ओराई, मोडिया महादेव व बस्सी बांध के काश्तकारों से जल उपयोक्ता संगमों का संवाद...
Updated : February 08, 2026 11:50 AM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
आयोजन
चित्तौड़गढ़ :- राज्य सरकार के निर्देशानुसार 7 फरवरी को ओराई, मोडिया महादेव एवं बस्सी बांध के कमाण्ड क्षेत्र के जल उपयोक्ता संगमों के अध्यक्षों एवं काश्तकारों के साथ संवाद बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिंचाई व्यवस्था, जल प्रबंधन, उन्नत कृषि पद्धतियों एवं विपणन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा की गई। नहरों की स्थिति एवं जल उपलब्धता - काश्तकारों ने बांध एवं नहरों की वर्तमान स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि नहरों की लंबे समय से मरम्मत नहीं होने से पानी का अपव्यय हो रहा है। कच्चे धोरे पक्के कराने, क्षतिग्रस्त गेटों की मरम्मत एवं नए क्रॉस व हेड रेगुलेटर लगाने की आवश्यकता बताई गई। साथ ही बरसाती पानी की निकासी हेतु एस्केपों की क्षमता बढ़ाने तथा नई पुलियाओं के निर्माण के लिए बजट उपलब्ध कराने की मांग भी रखी गई। उन्नत सिंचाई प्रणाली पर जोर - कृषि विभाग बेगूं के अधिकारियों द्वारा ड्रिप व स्प्रिंकलर जैसी प्रेशर आधारित सिंचाई प्रणालियों के उपयोग पर जोर दिया गया, ताकि सीमित जल से अधिक क्षेत्र में सिंचाई की जा सके।
कम जल खपत वाली फसलों को बढ़ावा - किसानों को चना, सरसों, तारामीरा, मसूर जैसी कम पानी में उगने वाली फसलों तथा बैर, आंवला, खजूर जैसी उद्यानिकी फसलों की जानकारी दी गई। साथ ही मल्चिंग, लो-टनल, पॉलीहाउस एवं मिश्रित खेती की उपयोगिता बताई गई। सिंचाई शुल्क वसूली पर चर्चा - जल उपयोक्ता संगम अध्यक्षों से सिंचाई शुल्क की नियमित वसूली पर जोर दिया गया। इस पर यह सुझाव आया कि शुल्क वसूली एवं रिकॉर्ड संधारण के लिए एक सरकारी कर्मचारी या संबंधित पटवारी को संगमों के सहयोग हेतु नियुक्त किया जाए। कृषि उत्पादों का प्रसंस्करण एवं विपणन - कृषि उत्पादों की सॉर्टिंग, ग्रेडिंग, पॉलिशिंग, स्टोरेज एवं बेहतर विपणन से मूल्य वृद्धि पर जानकारी दी गई तथा मंडी एवं बाजार सुविधाओं के बारे में अवगत कराया गया। महिला कृषकों की भागीदारी - महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने हेतु डेयरी, पशुपालन, आचार-मुरब्बा, जैम, जेली, पापड़, कैंडी जैसे प्रसंस्कृत उत्पादों के निर्माण पर जोर दिया गया। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा (अधिशासी अभियंता), कन्हैयालाल धाकड़ एवं राकेश खारोल (सहायक अभियंता), कृषि सुपरवाइजर, शम्भूलाल मीणा, ओराई बांध जल वितरण समिति अध्यक्ष सहित ओराई व मोडिया महादेव बांध के जल उपयोक्ता संगमों के अध्यक्ष एवं सदस्य उपस्थित रहे।
और खबरे
कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज सेवा कला सेवा रत्न सम्मान...
February 08, 2026 01:31 PM
जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य अमले का अहम योगदान है - श्री चंद्रा, जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए जिले के सभी चिकित्सकों की कार्यशाला सम्पन्न...
February 08, 2026 01:13 PM
हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन...
February 08, 2026 12:46 PM
कोतवाली पुलिस की जुआ/सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 75 हजार रूपये नगद जब्त, 03 स्कूटी, 02 मोटरसाईकिल सहित जुआ सट्टा के उपकरण जब्त...
February 08, 2026 12:41 PM
ओराई, मोडिया महादेव व बस्सी बांध के काश्तकारों से जल उपयोक्ता संगमों का संवाद...
February 08, 2026 11:50 AM
राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव से प्रेरित होकर चित्तौड़गढ़ में राजसखी मार्ट का शुभारंभ...
February 08, 2026 11:49 AM
ओवरलोड पंचोली बस पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना वसूला...
February 08, 2026 11:34 AM
शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं – विधायक दिलीप सिंह परिहार, सेन समाज के विवाह योग्य परिचय सम्मेलन में देशभर से आए युवक-युवतियों ने उत्साह से दिया परिचय, किसी ने बहू तो किसी ने बेटी के लिए दामाद तलाशा, कबड्डी खिलाड़ी से लेकर शिक्षक व कंपनी संचालक तक बने सहभागी...
February 08, 2026 11:25 AM
दलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी करने वाली मुल्तानी गैंग गिरफ्तार, मुल्तानपुरा के 4 चोरों से 5 क्विंटल चोरी का लहसुन जब्त, एक माह में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा...
February 08, 2026 11:17 AM
गरोठ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एमडी ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार...
February 08, 2026 11:11 AM
विधायक अशोक कोठारी की पहल पर डीएमएफटी फंड से 61 विद्यालयों का होगा कायाकल्प....
February 08, 2026 10:19 AM
अफीम किसानों ने माता जी पूजन के साथ लुहाई - चिराई कार्य किया प्रारंभ, अच्छी पैदावार होने की है मंशा....
February 08, 2026 10:11 AM
बीते दिनों हुई ओलावृष्टि से भारी नुकसान, किसानों ने सांसद सुधीर गुप्ता को सौंपा ज्ञापन, तत्काल मुआवजा दिलाने की मांग...
February 08, 2026 03:46 AM
आरक्षक (जी.डी.) भर्ती वर्ष 2025 के द्वितीय चरण की शारीरिक दक्षता परीक्षा 23 फरवरी से 10 मार्च तक....
February 08, 2026 03:08 AM
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया हर्ष व्यक्त...
February 08, 2026 02:51 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 08, 2026 02:34 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 08, 2026 02:31 AM
प्रभारी सचिव ने की बजट घोषणाओं, फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा....
February 07, 2026 07:13 PM
टी20 वर्ल्ड कप : सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी से भारत ने यूएसए को 29 रनों से हराया...
February 07, 2026 07:11 PM