FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

दिनदहाड़े चोरी का चंद घंटों में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व चोरी का मशरूका जब्त, नीमच केंट पुलिस की त्वरित कार्रवाई....

  Updated : February 11, 2026 10:23 AM

रामेश्वर नागदा नीमच

  अपराध

नीमच :- पुलिस थाना नीमच केंट ने शहर में दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात का चंद घंटों में पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, उपकरण एवं चोरी गया मशरूका जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा संपत्ति संबंधी अपराधों में बरामदगी एवं धरपकड हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवल सिंह सिसौदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमच केंट टीम द्वारा दिनांक 10.02.2026 को शिक्षक कालोनी में दिन दहाड़ें हुई चोरी की वारदात का चंद घंटो में खुलासा कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर चोरी गया मश्रुका जप्त करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 10.02.2026 को फरियादी सुरेन्द्र पटवा द्वारा पुलिस थाना नीमच केट पर आकर रिपोर्ट की गई कि दिन करीब 12.00 बजे मे मै अपने निवास पर आगे वाले कमरे में बने आफिस में काम कर रहा था मेरे घर के मैन गेट पर ताला लगा था तभी मुझे पीछे के कमरे से खटपट की आवाज सुनाई देने पर शंका पर पीछे वाले कमरे मे कोई होने पर मैनगेट का ताला खोलकर पडोसी को बुलाने निकला तो मेरे मकान के पीछे के कमरे से दो व्यक्ति निकल कर भागे बाद मैने अपने घर के अंदर जाकर देखा तो कमरे में सामान बिखरा पड़ा था तथा अलमारी का दरवाजा खुला हुआ था और मेरे घर के पीछे का दरवाजा टुटा हुआ था। उक्त रिपोर्ट पर से पुलिस थाना नीमच केंट पर अपराध क्रमांक 66/26 धारा 305-ए, 3313(3) भारतीय न्याय संहिता का पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया। नीमच शहर में दिन दहाडें हुई चोरी की वारदात को गंभीरता से लिया जाकर पुलिस अधीक्षक द्वारा चोरी की वारदात का पर्दाफाश कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये। थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी द्वारा तत्काल मय टीम के मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा घटना की वारदात का खुलासा करने में पुलिस टीमों को लगाया गया। पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज देखते 02 लड़कों के घर से भागते हुए का फुटेज प्राप्त होने पर पुलिस टीमों द्वारा घटना स्थल के आगे के सीसीटीवी फुटेज एवं शहर में चोरो के भागने के सीसीटीवी फुटेज देखे जाने एवं चोरो के संबंध में जानकारी प्राप्त करने हेतु मुखबिर तंत्र को मजबुत किया गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आये हुलिये के आधार पर एवं मुखबिर तंत्र के आधार पर अज्ञात चोरो की पहचान किये जाने पर उक्त घटना स्थल से भागने वाले चोरो की पहचान मुकेश काछी एवं सोहिल निवासी पशु हॉट मैदान नीमच के रूप में हुई। पुलिस टीमों द्वारा दोनो को गिरफ्तार किया जाने पर उक्त घटना को कारित करना एवं संजय बागरी द्वारा घटना स्थल से दूर मोटर सायकल पर इंतजार करना बताया जाने पर संजय बागरी को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जाकर अन्य वारदातों के संबंध में पुछताछ की जावेंगी।
जप्त मशरूका - घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, चोरी के उपकरण, चोरी गया मशरूका
गिरफ्तार आरोपी - सोहिल पिता रणछोड़ (19 वर्ष) निवासी पशु हॉट मैदान नीमच, हाल मुकाम रेलवे स्टेशन पुलिया के नीचे जावरा, मुकेश पिता प्रभात काछी (19 वर्ष) निवासी पशु हॉट मैदान नीमच, संजय पिता दलसुख बागरी (19 वर्ष) निवासी रेलवे स्टेशन पुलिया के नीचे जावरा, हाल मुकाम पशु हॉट मैदान नीमच
पूर्व में भी सफलता - उल्लेखनीय है कि विगत 15 दिनों में थाना नीमच केंट पुलिस ने चैन स्नैचिंग एवं दुकान से ₹50 हजार रुपये से भरा बैग चोरी की वारदातों का भी खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
महत्वपुर्ण योगदान - उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक निलेश अवस्थी सहित पुलिस थाना नीमच केंट टीम की सराहनीय भूमिका रही।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

लक्ष्मीपुरा में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, 60 किसान हुए शामिल...

February 11, 2026 12:27 PM

डासियां में नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का भूमिपूजन कल...

February 11, 2026 12:05 PM

विधायक परिहार ने किया सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमि पूजन एवं डोम का लोकार्पण...

February 11, 2026 12:03 PM

नीमच में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर शिकंजा, ट्रेलर सहित तीन ट्रैक्टर जब्त...

February 11, 2026 11:45 AM

रतनगढ़ मंडल में भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि, समर्पण दिवस....

February 11, 2026 11:33 AM

अंतरराष्ट्रीय संगीत शास्त्र प्रस्तोता श्री अभय मानके द्वारा गीत रामायण की शानदार प्रस्तुति, जाजू कन्या महाविद्यालय में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध...

February 11, 2026 11:25 AM

जमुनिया कलां में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न....

February 11, 2026 10:58 AM

लोक निर्माण से लोक कल्‍याण तक जिले में पांच लोक सरोवर निर्मित, जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने किया घसूण्‍डी लोक सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण....

February 11, 2026 10:57 AM

अरनिया माली में आयुष विभाग का निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 35 छात्रों ने लिया लाभ...

February 11, 2026 10:56 AM

डीएम का सख्त एक्शन, दो शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश....

February 11, 2026 10:54 AM

सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक ई-केवायसी अवश्‍य करवाएं...

February 11, 2026 10:50 AM

दिनदहाड़े चोरी का चंद घंटों में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व चोरी का मशरूका जब्त, नीमच केंट पुलिस की त्वरित कार्रवाई....

February 11, 2026 10:23 AM

जंगल में घायल तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, क्षेत्र में दहशत का माहौल...

February 11, 2026 05:11 AM

अवैध वसूली व चोरी के प्रकरण में 4 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

February 11, 2026 03:42 AM

विक्रम नगर में घटित चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, ₹3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद...

February 11, 2026 03:31 AM

आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायत निर्वाचन में होगा सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर प्रयोग, राज्य निर्वाचन आयुक्त श्री श्रीवास्तव ने की समीक्षा...

February 11, 2026 03:07 AM

इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के लिये रहे जागरूक, सेफर इंटरनेट डे 2026 पर एआई और साइबर जोखिमों को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित....

February 11, 2026 03:00 AM

आज का इतिहास जाने देश और दुनिया मे आज के दिन कौन-कौन सी खास घटनाएं हुई थी.....

February 11, 2026 02:59 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 11, 2026 02:50 AM