राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव से प्रेरित होकर चित्तौड़गढ़ में राजसखी मार्ट का शुभारंभ...
Updated : February 08, 2026 11:49 AM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव से प्रेरित होकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित राजसखी मार्ट का भव्य शुभारंभ क्षेत्रीय सांसद सी.पी. जोशी द्वारा किया गया। इस अवसर पर महिला सशक्तिकरण, स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल का आगाज हुआ। कार्यक्रम में मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनय पाठक, ऐसीईओ राकेश पुरोहित, जिला परियोजना प्रबंधक (राजीविका) डॉ. रमेशचंद धाकड़, डीडीएम नाबार्ड महेंद्र कुमार डूडी, संयुक्त निदेशक डॉ. शंकरलाल जाट, गौरव त्यागी, रघु शर्मा, अनिल इनाणी, शैलेंद्र झंवर सहित अनेक जिला स्तरीय अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। राजसखी मार्ट का संचालन उम्मीद राजीविका महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड, चित्तौड़गढ़ द्वारा किया जा रहा है। इस मार्ट में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा निर्मित स्वदेशी उत्पादों की बिक्री की जा रही है। इनमें अंजीर के लड्डू, साबुन, मसाले, नमकीन, हस्तनिर्मित रोज वाटर, गुलाल, फ्लोर क्लीनर, टॉयलेट क्लीनर तथा विभिन्न प्रकार के हस्तनिर्मित बैग प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहे। आज शुभारंभ के अवसर पर करीब 25 से 30000 की बिक्री हुईं मार्ट की संचालिका रीना कंवर ने सांसद, विधायक, जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं राजीविका टीम का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि जिले के सभी सीएफ (क्लस्टर फेडरेशन) पर इसी तरह के राजसखी मार्ट स्थापित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
इस अवसर पर अतिथियों ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयासों से स्थानीय उत्पादों को बाज़ार, महिलाओं को आत्मनिर्भरता तथा जिले की संस्कृति और स्वदेशी परंपराओं को राष्ट्रीय पहचान मिल रही है।
और खबरे
कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज सेवा कला सेवा रत्न सम्मान...
February 08, 2026 01:31 PM
जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य अमले का अहम योगदान है - श्री चंद्रा, जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए जिले के सभी चिकित्सकों की कार्यशाला सम्पन्न...
February 08, 2026 01:13 PM
हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन...
February 08, 2026 12:46 PM
कोतवाली पुलिस की जुआ/सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 75 हजार रूपये नगद जब्त, 03 स्कूटी, 02 मोटरसाईकिल सहित जुआ सट्टा के उपकरण जब्त...
February 08, 2026 12:41 PM
ओराई, मोडिया महादेव व बस्सी बांध के काश्तकारों से जल उपयोक्ता संगमों का संवाद...
February 08, 2026 11:50 AM
राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव से प्रेरित होकर चित्तौड़गढ़ में राजसखी मार्ट का शुभारंभ...
February 08, 2026 11:49 AM
ओवरलोड पंचोली बस पर ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना वसूला...
February 08, 2026 11:34 AM
शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं – विधायक दिलीप सिंह परिहार, सेन समाज के विवाह योग्य परिचय सम्मेलन में देशभर से आए युवक-युवतियों ने उत्साह से दिया परिचय, किसी ने बहू तो किसी ने बेटी के लिए दामाद तलाशा, कबड्डी खिलाड़ी से लेकर शिक्षक व कंपनी संचालक तक बने सहभागी...
February 08, 2026 11:25 AM
दलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी करने वाली मुल्तानी गैंग गिरफ्तार, मुल्तानपुरा के 4 चोरों से 5 क्विंटल चोरी का लहसुन जब्त, एक माह में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा...
February 08, 2026 11:17 AM
गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार...
February 08, 2026 11:11 AM
विधायक अशोक कोठारी की पहल पर डीएमएफटी फंड से 61 विद्यालयों का होगा कायाकल्प....
February 08, 2026 10:19 AM
अफीम किसानों ने माता जी पूजन के साथ लुहाई - चिराई कार्य किया प्रारंभ, अच्छी पैदावार होने की है मंशा....
February 08, 2026 10:11 AM
बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से भारी नुकसान, किसानों ने सांसद सुधीर गुप्ता को सौंपा ज्ञापन, तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग...
February 08, 2026 03:46 AM
आरक्षक (जी.डी.) भर्ती वर्ष 2025 के द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी से 10 मार्च तक....
February 08, 2026 03:08 AM
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया हर्ष व्यक्त...
February 08, 2026 02:51 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 08, 2026 02:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 08, 2026 02:31 AM
प्रभारी सचिव ने की बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा....
February 07, 2026 07:13 PM
टी20 वर्ल्ड कप : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया...
February 07, 2026 07:11 PM