FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

शासन की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बदल रही किसानों की किस्मत, बकरी पालन बना ग्रामीण समृद्धि की नई कहानी, मॉडल फार्म बना मिसाल...

  Updated : February 10, 2026 04:01 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का उत्थान, शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है। शासन द्वारा कृषि और पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे कृषि और पशुपालन अब न केवल लाभ का व्यवसाय बन गया है, बल्कि इससे किसानों और पशुपालकों को नई पहचान भी मिल रही है। छिंदवाड़ा जिले के चौरई विकासखंड के ग्राम बांकानागनपुर के श्री नवीन रघुवंशी भी उन्हीं किसानों और पशुपालकों में से एक हैं। श्री रघुवंशी ने पशुपालन विभाग की राष्ट्रीय पशुधन मिशन (एनएलएम) योजना का लाभ लेकर बकरी पालन को एक सशक्त और लाभकारी व्यवसाय के रूप में स्थापित किया है। सीमित संसाधनों से शुरू हुई उनकी यह पहल आज आधुनिक तकनीक और वैज्ञानिक प्रबंधन के कारण क्षेत्र में एक मॉडल बकरी फार्म के रूप में पहचान बना चुकी है। श्री रघुवंशी बताते हैं कि एनएलएम योजना के अंतर्गत स्वीकृत उनके इस बकरी फार्म में सिरोही नस्ल की कुल 175 बकरियाँ, बकरे एवं उनके बच्चे उपलब्ध हैं। फार्म को मॉडल स्वरूप में विकसित किया गया है, जिसमें बीमार बकरियों के लिए पृथक क्वारंटाइन शेड, बच्चों के लिए अलग कमरे तथा बकरियों के बैठने के लिए 4 फीट ऊँचाई पर प्लाई प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इसी प्लेटफॉर्म के नीचे कड़कनाथ मुर्गी का पालन भी किया जा रहा है, जिससे अतिरिक्त आय का स्रोत विकसित हुआ है।
बकरी फार्म की कुल लागत लगभग 1 करोड़ रुपये है, जिसमें भारत सरकार द्वारा 50 लाख रुपये की अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। योजना के अंतर्गत प्रथम किस्त के रूप में 25 लाख रुपये की राशि श्री नवीन रघुवंशी को प्रदाय की जा चुकी है। इस आर्थिक सहयोग से फार्म को आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है। बकरियों के पोषण के लिए फार्म में तीन प्रकार की नेपियर घास का उत्पादन किया जा रहा है। दाना बनाने की मशीन एवं चैफ कटर जैसी सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं। ब्रीडिंग के उद्देश्य से उच्च गुणवत्ता के बकरे रखे गए हैं, जिनमें एक बकरे की कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। बेहतर पोषण और प्रबंधन के कारण बकरियों का स्वास्थ्य एवं उत्पादन स्तर उत्कृष्ट बना हुआ है।
बकरी पालन के साथ प्राकृतिक खेती - फार्म में बकरी पालन के साथ-साथ प्राकृतिक खेती भी की जा रही है। इससे न केवल लागत में कमी आई है, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल खेती को भी बढ़ावा मिला है। श्री नवीन रघुवंशी के पुत्र श्री मंथन रघुवंशी द्वारा बकरी पालन एवं उन्नत कृषि को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नई पहचान दी जा रही है। वे यूट्यूब एवं इंस्टाग्राम के माध्यम से बकरी पालन, उन्नत कृषि, मक्का उत्पादन तथा कम उम्र में पशुओं का वजन बढ़ाने जैसे विषयों पर शैक्षणिक वीडियो साझा कर रहे हैं। श्री मंथन रघुवंशी को उनके प्रभावी डिजिटल योगदान के लिए कृषि जागरण की ओर से “एग्री इंफ्लूएंसर ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि युवाओं को कृषि एवं पशुपालन से जोड़ने की प्रेरणा देती है।
महिला किसानों की पहल को मिली प्रदेश स्तर पर सराहना
छिंदवाड़ा जिले के मोहखेड़ ब्लॉक की महिला किसान श्रीमती ज्योति सोमकुंवर ने प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में अपने नवाचार, अनुभव और जमीनी प्रयासों से प्रदेश स्तर पर पहचान बनाने में सफलता पाई है। भोपाल के मिंटो हॉल में आयोजित "मनन 2026" प्राकृतिक खेती विषयक कार्यक्रम में प्रदेश की महिला किसानों ने अपने अनुभव साझा किए, जिसमने छिंदवाड़ा जिले की ज्योति सोमकुंवर को भी अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिला, जिसकी प्रदेश स्तर पर सराहना की गई। श्रीमती सोमकुंवर ने हकदर्शिका संस्था से जुड़कर किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं से जोड़ने के अपने अनुभव साझा किए। नव गठित पांढुर्णा जिले के विकासखंड सौंसर से महिला किसान श्रीमती मीता धुर्वे एवं श्रीमती कविता सिरसाम ने भी बड़ादेव जैविक उत्पादक समूह के माध्यम से ग्राम जोबनढाना में सृजन संस्था के सहयोग से संचालित जैविक उत्पाद केंद्र की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार जैविक उत्पाद बनाकर किसानों को प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरित किया जा रहा है और इससे ग्रामीण स्तर पर रोजगार एवं आय के नए अवसर भी सृजित हो रहे हैं। मोहखेड़ एवं सौंसर ब्लॉक की जैविक उत्पाद केंद्र से जुड़ी इन महिला किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के किए का रहे प्रयासों को प्रदेश स्तर पर सराहा गया। महिला किसानों की यह पहल न केवल अन्य किसानों के लिए प्रेरणास्रोत बनी है, बल्कि प्राकृतिक खेती को अपनाने की दिशा में एक मजबूत संदेश भी दे रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्‍चे को मिला नया जीवन, फोन आते ही फरिश्ता बनकर पहुंचे डॉक्‍टर, किया उपचार...

February 10, 2026 04:03 AM

शासन की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बदल रही किसानों की किस्मत, बकरी पालन बना ग्रामीण समृद्धि की नई कहानी, मॉडल फार्म बना मिसाल...

February 10, 2026 04:01 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 10, 2026 03:58 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 10, 2026 03:57 AM

सरवानिया महाराज निवासी श्री नंदलाल जी भोई का निधन, परिवार में शोक की लहर, शवयात्रा प्रातः 11 बजे...

February 10, 2026 03:47 AM

चचोर में प्रिंसिपल के ट्रांसफर के खिलाफ सड़क पर उतरे मासूम, बाल हठ के आगे झुका प्रशासन, ट्रांसफर कैंसिल कराने का मिला आश्वासन...

February 10, 2026 02:37 AM

रतनगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था आखिर कब सुधरेगी, जब जीवन दाहिनी एम्बुलेंस खुद ही पड़ी हुई है, पूरी तरह से लावारिस, बिमार और भंगार तो भला फिर कैसे करा पाएगी वह बिमार मरीजों का उपचार...

February 09, 2026 12:37 PM

रतलाम ( सरवन थाना ) पुलिस की बड़ी सफलता तकनीक की मदद से खोजे गए गुमशुदा मोबाइल, लौटाई चेहरों की मुस्कान...

February 09, 2026 08:31 AM

मालोला में नाथ समाज की तीन दिवसीय सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता ओर कबड्डी प्रतियोगिता का प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन...

February 09, 2026 06:34 AM

राजगढ़ एवं मंदसौर जिलों में एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, एमडी ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल, अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं अन्य उपकरण जब्त....

February 09, 2026 03:08 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 09, 2026 03:07 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 09, 2026 03:06 AM

जीरन कृषि उपज मंडी में बढ़ता व्यापार, संजय ट्रेडर्स (S.T.) गोदाम का हुआ शुभारंभ...

February 08, 2026 04:36 PM

पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का जावद क्षेत्र में मनरेगा बचाओ चौपाल का दौरा कल....

February 08, 2026 03:57 PM

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रहलाद उपाध्याय प्रथम....

February 08, 2026 03:32 PM

एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्करी के 29 वांछित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही....

February 08, 2026 02:47 PM

बंबोरा नवसृजित पंचायत कार्यालय का लोकार्पण, 33/11 केवी जीएसएस और खेल मैदान के लिए 5 लाख स्वीकृत...

February 08, 2026 01:40 PM

कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज सेवा कला सेवा रत्न सम्मान...

February 08, 2026 01:31 PM

जिले के नागरिकों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराने में स्‍वास्‍थ्‍य अमले का अहम योगदान है - श्री चंद्रा, जिले में आपातकालीन स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए जिले के सभी चिकित्‍सकों की कार्यशाला सम्‍पन्‍न...

February 08, 2026 01:13 PM