
February 07, 2026 07:13 PM