FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

वरिष्ठ पत्रकार कमल कुमार झोटा बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष....

  Updated : February 11, 2026 01:26 PM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  सामाजिक

नई दिल्ली/राजसमंद। एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (भारतीय पत्रकार संघ 'एआईजे') ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं विस्तार देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए राजस्थान के वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल कुमार झोटा को राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। राजसमंद (राजस्थान) के वरिष्ठ पत्रकार श्री कमल कुमार झोटा के दीर्घकालीन पत्रकारिता अनुभव, सामाजिक सरोकारों के प्रति सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता तथा पत्रकार हितों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें यह दायित्व सौंपा गया है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन के निर्देश पर तथा राष्ट्रीय महासचिव श्री मनोहर मंडलोई की सहमति से विधिवत् प्रभावी की गई है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा उनका कार्यकाल संगठन के नियमों एवं निर्देशों के अधीन रहेगा। संगठन की ओर से श्री झोटा से अपेक्षा की गई है कि वे राजस्थान प्रदेश में संगठन का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करेंगे, पत्रकार साथियों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ेंगे, उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे तथा संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं अनुशासन का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही वे पत्रकार एकता, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता तथा जनहित के मूल्यों को सशक्त बनाने में नेतृत्व प्रदान करेंगे। विदित हो कि भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) आज देशभर के पत्रकारों के बीच एक सशक्त, विश्वसनीय और सेवा-आधारित संगठन के रूप में स्थापित हो चुका है। विगत 12 वर्षों की सतत सेवा, समर्पण और जमीनी कार्यशैली के परिणामस्वरूप वर्तमान में संगठन से 90,000 से अधिक पत्रकार साथी देश के विभिन्न राज्यों में जुड़े हुए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन ने कहा कि AIJ किसी पद, प्रतिष्ठा या व्यक्तिगत लाभ का मंच नहीं है, बल्कि यह पत्रकारों की गरिमा, सुरक्षा, एकता और जनहित की रक्षा के उद्देश्य से कार्य करने वाला एक राष्ट्रीय परिवार है। संगठन की मूल भावना निस्वार्थ सेवा, पारदर्शिता और उत्तरदायित्व पर आधारित है। उन्होंने बताया कि AIJ की सबसे बड़ी विशेषता इसकी जमीनी संरचना है, जिसके माध्यम से गाँव, ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर तक कार्यरत पत्रकारों को संगठन से जोड़ा गया है। संगठन द्वारा समय-समय पर पत्रकार सम्मान समारोह, कल्याण कार्यक्रम, प्रशिक्षण गतिविधियाँ तथा शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों के साथ सहयोगात्मक पहलें की जाती हैं, जिससे पत्रकार साथियों को प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। श्री सेन ने यह भी स्पष्ट किया कि AIJ किसी अन्य पत्रकार संगठन के प्रति प्रतिस्पर्धा या विरोध की भावना नहीं रखता। संगठन का एकमात्र उद्देश्य पत्रकार समाज का उत्थान, सम्मान और एकजुटता है। उन्होंने कहा कि जो साथी सेवा और समर्पण की भावना से जुड़े हैं, वे संगठन की वास्तविक शक्ति हैं, और जो दूर रहकर भी सम्मान करते हैं, वे भी AIJ परिवार का हिस्सा हैं। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने विश्वास व्यक्त किया है कि श्री कमल कुमार झोटा के नेतृत्व में राजस्थान में संगठन नई ऊर्जा, विस्तार और मजबूती के साथ आगे बढ़ेगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

असोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (AIJ) ने श्री संजय जैन को उज्जैन संभाग सचिव नियुक्त किया....

February 11, 2026 03:07 PM

उपनगर पुर में चतुर्थ सामुहिक विवाह सम्मेलन के लिए तुलसी जी की लिखी लग्न पत्रिका,बारात बागोर से आएगी...

February 11, 2026 02:36 PM

गणपति स्थापना के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व, 15 फरवरी को नगर में निकलेगी भव्य शाही सवारी....

February 11, 2026 02:16 PM

विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेताओं का सघन निरीक्षण, 16 नमूने लिए, 5 विक्रेताओं को जारी किए कारण बताओ नोटिस....

February 11, 2026 01:50 PM

जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री वैष्‍णव ने किया लहसुन प्रसंस्‍करण ईकाई का निरीक्षण....

February 11, 2026 01:33 PM

वरिष्ठ पत्रकार कमल कुमार झोटा बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष....

February 11, 2026 01:26 PM

सर्व कुमावत क्षत्रिय महासभा भीलवाड़ा की जिलाइकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित...

February 11, 2026 12:37 PM

लक्ष्मीपुरा में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, 60 किसान हुए शामिल...

February 11, 2026 12:27 PM

डासियां में नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का भूमिपूजन कल...

February 11, 2026 12:05 PM

विधायक परिहार ने किया सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमि पूजन एवं डोम का लोकार्पण...

February 11, 2026 12:03 PM

नीमच में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर शिकंजा, ट्रेलर सहित तीन ट्रैक्टर जब्त...

February 11, 2026 11:45 AM

रतनगढ़ मंडल में भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि, समर्पण दिवस....

February 11, 2026 11:33 AM

अंतरराष्ट्रीय संगीत शास्त्र प्रस्तोता श्री अभय मानके द्वारा गीत रामायण की शानदार प्रस्तुति, जाजू कन्या महाविद्यालय में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध...

February 11, 2026 11:25 AM

जमुनिया कलां में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न....

February 11, 2026 10:58 AM

लोक निर्माण से लोक कल्‍याण तक जिले में पांच लोक सरोवर निर्मित, जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने किया घसूण्‍डी लोक सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण....

February 11, 2026 10:57 AM

अरनिया माली में आयुष विभाग का निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 35 छात्रों ने लिया लाभ...

February 11, 2026 10:56 AM

डीएम का सख्त एक्शन, दो शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश....

February 11, 2026 10:54 AM

सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक ई-केवायसी अवश्‍य करवाएं...

February 11, 2026 10:50 AM

दिनदहाड़े चोरी का चंद घंटों में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व चोरी का मशरूका जब्त, नीमच केंट पुलिस की त्वरित कार्रवाई....

February 11, 2026 10:23 AM