चीताखेड़ा में जमीन हड़पने का खेल, कोर्ट केस जिताने का झांसा देकर गरीब की जमीन कराई अपने नाम, फिर बेच दी, पीड़ित को धमकी, दान की जमीन वापस नहीं मिलती....
Updated : February 10, 2026 02:26 PM
दशरथ माली चिताखेड़ा
सामाजिक
नीमच :- जिले के चीताखेड़ा गांव में एक गरीब किसान परिवार की कीमती कृषि भूमि हड़पने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित चतुरभुज सालवी ने अपने ही पड़ोसियों पर कोर्ट केस सुलझाने का झांसा देकर जमीन अपने नाम कराने और बाद में उसे आगे बेच देने के आरोप लगाए हैं। मामले में आरोपी रजनीश शर्मा एवं उनकी पत्नी ममता शर्मा बताए जा रहे हैं, जो खुद को राजनीतिक रसूख वाला बताते हैं। विवाद सुलझाने के नाम पर कराई रजिस्ट्री - पीड़ित के अनुसार, उनकी कृषि भूमि सर्वे नंबर 1503/1 को लेकर भाई चांदमल सालवी से पुराना विवाद न्यायालय में लंबित था। इसी विवाद का फायदा उठाकर पड़ोसी रजनीश शर्मा ने खुद को “पटवारी से लेकर कोर्ट तक सेटिंग वाला” बताकर भरोसा दिलाया कि वह मामला उनके पक्ष में निपटा देगा। इसके बदले उसने जमीन की रजिस्ट्री अपनी पत्नी ममता शर्मा के नाम कराने की शर्त रखी।
न पैसे मिले, न मिला न्याय - चतुरभुज सालवी का आरोप है कि रजिस्ट्री के बदले उन्हें एक रुपया भी नहीं दिया गया। न तो कोर्ट केस सुलझा और न ही कोई कानूनी राहत मिली। उल्टा, रजिस्ट्री होने के बाद आरोपियों ने वही जमीन अन्य लोगों को बेचकर आर्थिक लाभ उठा लिया।
जमीन मांगी तो बताया ‘दान’ - जब पीड़ित के पोते राजेश सालवी ने जमीन वापस मांगी, तो आरोपियों ने यह कहकर इंकार कर दिया कि जमीन ‘दान’ में दी गई थी और दान की गई संपत्ति वापस नहीं ली जाती। आरोप है कि इसी दौरान परिवार को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां भी दी गईं।
ऑडियो में दबाव और धमकी का दावा - पीड़ित परिवार का दावा है कि उनके पास एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मौजूद है, जिसमें आरोपी खुद को भाजपा नेता और विधायक प्रतिनिधि बताकर कहते सुने जा रहे हैं - “जो करना है कर लो।” ऑडियो में राजनीतिक प्रभाव का हवाला देकर जमीन छोड़ने का दबाव बनाया गया है।
एसपी से लगाई न्याय की गुहार - चतुरभुज सालवी ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि वे ग्रामीण और कम पढ़े-लिखे हैं। आरोपियों ने इसी कमजोरी का फायदा उठाकर आपराधिक षड्यंत्र रचा। अब पीड़ित परिवार न्याय और अपनी जमीन की वापसी के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहा है।
और खबरे
चीताखेड़ा में जमीन हड़पने का खेल, कोर्ट केस जिताने का झांसा देकर गरीब की जमीन कराई अपने नाम, फिर बेच दी, पीड़ित को धमकी, दान की जमीन वापस नहीं मिलती....
February 10, 2026 02:26 PM
बल्दरखा में आयुष शिविर सम्पन्न, 58 रोगी लाभांवित....
February 10, 2026 02:10 PM
कलेक्टर श्री चंद्रा की उपस्थिति में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न, जनगणना 2027 दो चरणों में आयोजित की जाएगी...
February 10, 2026 02:09 PM
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तहत शतप्रतिशत हितग्राहियों को चिंहित कर लाभांवित करे, जनपद सीईओ इस माह शेष समग्र ई-केवायसी का कार्य पूर्ण करवाए - कलेक्टर....
February 10, 2026 02:08 PM
दो पीडित परिवार को आठ लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत....
February 10, 2026 02:07 PM
कलेक्टर द्वारा अवैध खनिज परिवहन के चार प्रकरणों में 99 हजार रूपये से अधिक की शास्ति आरोपित.....
February 10, 2026 02:04 PM
जिले में 13 फरवरी से 6 मार्च तक 9 दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविरों का आयोजन...
February 10, 2026 02:02 PM
बाजना में कन्या स्कूल व होस्टल के सामने से हटाया गया अतिक्रमण, प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई....
February 10, 2026 01:34 PM
पंचायत आम चुनाव-2026, जिला स्तर पर विभिन्न प्रकोष्ठों का गठन, प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति....
February 10, 2026 01:23 PM
मसाला फसलों में उन्नत उत्पाद प्रौद्योगिकी पर कृषक प्रशिक्षण संपन्न....
February 10, 2026 01:13 PM
नीमच में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर आयोजित, एसपी अंकित जायसवाल ने 12 शिकायतों का किया संतोषजनक निराकरण, 26 आवेदकों की शिकायतों के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिये निर्देश....
February 10, 2026 12:44 PM
24 घंटे में हत्या के प्रयास का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गरोठ पुलिस की त्वरित कार्रवाई....
February 10, 2026 12:31 PM
सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमिपूजन और डोम का लोकार्पण कल, 1.75 करोड की लागत से होगा 1.10 किमी मार्ग का निर्माण...
February 10, 2026 12:12 PM
श्रीमती विमला बाई मराठा पंचतत्व में विलीन..
February 10, 2026 11:53 AM
सरवन पुलिस ने गुम हुए 06 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद कर मोबाइल धारकों को लौटाए....
February 10, 2026 11:44 AM
पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बापू नगर में आत्मरक्षा प्रशिक्षण का आयोजन....
February 10, 2026 11:25 AM
भारतीय संस्कृति में जन्म से मृत्यु तक संगीत आच्छादित जाजू कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का भव्य शुभारंभ...
February 10, 2026 11:21 AM
मध्यान भोजन व आंगनवाड़ी रसोईया कर्मियों की 12 को राष्ट्रव्यापी चूल्हा बंद हड़ताल...
February 10, 2026 11:17 AM
आवेदक गणपत को आटा चक्की के लिए तत्काल विद्युत कनेक्शन प्रदान करें, खेतपालिया के ऊंकारलाल को उसकी जमीन का मौके पर कब्जा दिलाए, कलेक्टर ने की जनसुनवाई, 88 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
February 10, 2026 09:16 AM