विकसित भारत निर्माण में सभी अपना योगदान देने का संकल्प ले, विधायक श्री सखलेचा ने जावद में 12.60 करोड़ के संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया, जावद में 5.26 करोड़ के नवीन जनपदं कार्यालय भवन का भूमिपूजन संपन्न....
Updated : February 22, 2026 11:30 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
जावद :- प्रदेश सरकार द्वारा हाल ही में प्रस्तुत बजट जीरो टैक्स वाला बजट है सरकार ने आम जनता पर कोई टैक्स नहीं लगाया है। सरकार आमजनों के विकास एवं खुशीया बढ़ाने का काम कर रही है, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी देश को 2047 तक विकसित भारत बनाने की परिकल्पना की है। हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी की इस परिकल्पना को साकार करने में महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प ले। यह बात पूर्व मंत्री एवं जावद क्षेत्र के विधायक श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने रविवार को जावद में 12.60 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन एवं 5.26 करोड़ की लागत से बनने वाले नवीन जनपद कार्यालय भवन के भूमि पूजन समारोह को मुख्य अतिथि की रुप में संम्बोधित करते हुए कही। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान, जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण,ज़ि.प सीईओ श्री अमन वैष्णव एवं एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी तथा सभी नगरीय निकायों के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण मंचासीन थे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सज्जन सिंह चौहान ने अपने उदबोधन में कहा कि जावद क्षेत्र में शिक्षा,स्वास्थ्य,डोम निर्माण एवं सिंचाई के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए है, प्रधानमंत्री आवास एवं उज्ज्वला योजना के माध्यम से गरीबो को पक्की छत एवं नि:शुल्क गैस कनेक्शन की सुविधा मिली है। आयुष्मान योजना से गरीबो को 5 लाख तक की उपचार सहायता भी मिल रही है। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष श्री गोपाल चारण ने भी सम्बोधित किया। प्रारम्भ में अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अतिथियों ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर नवीन संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन तथा जनपद कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया। तहसीलदार श्री पी.एस. पटेल, श्री बी.एल. डाबी, ज.प.सीईओं श्री शैलेन्द्र आदिवासी एवं नायब तहसीलदार श्री कमलेश डूडवे ने अंगवस्त्रम एवं पगड़ी पहनाकर अतिथियों का स्वागत किया। अंत में एसडीएम सुश्री प्रीति संघवी ने आभार व्यक्त किया ,इस मौके पर जनप्रतिनिधि, पंचायत पदाधिकारी जावद शहरवासी, अधिकारी – कर्मचारी एवं पत्रकारगण उपस्थित थे।
और खबरे
कांग्रेस नेता आर सागर के पिता उदयराम कछवा का निधन
February 22, 2026 01:37 PM
मध्यान भोजन पकाने की लागत राशि 3 माह से नहीं मिलने पर कर्ज के बोझ में डूबते जा रहे हैं MDM समूह संचालक, जिम्मेदार मोन, आर्थिक मंदी से त्योहार फीका...
February 22, 2026 01:33 PM
यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ नारायणी सेना का आक्रोश, निष्पक्ष जांच और तत्काल रोक की मांग..
February 22, 2026 01:30 PM
नीमच में 3 मार्च को चन्द्र ग्रहण मात्र 17 मिनिट दिखेगा...
February 22, 2026 01:08 PM
सर्वसमाज की बैठक में होलिका दहन 2 मार्च रात्रि 1.30 बजे व धलेण्डी पर्व 4 मार्च को मनाने का लिया निर्णय, कर्मकाण्डीय विप्र परिषद के निर्णय को सभी ने एक मत से स्वीकार किया....
February 22, 2026 01:05 PM
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जावद मे जिलेभर के पत्रकार हुए एकत्रित, पत्रकार समाज मे तीसरी आंख की तरह कार्य करे - विधायक सखलेचा...
February 22, 2026 01:03 PM
सिंगोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टेट कायाकल्प निरीक्षण, सुधारात्मक दिशा-निर्देश जारी...
February 22, 2026 12:39 PM
हनुमंतिया मंडल में सकल हिंदू समाज का विराट सम्मेलन संपन्न, हजारों की उपस्थिति में गूंजा एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश...
February 22, 2026 12:33 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्करी के 22 अपराधी सहित 65 गिरफ्तार, तस्करी के 9 प्रकरण दर्ज कर अवैध अफीम, डोडाचूरा, एमडी व स्मेक जब्त किया, पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही...
February 22, 2026 12:06 PM
विकसित भारत निर्माण में सभी अपना योगदान देने का संकल्प ले, विधायक श्री सखलेचा ने जावद में 12.60 करोड़ के संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया, जावद में 5.26 करोड़ के नवीन जनपदं कार्यालय भवन का भूमिपूजन संपन्न....
February 22, 2026 11:30 AM
नीमच में तांत्रिक महिला बनकर ठगी, देवी प्रकोप का डर दिखाकर घर से जेवर लेकर फरार, परिजनों ने थाने में की शिकायत....
February 22, 2026 11:24 AM
कांग्रेस सेवादल ने गांधी भवन पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज,दी सलामी, शीघ्र ही हर चौराहे व पंचायत स्तर पर होगा झंडा वंदन - गजेंद्र यादव....
February 22, 2026 10:25 AM
ग्वालटोली के लाल घाटी खेल मैदान पर कल सजेगा श्री श्याम दरबार, दीदी पूजा सखी व अजय पाटीदार देंगे भजनो की प्रस्तुति...
February 22, 2026 10:22 AM
सेन समाज के भामाशाह का सम्मान और आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा पर हुई चर्चा....
February 22, 2026 10:20 AM
नीमच जिले में गिद्धों की गणना पूर्ण, इस बार 507 गिद्ध दर्ज, वन विभाग ने जारी किए आंकड़े...
February 22, 2026 10:17 AM
पर्यावरण मित्रों ने किया 3 घंटे श्रमदान, सुभाष वाटिका एवं विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में पोधो कि देखभाल कर पिलाया पोधो को पानी...
February 22, 2026 09:51 AM
कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही, लंबे समय से फरार - 36 स्थाई वारंट, 72 गिरफ्तारी वारंट किए तामील, जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग...
February 22, 2026 09:38 AM
कल रेड क्रॉस नीमच में दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु विशेष शिविर...
February 22, 2026 07:37 AM
पूर्व सूचना के बावजूद नहीं बदला जर्जर पोल, मंदिर से लौट रहीं महिलाओं पर गिरा बिजली का खंभा, तीन महिलाएं व एक बच्चा घायल, एक महिला नीमच के अस्पताल में भर्ती, विद्युत मंडल की लापरवाही पर ग्रामीणों में रोष...
February 22, 2026 07:34 AM