FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

अंतरराष्ट्रीय संगीत शास्त्र प्रस्तोता श्री अभय मानके द्वारा गीत रामायण की शानदार प्रस्तुति, जाजू कन्या महाविद्यालय में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध...

  Updated : February 11, 2026 11:25 AM

बबलु माली

  आयोजन

नीमच :- श्री सीताराम जाजू शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, नीमच में “संगीत, संस्कृति एवं शैक्षणिक नवाचार” विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर तृतीय एवं चतुर्थ सत्रों में इंदौर (मध्यप्रदेश) से पधारे मुख्य विषय विशेषज्ञ, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त संगीत शास्त्री एवं प्रस्तोता श्री अभय मानके ने महाराष्ट्र की प्रसिद्ध एवं प्रसादिक रचना “गीत रामायण” की हिन्दी में संगीतमय प्रस्तुति देकर संगीत प्रेमियों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। श्री अभय मानके अब तक मॉरीशस रामायण केन्द्र हिन्दु मंदिर, अमेरिका, लंदन सहित बनारस, कोलकाता, मुंबई, पुणे आदि अनेक शहरों में “गीत रामायण” की 4000 से अधिक सफल प्रस्तुतियां दे चुके हैं। कार्यशाला के दौरान श्री मानके ने संगीत प्रेमी प्रतिभागियों को रोचक ढंग से संगीत कला का प्रशिक्षण देते हुए कहा कि संगीत गाने से अधिक सुनने से आता है। उन्होंने बताया कि भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं सुगम संगीत भारतीय संस्कृति की दो मुख्य धाराएं हैं। शास्त्रीय संगीत राग, ताल एवं कठोर नियमों पर आधारित साधना है, जबकि सुगम संगीत सरल, भावपूर्ण एवं लोकप्रिय शैली है। संगीत प्रस्तुति में विभिन्न सुरों की भावपूर्ण संगति श्रीमती अमृता मानके ने प्रदान की। संगतकार के रूप में तबला वादक श्री प्रीत निर्वाण एवं हारमोनियम पर श्री एजाज अहमद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर श्रोताओं को आनंद विभोर कर दिया। कार्यशाला के द्वितीय दिवस का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. प्रतिभा कालानी ने अतिथि कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि संगीत साधना आत्मिक ऊर्जा प्रदान करती है और भारतीय संस्कृति में इसका विशेष महत्व है। राष्ट्रीय कार्यशाला की सह-संयोजिका डॉ. अमृता सोनी ने कार्यशाला के उद्देश्य बताते हुए कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य संगीत की स्वर एवं लय की बारीकियों की समझ विकसित कर सृजनात्मक कला को बढ़ावा देना है। मीडिया प्रभारी डॉ. पी.सी. रांका ने बताया कि कार्यशाला के दूसरे दिवस पर प्रातः 11:00 बजे से सायं 05:30 बजे तक प्रतिभागियों ने गहन संगीत प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही यूट्यूब पर लाइव प्रसारण के माध्यम से देशभर से बड़ी संख्या में दर्शकों ने सहभागिता की।
कार्यशाला में रतलाम, जावरा, इंदौर, रामपुरा सहित विभिन्न महाविद्यालयों के प्राध्यापक, विद्यार्थी एवं संगीत प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को अत्यंत सफल बनाया।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेताओं का सघन निरीक्षण, 16 नमूने लिए, 5 विक्रेताओं को जारी किए कारण बताओ नोटिस....

February 11, 2026 01:50 PM

जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री वैष्‍णव ने किया लहसुन प्रसंस्‍करण ईकाई का निरीक्षण....

February 11, 2026 01:33 PM

वरिष्ठ पत्रकार कमल कुमार झोटा बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष....

February 11, 2026 01:26 PM

सर्व कुमावत क्षत्रिय महासभा भीलवाड़ा की जिलाइकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित...

February 11, 2026 12:37 PM

लक्ष्मीपुरा में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, 60 किसान हुए शामिल...

February 11, 2026 12:27 PM

डासियां में नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का भूमिपूजन कल...

February 11, 2026 12:05 PM

विधायक परिहार ने किया सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमि पूजन एवं डोम का लोकार्पण...

February 11, 2026 12:03 PM

नीमच में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर शिकंजा, ट्रेलर सहित तीन ट्रैक्टर जब्त...

February 11, 2026 11:45 AM

रतनगढ़ मंडल में भाजपा ने मनाया पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का पुण्यतिथि, समर्पण दिवस....

February 11, 2026 11:33 AM

अंतरराष्ट्रीय संगीत शास्त्र प्रस्तोता श्री अभय मानके द्वारा गीत रामायण की शानदार प्रस्तुति, जाजू कन्या महाविद्यालय में श्रोता हुए मंत्रमुग्ध...

February 11, 2026 11:25 AM

जमुनिया कलां में नि:शुल्‍क आयुर्वेद चिकित्‍सा शिविर सम्‍पन्‍न....

February 11, 2026 10:58 AM

लोक निर्माण से लोक कल्‍याण तक जिले में पांच लोक सरोवर निर्मित, जिला पंचायत सीईओ श्री वैष्‍णव ने किया घसूण्‍डी लोक सरोवर निर्माण कार्य का निरीक्षण....

February 11, 2026 10:57 AM

अरनिया माली में आयुष विभाग का निःशुल्क आयुर्वेद स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, 35 छात्रों ने लिया लाभ...

February 11, 2026 10:56 AM

डीएम का सख्त एक्शन, दो शस्त्र लाइसेंस किए निरस्त, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश....

February 11, 2026 10:54 AM

सभी पंजीकृत निर्माण श्रमिक ई-केवायसी अवश्‍य करवाएं...

February 11, 2026 10:50 AM

दिनदहाड़े चोरी का चंद घंटों में खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल व चोरी का मशरूका जब्त, नीमच केंट पुलिस की त्वरित कार्रवाई....

February 11, 2026 10:23 AM

जंगल में घायल तेंदुआ दिखने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो, क्षेत्र में दहशत का माहौल...

February 11, 2026 05:11 AM

अवैध वसूली व चोरी के प्रकरण में 4 साल से फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार, बरखेड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई...

February 11, 2026 03:42 AM

विक्रम नगर में घटित चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, ₹3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद...

February 11, 2026 03:31 AM