टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्चे को मिला नया जीवन, फोन आते ही फरिश्ता बनकर पहुंचे डॉक्टर, किया उपचार...
Updated : February 10, 2026 04:03 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
पशुओं को सही समय पर घर पर ही बेहतर इलाज की सुविधा मिले, इसके लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा 1962 टोल फ्री नंबर का संचालन किया जा रहा है। चलित पशु एंबुलेंस चलाई जा रही है। खण्डवा जिले के खानशाहवली निवासी सैयद वसीम रजा के घोड़े के बच्चे कबीर के लिए प्रदेश सरकार का टोल फ्री नंबर लाइफ लाइन बना। समय पर उपचार मिलने की वजह से उसे नया जीवन मिला। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पशु चिकित्सा हेल्पलाइन 1962 सुविधा के लिए वसीम और उनके परिवारजन ने आभार प्रकट किया है। खण्डवा के खानशाहवली क्षेत्र के निवासी सैयद वसीम रजा लगभग 5 माह पूर्व घोड़े का एक बच्चा लाए और उसका नाम “कबीर” रखा। घर में बच्चे की तरह कबीर का लालन पालन हो रहा था, और घर के सभी सदस्य उसे बच्चे जैसा दुलार करते। कुछ दिन पूर्व कबीर को जुएं पड़ गई। रविवार शाम को वसीम ने मेडिकल स्टोर से जूं नाशक दवा लाकर कबीर के शरीर पर दवा लगा दी। वसीम ने दवा तो लगा दी, लेकिन वह कबीर के मुंह को कवर करना भूल गया। कबीर ने अपने शरीर पर लगी जुंआ नाशक विषैली दवा चाटना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में विषैली दवा ने असर दिखाया और कबीर को बैचेनी होने लगी और वह लोटपोट होने लगा और उसके मुंह से झाग आने लगा। घर के सदस्यों ने यह सब देखा, तो घबरा गए। वसीम को इसकी खबर लगी तो वह तुरंत घर आया और टोल-फ्री नम्बर 1962 पर फोन लगाकर पशुओं के उपचार हेतु उपलब्ध शासन की एम्बुलेंस सुविधा के लिए कॉल किया। कुछ ही देर में पशु चिकित्सक डॉ. कौस्तुभ त्रिवेदी एम्बुलेंस सहित अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने अपना इलाज शुरू किया। डॉ. त्रिवेदी ने एम्बुलेंस पैरावेट स्टॉफ सुश्री विधि पटेल, एवं अटेण्डेंट श्री नीलेश विश्वकर्मा के सामूहिक प्रयासों से लगभग आधे घंटे के उपचार के बाद कबीर को आराम मिलना शुरू हो गया और धीरे धीरे वह बिल्कुल स्वस्थ हो गया। वसीम और उसका परिवार कबीर की जान बचाने के लिए पशु चिकित्सक डॉ. त्रिवेदी और उनके सहयोगी स्टॉफ की सराहना करते नहीं थकते हैं।
और खबरे
टोल-फ्री नम्बर 1962 बना लाइफ लाइन, घोड़े के बच्चे को मिला नया जीवन, फोन आते ही फरिश्ता बनकर पहुंचे डॉक्टर, किया उपचार...
February 10, 2026 04:03 AM
शासन की योजनाओं से संवर रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बदल रही किसानों की किस्मत, बकरी पालन बना ग्रामीण समृद्धि की नई कहानी, मॉडल फार्म बना मिसाल...
February 10, 2026 04:01 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
February 10, 2026 03:58 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 10, 2026 03:57 AM
सरवानिया महाराज निवासी श्री नंदलाल जी भोई का निधन, परिवार में शोक की लहर, शवयात्रा प्रातः 11 बजे...
February 10, 2026 03:47 AM
चचोर में प्रिंसिपल के ट्रांसफर के खिलाफ सड़क पर उतरे मासूम, बाल हठ के आगे झुका प्रशासन, ट्रांसफर कैंसिल कराने का मिला आश्वासन...
February 10, 2026 02:37 AM
रतनगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था आखिर कब सुधरेगी, जब जीवन दाहिनी एम्बुलेंस खुद ही पड़ी हुई है, पूरी तरह से लावारिस, बिमार और भंगार तो भला फिर कैसे करा पाएगी वह बिमार मरीजों का उपचार...
February 09, 2026 12:37 PM
रतलाम ( सरवन थाना ) पुलिस की बड़ी सफलता तकनीक की मदद से खोजे गए गुमशुदा मोबाइल, लौटाई चेहरों की मुस्कान...
February 09, 2026 08:31 AM
मालोला में नाथ समाज की तीन दिवसीय सीजन 2 क्रिकेट प्रतियोगिता ओर कबड्डी प्रतियोगिता का प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन...
February 09, 2026 06:34 AM
राजगढ़ एवं मंदसौर जिलों में एमडी ड्रग्स निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़, एमडी ड्रग्स निर्माण में प्रयुक्त कैमिकल, अवैध मादक पदार्थ एमडी एवं अन्य उपकरण जब्त....
February 09, 2026 03:08 AM
आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....
February 09, 2026 03:07 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
February 09, 2026 03:06 AM
जीरन कृषि उपज मंडी में बढ़ता व्यापार, संजय ट्रेडर्स (S.T.) गोदाम का हुआ शुभारंभ...
February 08, 2026 04:36 PM
पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का जावद क्षेत्र में मनरेगा बचाओ चौपाल का दौरा कल....
February 08, 2026 03:57 PM
महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में प्रहलाद उपाध्याय प्रथम....
February 08, 2026 03:32 PM
एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्करी के 29 वांछित अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही....
February 08, 2026 02:47 PM
बंबोरा नवसृजित पंचायत कार्यालय का लोकार्पण, 33/11 केवी जीएसएस और खेल मैदान के लिए 5 लाख स्वीकृत...
February 08, 2026 01:40 PM
कवि कृष्ण कुमार सैनी को मिला समाज सेवा कला सेवा रत्न सम्मान...
February 08, 2026 01:31 PM
जिले के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में स्वास्थ्य अमले का अहम योगदान है - श्री चंद्रा, जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण के लिए जिले के सभी चिकित्सकों की कार्यशाला सम्पन्न...
February 08, 2026 01:13 PM