FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

चार करोड़ की चीताखेड़ा–रंभावली पहुंच सड़क या भ्रष्टाचार का मार्ग? निर्माण की ढीली पोल खुली, फिर ठप्प पड़ा काम, घटिया गुणवत्ता, अवैध खनन और अधिकारियों–ठेकेदार की सांठगांठ के आरोप, नवरात्रि मेले से पहले श्रद्धालुओं व किसानों की बढ़ी मुश्किलें....

  Updated : February 12, 2026 08:48 AM

दशरथ माली चिताखेड़ा

  सामाजिक

चीताखेड़ा :- चीताखेड़ा–रंभावली पहुंच सड़क मार्ग का निर्माण कार्य एक बार फिर ठप्प पड़ गया है। करीब 4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से क्षेत्र की जनता को आवागमन की बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन अब इसकी नींव में ही भ्रष्टाचार की दीमक लगती नजर आ रही है। ढीले-ढाले और कथित रूप से भ्रष्ट ठेकेदार के कारण सड़क निर्माण की गति बेहद धीमी है, वहीं गुणवत्ता मानकों की खुलेआम अनदेखी किए जाने के आरोप भी सामने आ रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। गिट्टी और पत्थर डालकर सड़क को अधूरा छोड़ दिया गया है, जिससे वर्तमान सड़क के हालात इतने खराब हैं कि वाहन तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बार-बार काम रुकने से सड़क मार्ग से जुड़े किसानों को खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की आम जनता में संबंधित विभाग के आलाअफसरों व ठेकेदार की कार्य-प्रणाली के प्रति भारी आक्रोश है।
सबसे गंभीर चिंता का विषय आगामी चैत्र नवरात्रि है, जो 19 मार्च से प्रारंभ हो रही है। इस दौरान आवरी माताजी मंदिर पर नौ दिनों तक भव्य मेले का आयोजन होता है, जिसमें हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यदि समय रहते सड़क निर्माण पूरा नहीं हुआ, तो श्रद्धालुओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार श्रद्धालुओं की आस्था में रोड़ा बनकर खड़ा है।
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि ठेकेदार द्वारा शासकीय भूमि से अवैध रूप से मुर्रम (मिट्टी) की खुदाई पोकलेन मशीन से की गई और उसी मटेरियल का उपयोग सड़क के बेस निर्माण में कर दिया गया। इस अवैध खनन की शिकायत प्रशासन तक पहुंची थी। इसके बाद प्रशासन ने सड़क निर्माण में उपयोग की गई मिट्टी और शासकीय भूमि से खनन की गई मिट्टी के सैंपल लेकर जांच के लिए सेंट्रल लैब भेजे थे , लेकिन हैरानी की बात है कि आज तक उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं हुई है। खिलाफ आवाज उठाई गई, लेकिन खनिज विभाग के आला अधिकारियों ने मामले को दबा दिया। इससे अधिकारियों और ठेकेदार की सांठगांठ के आरोप और मजबूत होते दिखाई दे रहे हैं। खनिज विभाग अधिकारी गजेन्द्र डाबर से विस्तृत जानकारी हेतु मोबाइल पर फोन लगवाया गया बार-बार नो रिप्लाई होता रहा फोन रिसीव नहीं किया जिससे जानकारी नहीं मिली। बार-बार कार्य बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हुआ, तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
इनका कहना हे - आवरी माताजी मंदिर ट्रस्ट सदस्य दशरथ माली ने बताया कि हर साल आवरी माताजी मंदिर पर लगने वाला मेले का समय नजदीक आ गया है और ठेकेदार द्वारा सड़क निर्माण कार्य बंद चालू का खेल खेल रहा है। अगर शीघ्र ही कार्य पूर्ण नहीं किया गया तो क्षेत्र की आम जनता को आंदोलन की राह अपनानी पड़ेगी। सड़क निर्माण कार्य रोका नहीं गया है। ठेकेदार पारिवारिक समस्या होने के कारण वे घर गए हैं। कार्य शीघ्र ही पुनः शुरू हो जाएगा - नेहा राठौर, एसडीओ, पीडब्ल्यूडी विभाग, नीमच

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

कपास की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़ रतनगढ़ पुलिस ने 9.76 क्विंटल अफीम के 11,600 पौधे किए जब्त, 97.60 लाख की फसल के साथ आरोपी गिरफ्तार...

February 12, 2026 09:09 AM

चार करोड़ की चीताखेड़ा–रंभावली पहुंच सड़क या भ्रष्टाचार का मार्ग? निर्माण की ढीली पोल खुली, फिर ठप्प पड़ा काम, घटिया गुणवत्ता, अवैध खनन और अधिकारियों–ठेकेदार की सांठगांठ के आरोप, नवरात्रि मेले से पहले श्रद्धालुओं व किसानों की बढ़ी मुश्किलें....

February 12, 2026 08:48 AM

हरवार में महाशिवरात्रि पर सजेगा जलेश्वर महादेव का दरबार, 15 फरवरी को 11वां विशाल महाभंडारा...

February 12, 2026 07:07 AM

जनगणना कार्य के सुचारू संपादन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त

February 12, 2026 01:54 AM

रेल नेटवर्क के जरिए दुर्लभ प्रजाति के कछुओं की तस्करी का सरगना गिरफ्तार....

February 12, 2026 01:51 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

February 12, 2026 01:46 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

February 12, 2026 01:46 AM

जैतपुरा फंटे पर ट्रेलर ने कार को मारी पीछे से टक्कर, तीन महिलाएं घायल, चालक गिरफ्तार..

February 11, 2026 03:24 PM

असोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (AIJ) ने श्री संजय जैन को उज्जैन संभाग सचिव नियुक्त किया....

February 11, 2026 03:07 PM

उपनगर पुर में चतुर्थ सामुहिक विवाह सम्मेलन के लिए तुलसी जी की लिखी लग्न पत्रिका,बारात बागोर से आएगी...

February 11, 2026 02:36 PM

गणपति स्थापना के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय महाशिवरात्रि पर्व, 15 फरवरी को नगर में निकलेगी भव्य शाही सवारी....

February 11, 2026 02:16 PM

विशेष गुण नियंत्रण अभियान के तहत कृषि आदान विक्रेताओं का सघन निरीक्षण, 16 नमूने लिए, 5 विक्रेताओं को जारी किए कारण बताओ नोटिस....

February 11, 2026 01:50 PM

जिला पंचायत सी.ई.ओ. श्री वैष्‍णव ने किया लहसुन प्रसंस्‍करण ईकाई का निरीक्षण....

February 11, 2026 01:33 PM

वरिष्ठ पत्रकार कमल कुमार झोटा बने भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष....

February 11, 2026 01:26 PM

सर्व कुमावत क्षत्रिय महासभा भीलवाड़ा की जिलाइकाई की नवीन कार्यकारिणी घोषित...

February 11, 2026 12:37 PM

लक्ष्मीपुरा में सरसों फसल पर प्रक्षेत्र दिवस आयोजित, 60 किसान हुए शामिल...

February 11, 2026 12:27 PM

डासियां में नवीन 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र का भूमिपूजन कल...

February 11, 2026 12:05 PM

विधायक परिहार ने किया सावन से सावन बालाजी मंदिर पहुंच मार्ग का भूमि पूजन एवं डोम का लोकार्पण...

February 11, 2026 12:03 PM

नीमच में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध खनन पर शिकंजा, ट्रेलर सहित तीन ट्रैक्टर जब्त...

February 11, 2026 11:45 AM