लक्ष्मीपुरा में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, 60 किसान हुए शामिल...
Updated : February 11, 2026 12:27 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
कृषि
चित्तौड़गढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा समूह प्रथम पंक्ति प्रदर्शन (रबी तिलहन 2025-26) के अंतर्गत ग्राम लक्ष्मीपुरा में कृषक श्री राजेन्द्र कुमार मीणा के खेत पर 11 फरवरी 2026 को सरसों फसल का प्रक्षेत्र दिवस आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 60 कृषक एवं कृषक महिलाओं ने भाग लिया।
केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने बताया कि उन्नत किस्म आरएच-761 के 40 किसानों के 16 हेक्टेयर क्षेत्र में प्रथम पंक्ति प्रदर्शन लगाए गए हैं। प्रदर्शन के तहत बीज उपचार के लिए ट्राइकोडर्मा (जैविक फफूंदनाशक), राइजोबियम एवं पीएसबी कल्चर के साथ जिंक सल्फेट एवं कीटनाशकों का वितरण किया गया।
उन्होंने सरसों की फसल में जिप्सम के प्रयोग पर विशेष जोर देते हुए कहा कि जिप्सम के उपयोग से दानों में चमक, आकर्षण एवं तेल की मात्रा में वृद्धि होती है। उन्नत बीजों के उपयोग से पैदावार में 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी संभव है। उन्होंने मृदा स्वास्थ्य कार्ड के महत्व एवं मिट्टी के नमूने लेने की वैज्ञानिक विधि की भी जानकारी दी। प्रदर्शन प्लॉट पर पौधों की वृद्धि, शाखाओं की संख्या, फलियों एवं दानों की मात्रा स्थानीय किस्म की तुलना में अधिक पाई गई। यह किस्म 136 से 145 दिनों में पकती है तथा रेतीली एवं मध्यम भूमि के लिए उपयुक्त है। औसत पैदावार 25 से 26 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है। कम एवं मध्यम वर्षा वाले क्षेत्रों के लिए यह बहु-प्रतिरोधी किस्म है तथा इसमें लगभग 40 प्रतिशत तेल की मात्रा पाई जाती है। तकनीकी सहायक श्री संजय कुमार धाकड़ ने बताया कि सरसों की फसल में कीट एवं रोग उत्पादन में कमी का प्रमुख कारण हैं। समय पर नियंत्रण करने से उत्पादन बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि चेपा (माहू), आरामक्खी, चितकबरा कीट, लीफ माइनर एवं बिहार हेयरी कैटरपिलर प्रमुख कीट हैं। इनके नियंत्रण के लिए एसिटामिप्रिड 20% एसपी 500 ग्राम या इमिडाक्लोप्रिड 17.8 एसएल 150 मिली दवा को 500 लीटर पानी में घोलकर प्रति हेक्टेयर सायंकाल छिड़काव करने की सलाह दी। कार्यक्रम के अंत में कृषि साहित्य एवं कृषि कैलेंडर का वितरण किया गया तथा तकनीकी सहायक श्री धाकड़ ने उपस्थित सभी किसानों एवं कृषक महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
और खबरे
गणपति स्थापना के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व, 15 फरवरी को नगर में निकलेगी भव्य शाही सवारी....
February 11, 2026 02:16 PM
विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेताओं का सघन निरीक्षण, 16 नमूने लिए, 5 विक्रेताओं को जारी किए कारण बताओ नोटिस....
February 11, 2026 01:50 PM
जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री वैष्णव ने किया लहसुन प्रसंस्करण ईकाई का निरीक्षण....
February 11, 2026 01:33 PM
वरिष्ठ पत्रकार कमल कुमार झोटा बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष....
February 11, 2026 01:26 PM
सर्व कुमावत क्षत्रिय महासभा भीलवाड़ा की जिलाइकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित...
February 11, 2026 12:37 PM
लक्ष्मीपुरा में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, 60 किसान हुए शामिल...
February 11, 2026 12:27 PM
डासियां में नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का भूमिपूजन कल...
February 11, 2026 12:05 PM
विधायक परिहार ने किया सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमि पूजन एवं डोम का लोकार्पण...
February 11, 2026 12:03 PM
नीमच में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर शिकंजा, ट्रेलर सहित तीन ट्रैक्टर जब्त...
February 11, 2026 11:45 AM
रतनगढ़ मंडल में भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि, समर्पण दिवस....
February 11, 2026 11:33 AM
अंतरराष्ट्रीय संगीत शास्त्र प्रस्तोता श्री अभय मानके द्वारा गीत रामायण की शानदार प्रस्तुति, जाजू कन्या महाविद्यालय में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध...
February 11, 2026 11:25 AM
जमुनिया कलां में नि:शुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न....
February 11, 2026 10:58 AM
लोक निर्माण से लोक कल्याण तक जिले में पांच लोक सरोवर निर्मित, जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्णव ने किया घसूण्डी लोक सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण....
February 11, 2026 10:57 AM
अरनिया माली में आयुष विभाग का निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 35 छात्रों ने लिया लाभ...
February 11, 2026 10:56 AM
डीएम का सख्त एक्शन, दो शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश....
February 11, 2026 10:54 AM
सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक ई-केवायसी अवश्य करवाएं...
February 11, 2026 10:50 AM
दिनदहाड़े चोरी का चंद घंटों में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व चोरी का मशरूका जब्त, नीमच केंट पुलिस की त्वरित कार्रवाई....
February 11, 2026 10:23 AM
जंगल में घायल तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, क्षेत्र में दहशत का माहौल...
February 11, 2026 05:11 AM
अवैध वसूली व चोरी के प्रकरण में 4 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...
February 11, 2026 03:42 AM