रतनगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था आखिर कब सुधरेगी, जब जीवन दाहिनी एम्बुलेंस खुद ही पड़ी हुई है, पूरी तरह से लावारिस, बिमार और भंगार तो भला फिर कैसे करा पाएगी वह बिमार मरीजों का उपचार...
Updated : February 09, 2026 12:37 PM
रामेश्वर नागदा नीमच
सामाजिक
पिछले 13 दिनो से लावारिस हालत मे पड़ी है।रतनगढ़ की निःशुल्क 108 एम्बुलेंस, सिंगोली की 108 एंबुलेंस के इंतजार में ड़ेढ से दो घंटे तक गम्भीर मामलो के रैफर मरिज दर्द से कराहते हुए लड़ते हैं जिंदगी और मौत की जंग
रतनगढ :- प्रशासन एवं राजनेता चाहे लाख दावे कर ले लेकिन रतनगढ़ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति लगातार बद से बदतर होती जा रही है।रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जहां पर ग्वालियर कला से लेकर लुहारिया चुंडावत सहित राजस्थान के जावदा गोपालपुरा तक के दूरदराज गांवो के मरीज बड़ी संख्या में अपना इलाज कराने के लिए यहां पहुंचते हैं।लेकिन पिछले लगभग 15 दिनों से यहां की निःशुल्क 108 एम्बुलेंस जो पूरी तरह से इतनी खटारा व भंगार हो चुकी है।कि शायद उसे भंगार वाले भी स्क्रैप में भी खरीदने से इंकार कर दे।मरीजों को सुविधा प्रदान करने के नाम पर केवल कागजों में ही इसकी उपस्थिति दर्ज कर लगातार मेंटेनेंस के नाम पर बड़ी राशि निकाली जा रही है।पिछले लगभग 15 दिनों से लावारिस अवस्था में रतनगढ़ आड़ा अवला खाल के पास एक मैकेनिक के यहां पर पड़ी हुई है।आपको जानकारी के लिए बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है।मात्र 15 से 20 दिनों के अंतराल में यह एंबुलेंस रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर केवल मुंह दिखाई की रस्म अदा कर वापस रिपेयरिंग के लिए मेकेनिक के पास पहुंच जाती है।इसे हम स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नेताओं की उदासीनता कहे या रतनगढ़ का दुर्भाग्य कि यहां पर बीमार या दुर्घटना ग्रस्त दर्द से कराहते मरीजों को अपने स्वयं के व्यय से जिला चिकित्सालय या अन्यत्र इलाज करवाने के लिए ले जाना पड़ता है।रतनगढ़ क्षेत्र में लगभग 80 से 90 गांव लगते हैं।आसपास के आदिवासियों और गरीबों को निःशुल्क 108 एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ती है।लेकिन यहां 108 एंबुलेंस मौजूद नहीं रहती है।और अगर रतनगढ़ स्वास्थ्य केंद्र पर 108 एंबुलेंस मौजूद होती भी है।तो मरीज इसको देखकर इस खटारा एंबुलेंस में जाने से मना कर देता है।रतनगढ़ के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की खटारा व जर्जर एम्बुलेंस अब पूरी तरह से मरीजों के लिए मुसीबत व जानलेवा बन चुकी है।जिसमें जाने वाले मरीजों की जान से खिलवाड़ हो रहा है। जब भी मरीज को 108 एंबुलेंस की आवश्यकता पड़ती है।उस वक्त जानकारी मिलती है।कि 108 एंबुलेंस तो यहां पर है।ही नहीं वह तो वर्कशॉप पर ठीक होने के लिए पड़ी है।रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्व में पदस्थ एवं वर्तमान में प्रभारी ब्लाक मेडिकल ऑफिसर मोहन मुजाल्दे द्वारा जिला कलेक्टर महोदय नीमच एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी नीमच को रतनगढ में नई 108 एंबुलेंस के लिए आवेदन भी दिया जा चुका है।साथ ही जन प्रतिनिधियों को भी इस गंभीर समस्या से अवगत कराया जा चुका है।लेकिन आज तक इस गम्भीर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ।अब सवाल यह उठता है।कि आखिर कब जागेगा प्रशासन...?क्या किसी बड़े गम्भीर हादसे के घटित होने के बाद ही रतनगढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को नई एंबुलेंस मिल सकेगी।
और खबरे
रतलाम ( सरवन थाना ) पुलिस की बड़ी सफलता तकनीक की मदद से खोजे गए गुमशुदा मोबाइल, लौटाई चेहरों की मुस्कान...
February 09, 2026 08:31 AM
मालोला में नाथ समाज की तीन दिवसीय सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता ओर कबड्डी प्रतियोगिता का प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन...
February 09, 2026 06:34 AM
राजगढ़ एवं मंदसौर जिलों में एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, एमडी ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल, अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं अन्य उपकरण जब्त....
February 09, 2026 03:08 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 09, 2026 03:07 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 09, 2026 03:06 AM
जीरन कृषि उपज मंडी में बढ़ता व्यापार, संजय ट्रेडर्स (S.T.) गोदाम का हुआ शुभारंभ...
February 08, 2026 04:36 PM
पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का जावद क्षेत्र में मनरेगा बचाओ चौपाल का दौरा कल....
February 08, 2026 03:57 PM
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रहलाद उपाध्याय प्रथम....
February 08, 2026 03:32 PM
एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्करी के 29 वांछित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही....
February 08, 2026 02:47 PM
बंबोरा नवसृजित पंचायत कार्यालय का लोकार्पण, 33/11 केवी जीएसएस और खेल मैदान के लिए 5 लाख स्वीकृत...
February 08, 2026 01:40 PM
कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज सेवा कला सेवा रत्न सम्मान...
February 08, 2026 01:31 PM
जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य अमले का अहम योगदान है - श्री चंद्रा, जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए जिले के सभी चिकित्सकों की कार्यशाला सम्पन्न...
February 08, 2026 01:13 PM
हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन...
February 08, 2026 12:46 PM
कोतवाली पुलिस की जुआ/सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 75 हजार रूपये नगद जब्त, 03 स्कूटी, 02 मोटरसाईकिल सहित जुआ सट्टा के उपकरण जब्त...
February 08, 2026 12:41 PM
ओराई, मोडिया महादेव व बस्सी बांध के काश्तकारों से जल उपयोक्ता संगमों का संवाद...
February 08, 2026 11:50 AM
राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव से प्रेरित होकर चित्तौड़गढ़ में राजसखी मार्ट का शुभारंभ...
February 08, 2026 11:49 AM
ओवरलोड पंचोली बस पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना वसूला...
February 08, 2026 11:34 AM
शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं – विधायक दिलीप सिंह परिहार, सेन समाज के विवाह योग्य परिचय सम्मेलन में देशभर से आए युवक-युवतियों ने उत्साह से दिया परिचय, किसी ने बहू तो किसी ने बेटी के लिए दामाद तलाशा, कबड्डी खिलाड़ी से लेकर शिक्षक व कंपनी संचालक तक बने सहभागी...
February 08, 2026 11:25 AM
दलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी करने वाली मुल्तानी गैंग गिरफ्तार, मुल्तानपुरा के 4 चोरों से 5 क्विंटल चोरी का लहसुन जब्त, एक माह में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा...
February 08, 2026 11:17 AM