आवेदक गणपत को आटा चक्की के लिए तत्काल विद्युत कनेक्शन प्रदान करें, खेतपालिया के ऊंकारलाल को उसकी जमीन का मौके पर कब्जा दिलाए, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 88 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
Updated : February 10, 2026 09:16 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में जनसुनवाई करते हुए 88 आवेदकों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस. कलेश, एसडीएम श्री संजीव साहू सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई में ग्राम जावी के गणपत पिता कन्हैयालाल ने आटा चक्की स्थापित किए तीन माह हो जाने पर भी विद्युत कनेक्शन नहीं मिलने और नवीन विद्युत कनेक्शन करवाने के अनुरोध पर कलेक्टर ने म.प्र.प.क्षेत्र विद्युत कंपनी के अधीक्षण यंत्री को आवेदक को नियमानुसार तत्काल विद्युत कनेक्शन प्रदान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में खेरमालिया के उंकारलाल मेघवाल ने अपनी खसरा नम्बर 1301 की जमीन पर दारू के एक व्यक्ति द्वारा जबरन किया गया कब्जा हटाकर, कब्जा दिलाने के अनुरोध पर एसडीएम नीमच व तहसीलदार को मंगलवार को ही मौके पर राजस्व टीम भेजकर उंकारलाल को कब्जा दिलाने के निर्देश दिए। रावतखेड़ा के शंभुसिह, गुजरखेड़ी के नानालाल, ग्वालटोली की गीताबाई, मुंदडा के नन्दलाल, बघाना के सुभाष, नीमच के रूपेन्द्र, मांगीलाल, टी.आई.टी.कालोनी नीमच की अनिता, उचेड़ की जमुना टेलर, सुवाखेड़ा के राजेश नायक, धामनिया के दिलीप, हरवार की कोशल्या, मनासा के लखनसिह, चौथखेडा की कमलाबाई, राजपुरिया के राधेश्याम, सोनियाना की गीताबाई ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। इसी तरह डिकेन की घीसीबाई, कुचड़ौद की कौशल्याबाई, नीमच सिटी की गीताबाई, ग्वालटोली की ललिता, बघाना की रेखाबाई, कुकडेश्वर मोतीलाल, इंदिरा नगर नीमच की पुष्पा, कंवरजी का खेड़ा देवीलाल, निपानिया आबाद केबाबूलाल, बल्दरखा देवरिया के शंकरलाल, दारू के जमनालाल, झिरन्या के कुतुबुद्धिन, मागंरोल के हरिसिह, नीमच की आफियाबाई, लाछ के नारायण, सिंधी कालोनी नीमच के चंद्रप्रकाश ने भी अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत किए।
और खबरे
मसाला फसलों में उन्नत उत्पाद प्रौद्योगिकी पर कृषक प्रशिक्षण संपन्न....
February 10, 2026 01:13 PM
नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 12 शिकायतों का किया संतोषजनक निराकरण, 26 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश....
February 10, 2026 12:44 PM
24 घंटे में हत्या के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गरोठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई....
February 10, 2026 12:31 PM
सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमिपूजन और डोम का लोकार्पण कल, 1.75 करोड की लागत से होगा 1.10 किमी मार्ग का निर्माण...
February 10, 2026 12:12 PM
श्रीमती विमला बाई मराठा पंचतत्व में विलीन..
February 10, 2026 11:53 AM
सरवन पुलिस ने गुम हुए 06 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को लौटाए....
February 10, 2026 11:44 AM
पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन....
February 10, 2026 11:25 AM
भारतीय संस्कृति में जन्म से मृत्यु तक संगीत आच्छादित जाजू कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ...
February 10, 2026 11:21 AM
मध्यान भोजन व आंगनवाड़ी रसोईया कर्मियों की 12 को राष्ट्रव्यापी चूल्हा बंद हड़ताल...
February 10, 2026 11:17 AM
आवेदक गणपत को आटा चक्की के लिए तत्काल विद्युत कनेक्शन प्रदान करें, खेतपालिया के ऊंकारलाल को उसकी जमीन का मौके पर कब्जा दिलाए, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 88 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
February 10, 2026 09:16 AM
सिंगोली में नि:शुल्क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्पन्न, 132 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ
February 10, 2026 09:15 AM
क्षैत्रिय कृषि मेला उदयपुर-2026 में सफल कृषि उद्यमी तकनीकी पुस्तिका का विमोचन....
February 10, 2026 08:20 AM
हाईकोर्ट एडवोकेट सुरेंद्र पटवा के निवास पर दिनदहाड़े चोरी, बड़ी वारदात टली...
February 10, 2026 07:53 AM
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन – मनीष शर्मा....
February 10, 2026 07:37 AM
श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में महाशिवरात्रि महोत्सव 15 फरवरी, रविवार को, धधकते अंगारों की वृहद चूल का होगा आयोजन....
February 10, 2026 04:25 AM
टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्चे को मिला नया जीवन, फोन आते ही फरिश्ता बनकर पहुंचे डॉक्टर, किया उपचार...
February 10, 2026 04:03 AM
शासन की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बदल रही किसानों की किस्मत, बकरी पालन बना ग्रामीण समृद्धि की नई कहानी, मॉडल फार्म बना मिसाल...
February 10, 2026 04:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 10, 2026 03:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 10, 2026 03:57 AM