विक्रम नगर में घटित चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, ₹3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद...
Updated : February 11, 2026 03:31 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
अपराध
रतलाम :- जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना स्टेशन रोड पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम शहर श्री सत्येंद्र घनघोरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक श्री जितेंद्रसिंह जादौन के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई। थाना स्टेशन रोड क्षेत्र अंतर्गत विधायक कार्यालय का ताला तोड़ने तथा समीपस्थ मकान में कुछ बदमाशों द्वारा चोरी की घटना को भी अंजाम दिया गया था। जिस पर थाना स्टेशन रोड पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 926/2025, धारा 331(4), 304(A) बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया। पुलिस द्वारा घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन थाना प्रभारी स्टेशन रोड के नेतृत्व में में गठित टीम द्वारा घटना में संलिप्त फरार आरोपी राधे पिता सोहन पारदी, उम्र 45 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, रतलाम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए सोने के आभूषण (कुल वजन 24 ग्राम, कीमत लगभग ₹3,60,000) जप्त किए गए हैं, जिनमें सोने के हार का टुकड़ा एवं सोने के कंगन शामिल हैं। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों— अविनाश पिता हिम्मत पारदी, देवा पिता सुरेश पारदी, सचिन पिता भल्ला पारदी एवं बाला उर्फ चंदन पारदी सभी निवासी बजरंग नगर, रतलाम के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है। प्रकरण में अन्य सह-आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
गिरफ्तार आरोपी - 1. राधे पिता सोहन पारदी, उम्र 45 वर्ष, निवासी बजरंग नगर, रतलाम
फरार आरोपी - 1. अविनाश पिता हिम्मत पारदी. 2. देवा पिता सुरेश पारदी. 3. सचिन पिता भल्ला पारदी. 4. बाला उर्फ चंदन पारदी सभी निवासी बजरंग नगर, रतलाम
जप्त मशरूका - सोने का हार का टुकड़ा, सोने के कंगन कुल वजन: 24 ग्राम कुल कीमत: लगभग ₹3,60,000
सराहनीय भूमिका - निरीक्षक जितेंद्रसिंह जादौन (थाना प्रभारी स्टेशन रोड), उप निरीक्षक विजय बामनिया, उप निरीक्षक जगदीश यादव (चौकी प्रभारी सालाखेड़ी), प्रधान आरक्षक कुलदीपसिंह सिसोदिया, आरक्षक गोपाल आंजना, आरक्षक लखनसिंह, आरक्षक हेमराज डामोर, आरक्षक वीरेंद्र डाबी, प्रधान आरक्षक जितेंद्रसिंह बघेल, प्रधान आरक्षक विनोद गौड़।
और खबरे
अवैध वसूली व चोरी के प्रकरण में 4 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
February 11, 2026 03:42 AM
विक्रम नगर में घटित चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, ₹3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद...
February 11, 2026 03:31 AM
आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन में होगा सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर प्रयोग, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने की समीक्षा...
February 11, 2026 03:07 AM
इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिये रहे जागरूक, सेफर इंटरनेट डे 2026 पर एआई और साइबर जोखिमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित....
February 11, 2026 03:00 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 11, 2026 02:59 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 11, 2026 02:50 AM
सरवानिया महाराज के वार्ड नंबर 6 निवासी श्री जगदीश जी पाटीदार का निधन, परिवार में शौक की लहर, अंतिम शवयात्रा प्रातः 11 बजे....
February 11, 2026 02:40 AM
श्री घाणावार तेली समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न, 21 जोड़े एक साथ बंधे विवाह के पवित्र बंधन में....
February 10, 2026 04:14 PM
चीताखेड़ा में जमीन हड़पने का खेल, कोर्ट केस जिताने का झांसा देकर गरीब की जमीन कराई अपने नाम, फिर बेच दी, पीड़ित को धमकी, दान की जमीन वापस नहीं मिलती....
February 10, 2026 02:26 PM
बल्दरखा में आयुष शिविर सम्पन्न, 58 रोगी लाभांवित....
February 10, 2026 02:10 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा की उपस्थिति में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी...
February 10, 2026 02:09 PM
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तहत शतप्रतिशत हितग्राहियों को चिंहित कर लाभांवित करे, जनपद सीईओ इस माह शेष समग्र ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करवाए - कलेक्टर....
February 10, 2026 02:08 PM
दो पीडित परिवार को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
February 10, 2026 02:07 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के चार प्रकरणों में 99 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित.....
February 10, 2026 02:04 PM
जिले में 13 फरवरी से 6 मार्च तक 9 दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन...
February 10, 2026 02:02 PM
बाजना में कन्या स्कूल व होस्टल के सामने से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई....
February 10, 2026 01:34 PM
पंचायत आम चुनाव-2026, जिला स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन, प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति....
February 10, 2026 01:23 PM
मसाला फसलों में उन्नत उत्पाद प्रौद्योगिकी पर कृषक प्रशिक्षण संपन्न....
February 10, 2026 01:13 PM
नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 12 शिकायतों का किया संतोषजनक निराकरण, 26 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश....
February 10, 2026 12:44 PM