FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिये रहे जागरूक, सेफर इंटरनेट डे 2026 पर एआई और साइबर जोखिमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित....

  Updated : February 11, 2026 03:00 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

सेफर इंटरनेट डे-2026 के अवसर पर इस वर्ष की निर्धारित थीम “एआई और उभरते साइबर जोखिम” के तहत राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र (एनआईसी) मध्यप्रदेश राज्य इकाई द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नागरिकों को इंटरनेट के सुरक्षित, जिम्मेदार और जागरूक उपयोग के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तकनीकी शिक्षा निदेशालय के आयुक्त श्री अवधेश शर्मा उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य सूचना विज्ञान अधिकारी श्री कमलेश जोशी ने की। इस अवसर पर एनआईसी राज्य इकाई के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सहभागिता की। साथ ही प्रदेश के सभी शासकीय एवं स्वायत्त इंजीनियरिंग तथा पॉलिटेक्निक संस्थानों के शिक्षक एवं विद्यार्थी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने इंटरनेट उपयोगकर्ताओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने पर जोर दिया। वक्ताओं ने बताया कि वर्तमान समय में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का उपयोग जहां विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बढ़ रहा है, वहीं इसके दुरुपयोग से साइबर अपराधों के नए स्वरूप सामने आ रहे हैं। एआई-सक्षम धोखाधड़ी, डीपफेक तकनीक, वॉयस क्लोनिंग, व्यक्तिगत संदेशों के माध्यम से ठगी और स्वचालित साइबर हमलों जैसे खतरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने साइबर स्वच्छता की सर्वोत्तम प्रथाओं को अपनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए मजबूत पासवर्ड का उपयोग, संदिग्ध लिंक या संदेशों से सावधानी, सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से बचाव तथा नियमित रूप से डिजिटल उपकरणों के अपडेट रखने जैसे उपायों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में नागरिकों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर बताया गया कि सेफर इंटरनेट डे प्रत्येक वर्ष फरवरी के दूसरे मंगलवार को विश्व के लगभग 160 देशों में मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिकों को इंटरनेट एवं डिजिटल तकनीक के सुरक्षित और जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के तहत प्रदेश के सभी जिलों में जिला प्रशासन एवं राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केंद्र के सहयोग से विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों, युवाओं एवं आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के प्रति प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सुरक्षित डिजिटल वातावरण के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया तथा नागरिकों से साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क और जागरूक रहने की अपील की गई।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अवैध वसूली व चोरी के प्रकरण में 4 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

February 11, 2026 03:42 AM

विक्रम नगर में घटित चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, ₹3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद...

February 11, 2026 03:31 AM

आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन में होगा सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर प्रयोग, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने की समीक्षा...

February 11, 2026 03:07 AM

इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिये रहे जागरूक, सेफर इंटरनेट डे 2026 पर एआई और साइबर जोखिमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित....

February 11, 2026 03:00 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 11, 2026 02:59 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 11, 2026 02:50 AM

सरवानिया महाराज के वार्ड नंबर 6 निवासी श्री जगदीश जी पाटीदार का निधन, परिवार में शौक की लहर, अंतिम शवयात्रा प्रातः 11 बजे....

February 11, 2026 02:40 AM

श्री घाणावार तेली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 21 जोड़े एक साथ बंधे विवाह के पवित्र बंधन में....

February 10, 2026 04:14 PM

चीताखेड़ा में जमीन हड़पने का खेल, कोर्ट केस जिताने का झांसा देकर गरीब की जमीन कराई अपने नाम, फिर बेच दी, पीड़ित को धमकी, दान की जमीन वापस नहीं मिलती....

February 10, 2026 02:26 PM

बल्‍दरखा में आयुष शिविर सम्‍पन्‍न, 58 रोगी लाभांवित....

February 10, 2026 02:10 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की उपस्थिति में जिला जनगणना समन्‍वय समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी...

February 10, 2026 02:09 PM

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तहत शतप्रतिशत हितग्राहियों को चिंहित कर लाभांवित करे, जनपद सीईओ इस माह शेष समग्र ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करवाए - कलेक्‍टर....

February 10, 2026 02:08 PM

दो पीडित परिवार को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

February 10, 2026 02:07 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के चार प्रकरणों में 99 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित.....

February 10, 2026 02:04 PM

जिले में 13 फरवरी से 6 मार्च तक 9 दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन...

February 10, 2026 02:02 PM

बाजना में कन्या स्कूल व होस्टल के सामने से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई....

February 10, 2026 01:34 PM

पंचायत आम चुनाव-2026, जिला स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन, प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति....

February 10, 2026 01:23 PM

मसाला फसलों में उन्नत उत्पाद प्रौद्योगिकी पर कृषक प्रशिक्षण संपन्न....

February 10, 2026 01:13 PM

नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 12 शिकायतों का किया संतोषजनक निराकरण, 26 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश....

February 10, 2026 12:44 PM