भारतीय संस्कृति में जन्म से मृत्यु तक संगीत आच्छादित जाजू कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ...
Updated : February 10, 2026 11:21 AM
रामेश्वर नागदा नीमच
आयोजन
नीमच। भारतीय संस्कृति में संगीत जीवन का अभिन्न अंग है। मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक संगीत किसी न किसी रूप में जीवन को आच्छादित करता रहता है। संगीत मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य के लिए एक प्रभावशाली चिकित्सा थेरेपी भी है। उक्त विचार नीमच क्षेत्र के प्रसिद्ध संगीत प्रेमी एवं समाजसेवी श्री जम्बुकुमार जैन ने श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में “संगीत, संस्कृति एवं नवाचार” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। उन्होंने संगीत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संगीत मन को सुकून, तनाव से राहत एवं सामाजिक जुड़ाव का एक सशक्त माध्यम है। कार्यशाला के प्रथम दिवस उद्घाटन सत्र के पश्चात दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए, जिसमें मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर के संगीत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. पामिल मोदी ने मधुर गीत “होंठों से छू लो तुम, मेरा गीत अमर कर दो” की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने संगीत के विभिन्न स्वरों एवं रागों की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया। साथ ही संवादात्मक शैली में संगीत की विभिन्न विधाओं का प्रभावी प्रशिक्षण भी दिया। डॉ. पामिल मोदी के साथ उदयपुर से पधारे हरिओम तिवारी (हारमोनियम) एवं ऋतिक कुमावत (तबला) ने भी उत्कृष्ट संगत प्रस्तुत की, जिसे उपस्थित जनसमूह ने सराहा। कार्यक्रम के प्रारंभ में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगीत मनोरंजन के साथ-साथ भावनात्मक अभिव्यक्ति, मानसिक स्वास्थ्य, सामाजिक जुड़ाव एवं आध्यात्मिक उन्नति का भी प्रभावशाली माध्यम है। नीमच क्षेत्र की प्रसिद्ध संगीत प्रेमी श्रीमती जयश्री वर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। संगीत विभाग की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत की भावपूर्ण प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन संगीत विभागाध्यक्ष प्रो. संजय बिजौलिया ने किया तथा डॉ. अमृता सोनी ने आभार व्यक्त किया। महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. पी.सी. रांका ने बताया कि दो दिवसीय कार्यशाला के लिए देशभर से 100 से अधिक प्रतिभागियों ने पंजीयन कराया है, वहीं यू-ट्यूब लाइव प्रसारण के माध्यम से भी बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया कार्यशाला के दूसरे दिन 11 फरवरी को इंदौर के प्रसिद्ध संगीत शास्त्र प्रस्तोता अभय मानके तृतीय एवं चतुर्थ सत्रों में विशिष्ट वक्ता के रूप में संगीत कला की बारीकियों एवं नवाचार पर प्रशिक्षण देंगे।
और खबरे
मसाला फसलों में उन्नत उत्पाद प्रौद्योगिकी पर कृषक प्रशिक्षण संपन्न....
February 10, 2026 01:13 PM
नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 12 शिकायतों का किया संतोषजनक निराकरण, 26 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश....
February 10, 2026 12:44 PM
24 घंटे में हत्या के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गरोठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई....
February 10, 2026 12:31 PM
सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमिपूजन और डोम का लोकार्पण कल, 1.75 करोड की लागत से होगा 1.10 किमी मार्ग का निर्माण...
February 10, 2026 12:12 PM
श्रीमती विमला बाई मराठा पंचतत्व में विलीन..
February 10, 2026 11:53 AM
सरवन पुलिस ने गुम हुए 06 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को लौटाए....
February 10, 2026 11:44 AM
पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन....
February 10, 2026 11:25 AM
भारतीय संस्कृति में जन्म से मृत्यु तक संगीत आच्छादित जाजू कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ...
February 10, 2026 11:21 AM
मध्यान भोजन व आंगनवाड़ी रसोईया कर्मियों की 12 को राष्ट्रव्यापी चूल्हा बंद हड़ताल...
February 10, 2026 11:17 AM
आवेदक गणपत को आटा चक्की के लिए तत्काल विद्युत कनेक्शन प्रदान करें, खेतपालिया के ऊंकारलाल को उसकी जमीन का मौके पर कब्जा दिलाए, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 88 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
February 10, 2026 09:16 AM
सिंगोली में नि:शुल्क नैत्र रोग, मोतियाबिंद जांच शिविर सम्पन्न, 132 नेत्र रोगियों ने लिया लाभ
February 10, 2026 09:15 AM
क्षैत्रिय कृषि मेला उदयपुर-2026 में सफल कृषि उद्यमी तकनीकी पुस्तिका का विमोचन....
February 10, 2026 08:20 AM
हाईकोर्ट एडवोकेट सुरेंद्र पटवा के निवास पर दिनदहाड़े चोरी, बड़ी वारदात टली...
February 10, 2026 07:53 AM
भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की गिरफ्तारी लोकतांत्रिक अधिकारों का खुला हनन – मनीष शर्मा....
February 10, 2026 07:37 AM
श्री गुर्जरखेड़ा धाम जावी में महाशिवरात्रि महोत्सव 15 फरवरी, रविवार को, धधकते अंगारों की वृहद चूल का होगा आयोजन....
February 10, 2026 04:25 AM
टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्चे को मिला नया जीवन, फोन आते ही फरिश्ता बनकर पहुंचे डॉक्टर, किया उपचार...
February 10, 2026 04:03 AM
शासन की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बदल रही किसानों की किस्मत, बकरी पालन बना ग्रामीण समृद्धि की नई कहानी, मॉडल फार्म बना मिसाल...
February 10, 2026 04:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 10, 2026 03:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 10, 2026 03:57 AM