FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

24 घंटे में हत्या के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गरोठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई....

  Updated : February 10, 2026 12:31 PM

जुगल राठौर नीमच

  अपराध

मंदसौर :- गरोठ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। घटना में अज्ञात बदमाशों द्वारा फरियादी के पिता पर गोली चलाई गई थी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ श्रीमती हेमलता कुबेल तथा एसडीओपी गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। दिनांक 9 फरवरी 2026 को फरियादी रामसहाय पिता गणपतलाल, उम्र 38 वर्ष, निवासी बालोदा द्वारा थाना गरोठ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। फरियादी के अनुसार 8 फरवरी की रात करीब 10 बजे परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए थे। 9 फरवरी की रात लगभग 3 बजे घर के बाहर ट्रैक्टर-ट्रॉली के पास हलचल और आवाज सुनाई दी। बाहर निकलने पर देखा गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे छिपे अज्ञात बदमाशों में से एक व्यक्ति ने जान से मारने की नीयत से बंदूक से फायर किया, जिससे फरियादी के पिता गणपतलाल के पेट में गोली लग गई और खून बहने लगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना पर थाना गरोठ में अपराध क्रमांक 51/2026 धारा 109(1) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस की कार्रवाई - मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। अलग-अलग पांच टीमों का गठन कर गरोठ एवं आसपास के थाना क्षेत्रों में दबिश दी गई। विवेचना के दौरान घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल, दो पिस्टल के खाली कारतूस बरामद किए गए तथा आसपास के लोगों से पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों कमल पिता रंगलाल कंजर (30 वर्ष) निवासी अरनिया डेरा, थाना उंझेल, जिला झालावाड़ (राजस्थान) गोविंद पिता रंगलाल कंजर (31 वर्ष) निवासी मुण्डला कंजर डेरा, थाना गंगधर, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने अन्य साथियों दिलीप, राहुल एवं अजय कंजर के साथ मिलकर वारदात करना स्वीकार किया। फरार आरोपियों की तलाश एवं आगे की कार्रवाई जारी है।
जप्त सामग्री - एक मोटरसाइकिल (होंडा शाइन) बिना नंबर. एक मोटरसाइकिल (काले रंग की हीरो स्प्लेंडर) बिना नंबर। दो पिस्टल के खाली कारतूस
इस कार्रवाई में - थाना गरोठ, थाना शामगढ़, थाना सीतामऊ एवं जिला साइबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

बल्‍दरखा में आयुष शिविर सम्‍पन्‍न, 58 रोगी लाभांवित....

February 10, 2026 02:10 PM

कलेक्‍टर श्री चंद्रा की उपस्थिति में जिला जनगणना समन्‍वय समिति की बैठक सम्‍पन्‍न, जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी...

February 10, 2026 02:09 PM

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तहत शतप्रतिशत हितग्राहियों को चिंहित कर लाभांवित करे, जनपद सीईओ इस माह शेष समग्र ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करवाए - कलेक्‍टर....

February 10, 2026 02:08 PM

दो पीडित परिवार को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्‍वीकृत....

February 10, 2026 02:07 PM

कलेक्‍टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के चार प्रकरणों में 99 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित.....

February 10, 2026 02:04 PM

जिले में 13 फरवरी से 6 मार्च तक 9 दिव्‍यांगता प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन...

February 10, 2026 02:02 PM

बाजना में कन्या स्कूल व होस्टल के सामने से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई....

February 10, 2026 01:34 PM

पंचायत आम चुनाव-2026, जिला स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन, प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति....

February 10, 2026 01:23 PM

मसाला फसलों में उन्नत उत्पाद प्रौद्योगिकी पर कृषक प्रशिक्षण संपन्न....

February 10, 2026 01:13 PM

नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 12 शिकायतों का किया संतोषजनक निराकरण, 26 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश....

February 10, 2026 12:44 PM

24 घंटे में हत्या के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गरोठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई....

February 10, 2026 12:31 PM

सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमिपूजन और डोम का लोकार्पण कल, 1.75 करोड की लागत से होगा 1.10 किमी मार्ग का निर्माण...

February 10, 2026 12:12 PM

श्रीमती विमला बाई मराठा पंचतत्व में विलीन..

February 10, 2026 11:53 AM

सरवन पुलिस ने गुम हुए 06 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को लौटाए....

February 10, 2026 11:44 AM

पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन....

February 10, 2026 11:25 AM

भारतीय संस्कृति में जन्म से मृत्यु तक संगीत आच्छादित जाजू कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ...

February 10, 2026 11:21 AM

मध्यान भोजन व आंगनवाड़ी रसोईया कर्मियों की 12 को राष्ट्रव्यापी चूल्हा बंद हड़ताल...

February 10, 2026 11:17 AM

आवेदक गणपत को आटा चक्‍की के लिए तत्‍काल विद्युत कनेक्‍शन प्रदान करें, खेतपालिया के ऊंकारलाल को उसकी जमीन का मौके पर कब्‍जा दिलाए, कलेक्‍टर ने की जनसुनवाई, 88 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

February 10, 2026 09:16 AM

सिंगोली में नि:शुल्‍क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्‍पन्‍न, 132 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ

February 10, 2026 09:15 AM