रतलाम ( सरवन थाना ) पुलिस की बड़ी सफलता तकनीक की मदद से खोजे गए गुमशुदा मोबाइल, लौटाई चेहरों की मुस्कान...
Updated : February 09, 2026 08:31 AM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम/ सरवन :- आधुनिक दौर में मोबाइल फोन केवल संचार का साधन ही नहीं, बल्कि आमजन के दैनिक जीवन और आजीविका का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। इसी संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए रतलाम जिले के थाना सरवन पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए 06 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली धारकों को लौटाकर मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 1 लाख 13 हजार 998 रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के निर्देशन में की गई। आमजन को मोबाइल गुम होने से होने वाले आर्थिक नुकसान को रोकने के लिए एसपी द्वारा भारत सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राकेश खाखा एवं एसडीओपी सुश्री निलम बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरवन निरीक्षक श्री अर्जुन सेमलिया एवं उनकी टीम ने सायबर सेल रतलाम की मदद से गुम मोबाइलों की तलाश शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और CEIR पोर्टल से प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने रतलाम जिले सहित पड़ोसी राज्य राजस्थान के बांसवाड़ा क्षेत्र से ओप्पो, विवो और टेक्नो कंपनियों के मोबाइल फोन बरामद किए। पुलिस द्वारा जिन मोबाइल धारकों को उनके मोबाइल लौटाए गए, उनमें केशव पिता मुकेश निवासी सरवन, सीमा पिता लाल मईड़ा निवासी चंदेरा, राजू पिता रामा भाभर निवासी उंडेर, जीवन पति काणजी गणावा निवासी महुड़ी पाड़ा तथा आरिफ कुरैशी निवासी सैलाना शामिल हैं। इस दौरान एक भावुक पल भी देखने को मिला, जब सैलाना निवासी आरिफ कुरैशी को उनके दिवंगत पुत्र का मोबाइल लौटाया गया, जो दुर्घटना स्थल से नहीं मिल पाया था। मोबाइल पाकर वे भावुक हो उठे और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। साथ ही एक दिव्यांग व्यक्ति को भी उसका मोबाइल थाना प्रभारी द्वारा सम्मानपूर्वक सुपुर्द किया गया। इस सफलता में सरवन थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सेमलिया सहित प्रधान आरक्षक विजय सिंह शेखावत, आरक्षक हिम्मत सिंह राठौर, गजपाल सिंह राठौर, विमल निनामा एवं सादिक मंसूरी की सराहनीय भूमिका रही।
और खबरे
रतलाम ( सरवन थाना ) पुलिस की बड़ी सफलता तकनीक की मदद से खोजे गए गुमशुदा मोबाइल, लौटाई चेहरों की मुस्कान...
February 09, 2026 08:31 AM
मालोला में नाथ समाज की तीन दिवसीय सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता ओर कबड्डी प्रतियोगिता का प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन...
February 09, 2026 06:34 AM
राजगढ़ एवं मंदसौर जिलों में एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, एमडी ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल, अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं अन्य उपकरण जब्त....
February 09, 2026 03:08 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 09, 2026 03:07 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 09, 2026 03:06 AM
जीरन कृषि उपज मंडी में बढ़ता व्यापार, संजय ट्रेडर्स (S.T.) गोदाम का हुआ शुभारंभ...
February 08, 2026 04:36 PM
पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का जावद क्षेत्र में मनरेगा बचाओ चौपाल का दौरा कल....
February 08, 2026 03:57 PM
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रहलाद उपाध्याय प्रथम....
February 08, 2026 03:32 PM
एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्करी के 29 वांछित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही....
February 08, 2026 02:47 PM
बंबोरा नवसृजित पंचायत कार्यालय का लोकार्पण, 33/11 केवी जीएसएस और खेल मैदान के लिए 5 लाख स्वीकृत...
February 08, 2026 01:40 PM
कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज सेवा कला सेवा रत्न सम्मान...
February 08, 2026 01:31 PM
जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य अमले का अहम योगदान है - श्री चंद्रा, जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए जिले के सभी चिकित्सकों की कार्यशाला सम्पन्न...
February 08, 2026 01:13 PM
हिंगोरिया बालाजी से नीमच सिटी मठ तक सड़क निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन...
February 08, 2026 12:46 PM
कोतवाली पुलिस की जुआ/सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्यवाही, 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 75 हजार रूपये नगद जब्त, 03 स्कूटी, 02 मोटरसाईकिल सहित जुआ सट्टा के उपकरण जब्त...
February 08, 2026 12:41 PM
ओराई, मोडिया महादेव व बस्सी बांध के काश्तकारों से जल उपयोक्ता संगमों का संवाद...
February 08, 2026 11:50 AM
राष्ट्रीय स्वदेशी महोत्सव से प्रेरित होकर चित्तौड़गढ़ में राजसखी मार्ट का शुभारंभ...
February 08, 2026 11:49 AM
ओवरलोड पंचोली बस पर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना वसूला...
February 08, 2026 11:34 AM
शिक्षा के बिना समाज का विकास संभव नहीं – विधायक दिलीप सिंह परिहार, सेन समाज के विवाह योग्य परिचय सम्मेलन में देशभर से आए युवक-युवतियों ने उत्साह से दिया परिचय, किसी ने बहू तो किसी ने बेटी के लिए दामाद तलाशा, कबड्डी खिलाड़ी से लेकर शिक्षक व कंपनी संचालक तक बने सहभागी...
February 08, 2026 11:25 AM
दलौदा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी करने वाली मुल्तानी गैंग गिरफ्तार, मुल्तानपुरा के 4 चोरों से 5 क्विंटल चोरी का लहसुन जब्त, एक माह में 8 बड़ी चोरियों का खुलासा...
February 08, 2026 11:17 AM