FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चचोर में प्रिंसिपल के ट्रांसफर के खिलाफ सड़क पर उतरे मासूम, बाल हठ के आगे झुका प्रशासन, ट्रांसफर कैंसिल कराने का मिला आश्वासन...

  Updated : February 10, 2026 02:37 AM

कैलाश बैरागी रामपुरा

  शिक्षा

रामपुरा :- तहसील अंतर्गत ग्राम चचोर में सरकारी स्कूल के प्राचार्य राजेश दीक्षित के ट्रांसफर के विरोध में मासूम बच्चों ने अनोखा और भावनात्मक आंदोलन किया। अपने प्रिय शिक्षक के तबादले से आहत छात्र-छात्राएं विद्यालय के मुख्य गेट के बाहर सड़क पर बैठ गए और लगातार चार घंटे तक नारेबाजी व धरना प्रदर्शन करते रहे। मासूम बच्चों का कहना था कि पिछले पांच महीनों में प्रभारी प्राचार्य के रूप में सेवाएं दे रहे राजेश दीक्षित ने विद्यालय का कायाकल्प कर दिया। स्कूल में अनुशासन, पढ़ाई का स्तर, स्वच्छता एवं शैक्षणिक माहौल में उल्लेखनीय सुधार हुआ। बच्चे समय से पहले स्कूल पहुंचने लगे और पढ़ाई के प्रति उनका रुझान बढ़ा। लेकिन जैसे ही उनके ट्रांसफर की खबर सामने आई, बच्चों में गहरा दुख और आक्रोश देखने को मिला। धरने पर बैठे बच्चों ने मासूमियत भरे अंदाज में नारे लगाते हुए कहा कि यदि उनके शिक्षक का ट्रांसफर रद्द नहीं किया गया तो वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने भोपाल जाएंगे। बच्चों की इस जिद और भावनात्मक प्रदर्शन को देखकर मौके पर मौजूद शिक्षक और ग्रामीण भी भावुक हो उठे। बच्चों को समझाने के लिए विद्यालय के शिक्षकों द्वारा काफी प्रयास किए गए, लेकिन कोई भी छात्र मानने को तैयार नहीं था। सभी बच्चों की एक ही मांग थी कि प्राचार्य राजेश दीक्षित का तबादला तत्काल निरस्त किया जाए।
लगभग चार घंटे तक चले धरना प्रदर्शन के बाद मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी प्रतिनिधि श्री अक्षय सिंह बावेल, एडीपीसी श्री कन्हैयालाल पाटीदार, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री राजेन्द्र कुणेचा सहित शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारी पहुंचे। अधिकारियों ने बच्चों से चर्चा कर उन्हें समझाया और प्राचार्य का ट्रांसफर कैंसिल करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाकर बच्चों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। गुरु-शिष्य के इस अनूठे प्रेम और विश्वास को देखकर प्रशासनिक अधिकारी भी हैरान रह गए। यह घटना शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षक की भूमिका और बच्चों पर उनके सकारात्मक प्रभाव का जीवंत उदाहरण बन गई है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्‍चे को मिला नया जीवन, फोन आते ही फरिश्ता बनकर पहुंचे डॉक्‍टर, किया उपचार...

February 10, 2026 04:03 AM

शासन की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बदल रही किसानों की किस्मत, बकरी पालन बना ग्रामीण समृद्धि की नई कहानी, मॉडल फार्म बना मिसाल...

February 10, 2026 04:01 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 10, 2026 03:58 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 10, 2026 03:57 AM

सरवानिया महाराज निवासी श्री नंदलाल जी भोई का निधन, परिवार में शोक की लहर, शवयात्रा प्रातः 11 बजे...

February 10, 2026 03:47 AM

चचोर में प्रिंसिपल के ट्रांसफर के खिलाफ सड़क पर उतरे मासूम, बाल हठ के आगे झुका प्रशासन, ट्रांसफर कैंसिल कराने का मिला आश्वासन...

February 10, 2026 02:37 AM

रतनगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था आखिर कब सुधरेगी, जब जीवन दाहिनी एम्बुलेंस खुद ही पड़ी हुई है, पूरी तरह से लावारिस, बिमार और भंगार तो भला फिर कैसे करा पाएगी वह बिमार मरीजों का उपचार...

February 09, 2026 12:37 PM

रतलाम ( सरवन थाना ) पुलिस की बड़ी सफलता तकनीक की मदद से खोजे गए गुमशुदा मोबाइल, लौटाई चेहरों की मुस्कान...

February 09, 2026 08:31 AM

मालोला में नाथ समाज की तीन दिवसीय सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता ओर कबड्डी प्रतियोगिता का प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन...

February 09, 2026 06:34 AM

राजगढ़ एवं मंदसौर जिलों में एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, एमडी ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल, अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं अन्य उपकरण जब्त....

February 09, 2026 03:08 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 09, 2026 03:07 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 09, 2026 03:06 AM

जीरन कृषि उपज मंडी में बढ़ता व्यापार, संजय ट्रेडर्स (S.T.) गोदाम का हुआ शुभारंभ...

February 08, 2026 04:36 PM

पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का जावद क्षेत्र में मनरेगा बचाओ चौपाल का दौरा कल....

February 08, 2026 03:57 PM

महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रहलाद उपाध्याय प्रथम....

February 08, 2026 03:32 PM

एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्करी के 29 वांछित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही....

February 08, 2026 02:47 PM

बंबोरा नवसृजित पंचायत कार्यालय का लोकार्पण, 33/11 केवी जीएसएस और खेल मैदान के लिए 5 लाख स्वीकृत...

February 08, 2026 01:40 PM

कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज सेवा कला सेवा रत्न सम्मान...

February 08, 2026 01:31 PM

जिले के नागरिकों को बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध कराने में स्‍वास्‍थ्‍य अमले का अहम योगदान है - श्री चंद्रा, जिले में आपातकालीन स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए जिले के सभी चिकित्‍सकों की कार्यशाला सम्‍पन्‍न...

February 08, 2026 01:13 PM