FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

पंचायत आम चुनाव-2026, जिला स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन, प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति....

  Updated : February 10, 2026 01:23 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  प्रशासनिक

चित्तौड़गढ़ :- पंचायत आम चुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर, चित्तौड़गढ़ द्वारा जिला स्तर पर विभिन्न कार्यां के लिए 33 प्रकोष्ठों का गठन करते हुए प्रभारी, अतिरिक्त प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेशों के अनुसार पंचायत आम चुनाव-2026 से संबंधित समस्त निर्वाचन कार्य निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपादित किए जाएंगे। निर्वाचन कार्य के ओवरऑल प्रभारी अधिकारी उप जिला निर्वाचन अधिकारी (अतिरिक्त जिला कलक्टर, प्रशासन), चित्तौड़गढ़ रहेंगे। सभी प्रकोष्ठों द्वारा किए जाने वाले कार्यों को अंतिम रूप जिला निर्वाचन अधिकारी की स्वीकृति के पश्चात ही दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने सभी नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ करें, ताकि पंचायत आम चुनाव-2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया जा सके। आदेश के तहत चुनाव संचालन, आरओ/एआरओ प्रकोष्ठ (जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य), कानून व्यवस्था, लेखा एवं वित्त, मीडिया, स्वीप (मतदाता जागरूकता), प्रशिक्षण, मतदान दल एवं मतगणना दल गठन, मतपत्र मुद्रण एवं वितरण, डाक मतपत्र, स्टोर प्रबंधन, वाहन व्यवस्था, सामान्य व्यवस्थाएं, सांख्यिकी एवं चुनाव मार्गदर्शिका, कम्प्यूटर प्रकोष्ठ, कंट्रोल रूम, आदर्श आचार संहिता एवं शिकायत निवारण तथा पर्यवेक्षक व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रकोष्ठों का गठन किया गया है। चुनाव संचालन प्रकोष्ठ द्वारा नाम निर्देशन पत्रों का वितरण एवं प्राप्ति, संवीक्षा, नाम वापसी, चुनाव चिन्ह आवंटन, अभ्यर्थियों की सूची तैयार करने तथा निर्वाचन से संबंधित सभी वैधानिक प्रक्रियाओं का संचालन किया जाएगा। वहीं पंचायत समिति एवं जिला परिषद स्तर पर आरओ/एआरओ प्रकोष्ठों को चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कानून व्यवस्था प्रकोष्ठ को मतदान एवं मतगणना के दौरान शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने, संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील मतदान केन्द्रों की पहचान, धारा-144 लागू करने, हथियार जमा कराने, सूखा दिवस घोषित करने एवं दैनिक कानून व्यवस्था रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं। लेखा एवं वित्त प्रकोष्ठ द्वारा निर्वाचन व्यय, सामग्री क्रय, निविदाएं, भुगतान, मानदेय, यात्रा भत्ता, वाहन किराया सहित समस्त वित्तीय कार्य नियमों के अनुसार किए जाएंगे। मतपत्र मुद्रण एवं वितरण प्रकोष्ठ को जिला परिषद, पंचायत समिति, सरपंच एवं पंच के मतपत्रों का समयबद्ध एवं शुद्ध मुद्रण, सुरक्षित भंडारण तथा मतदान दलों को मतदान केन्द्रवार वितरण की जिम्मेदारी दी गई है। डाक मतपत्र प्रकोष्ठ द्वारा ईडीसी एवं पोस्टल बैलेट से संबंधित सभी कार्य, ऑनलाइन डाटा तैयार करना, सुरक्षित भंडारण तथा मतगणना से पूर्व संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को मतपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे।
स्वीप प्रकोष्ठ के माध्यम से जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर अधिकाधिक नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित किया जाएगा। मीडिया प्रकोष्ठ को निर्वाचन से संबंधित सूचनाओं का समयबद्ध प्रकाशन, मीडिया समन्वय, मतदान एवं मतगणना स्थल पर मीडिया पास जारी करने तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सूचना प्रसारण की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा कम्प्यूटर प्रकोष्ठ एवं कंट्रोल रूम द्वारा नाम निर्देशन पत्रों की स्कैनिंग, ऑनलाइन डाटा फीडिंग, निर्वाचन परिणामों का कम्प्यूटरीकरण, सीसीटीवी/वीडियोग्राफी डाटा का संधारण तथा राज्य निर्वाचन आयोग को सूचनाएं प्रेषित की जाएंगी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बल्‍दरखा में आयुष शिविर सम्‍पन्‍न, 58 रोगी लाभांवित....

February 10, 2026 02:10 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की उपस्थिति में जिला जनगणना समन्‍वय समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी...

February 10, 2026 02:09 PM

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तहत शतप्रतिशत हितग्राहियों को चिंहित कर लाभांवित करे, जनपद सीईओ इस माह शेष समग्र ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करवाए - कलेक्‍टर....

February 10, 2026 02:08 PM

दो पीडित परिवार को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

February 10, 2026 02:07 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के चार प्रकरणों में 99 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित.....

February 10, 2026 02:04 PM

जिले में 13 फरवरी से 6 मार्च तक 9 दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन...

February 10, 2026 02:02 PM

बाजना में कन्या स्कूल व होस्टल के सामने से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई....

February 10, 2026 01:34 PM

पंचायत आम चुनाव-2026, जिला स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन, प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति....

February 10, 2026 01:23 PM

मसाला फसलों में उन्नत उत्पाद प्रौद्योगिकी पर कृषक प्रशिक्षण संपन्न....

February 10, 2026 01:13 PM

नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 12 शिकायतों का किया संतोषजनक निराकरण, 26 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश....

February 10, 2026 12:44 PM

24 घंटे में हत्या के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गरोठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई....

February 10, 2026 12:31 PM

सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमिपूजन और डोम का लोकार्पण कल, 1.75 करोड की लागत से होगा 1.10 किमी मार्ग का निर्माण...

February 10, 2026 12:12 PM

श्रीमती विमला बाई मराठा पंचतत्व में विलीन..

February 10, 2026 11:53 AM

सरवन पुलिस ने गुम हुए 06 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को लौटाए....

February 10, 2026 11:44 AM

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन....

February 10, 2026 11:25 AM

भारतीय संस्कृति में जन्म से मृत्यु तक संगीत आच्छादित जाजू कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ...

February 10, 2026 11:21 AM

मध्यान भोजन व आंगनवाड़ी रसोईया कर्मियों की 12 को राष्ट्रव्यापी चूल्हा बंद हड़ताल...

February 10, 2026 11:17 AM

आवेदक गणपत को आटा चक्‍की के लिए तत्‍काल विद्युत कनेक्‍शन प्रदान करें, खेतपालिया के ऊंकारलाल को उसकी जमीन का मौके पर कब्‍जा दिलाए, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 88 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

February 10, 2026 09:16 AM

सिंगोली में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 132 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ

February 10, 2026 09:15 AM