FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

सर्वसमाज की बैठक में होलिका दहन 2 मार्च रात्रि 1.30 बजे व धलेण्डी पर्व 4 मार्च को मनाने का लिया निर्णय, कर्मकाण्डीय विप्र परिषद के निर्णय को सभी ने एक मत से स्वीकार किया....

  Updated : February 22, 2026 01:05 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  सामाजिक

नीमच। सर्वसमाज की बैठक रविवार 22 फरवरी 2026 को बिचला गोपाल मंदिर में दोपहर 3 बजे आयोजित हुई जिसमें बड़ी संख्या में सर्वसमाज के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और बैठक में कर्मकाण्डीय विप्र परिषद के होली दहन और धुलेण्डी के पर्व के निर्णय को अपनी सहमति प्रदान करते हुए सभी ने एक स्वर में सर्वसमाज की बैठक में तय किया गया कि होलिका दहन 2 मार्च 2026 को रात्रि 1.30 बजे किया जायेगा व धुलेण्डी पर्व 4 मार्च को मनाया जायेगा। इस वर्ष होलिका दहन और धुलेण्डी पर्व को लेकर जनमानस में संशय बना हुआ है। इस विषय को लेकर पंचांग कर्ताओं में केलेण्डरों मे भिन्न-भिन्न मत है। इसी भ्रम को दूर करने के लिए नीमच की व्रत, पर्व, त्यौहार आदि के विषय में शास्त्रोक्त निर्णय देने वाली विश्वसनीय संस्था श्री कर्मकाण्डीय विप्र परिषद के द्वारा विगत दिन एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें परिषद ने विभिन्न पंचांगों धर्मसिंधु, निर्णयसिंधु एवं मुहूर्त्त संबंधी अन्य ग्रथों का अध्ययन करते हुए एवं व्यावहारिक पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए गहन शास्त्रीय विचार विमर्श करने के उपरान्त भारत के सबसे प्रसिद्ध और प्राचीनतम पंचांग श्री वल्लभ मनीराम, श्री जयविनोदी, श्री बंशीधर, श्री सम्राट आदि के द्वारा प्रकाशित मुहूर्त फाल्गुन कृष्णा 14 सोमवार दिनांक 2 मार्च 2026 को होलिका दहन का समय मध्यरात्रि उपरान्त 1.30 बजे भद्रा पुच्छ (भद्रा पुच्छ रात्रि 1.26 से 2.30) में करना श्रेष्ठ रहेगा। यथा
भद्रायां द्वे न कर्तव्ये, श्रावणी फाल्गुनी तथा श्रावणी नृपतिं हंति, राष्ट्र दहति फाल्गुनी (श्रावणी-रक्षाबंधन) (फाल्गुनी-होली) उपरोक्त श्लोक अनुसार भद्रा में होली का दहन निषेध है किन्तु निम्न श्लोक अनुसार भद्रा पुच्छ में होली दहन करना शुभ फलकारक माना गया है। पृथिव्यां यानि कार्याणि शुभानि त्व ऽ शुभानि च। तानि सर्वाणि सिध्यन्ति विष्टि (भद्रा) पुच्छे न संशयः। भद्रा पुच्छ में पृथ्वी पर जो भी कर्म किये जायेंगे सभी सिद्धिकारक होंगे इसमें कोई संशय नहीं है।
होली के विषय में अन्य जानकारियॉं- (1) होलाष्टक- 24 फरवरी 2026 से 2 मार्च 2026 होलिका दहन तक।
(2) गोबर के बडकूले, खेराखांडा आदि थापना-27 फरवरी 2026 शुक्रवार एकादशी को दिन में 11 बजकर 33 मिनिट के पहले तक करना शुभ है। (इसके बाद भद्रा लग जाएगी)
(3) 2 मार्च के दिन भद्रा का समय- शाम को 5.56 बजे से 3 मार्च को प्रातः 5.29 बजे तक रहेगा। (4) होलिका का पूजन- 2 मार्च को शाम को 5.56 (भद्रा लगने) से पहले (5) पूर्णिमा व्रत एवं होलिका दहन-2 मार्च 2026 सोमवार होलिका दहन अर्धरात्रि 1.26 से 2.30 बजे (भद्रा पुच्छ में) करना शुभ रहेगा। (6) डोरे लेना एवं गणगौर पूजन एवं होली ठण्डी करना-2 मार्च 2026 सोमवार की अर्धरात्रि 1.30 बजे बाद अर्थात् होलिका दहन के बाद से लेकर 3 मार्च 2026 मंगलवार को सुबह 6.55 (सूर्योदय) के पहले पहले तक। (इसके बाद सूर्योदय के साथ ही चन्द्रग्रहण का सूतक प्रारंभ हो जावेगा) अगले दिन 4 मार्च को तीन दिन के डोरे लेना शुभ नहीं है। (7) धूलेण्डी पर्व-4 मार्च 2026 बुधवार को मनेगा।
3 मार्च को धुलेण्डी पर्व मनाना शुभ क्यों नहीं ? 3 मार्च को धुलेण्डी पर्व मनाना शुभ नहीं है क्योंकि 3 मार्च को सूर्योदय प्रातः 6.55 से चन्द्रग्रहण का सूतक प्रारम्भ हो जायेगा जो शाम 6.47 तक रहेगा। और सांय 6.30 से 6.47 तक चन्द्रग्रहण दिखेगा, अतः 3 मार्च के दिन प्रातः सूर्योदय से चन्द्रग्रहण का सूतक लगने के कारण सभी मंदिरों के पट बन्द रहेंगे जिस कारण भगवान के साथ होली खेलना निषेध रहेगा। चन्द्रग्रहण के सूतक के कारण डोरे लेना एवं गणगौर पूजा करना भी निषेध रहेगा। इस चन्द्रग्रहण के दौरान भोजन आहार लेना भी निषेध है। इसलिये 3 मार्च धुलेण्डी पर्व मनाना शुभ नहीं है सूतककाल से चन्द्रग्रहण पूर्ण होने तक एकान्तवास, भगवान का ध्यान करना, कीर्तन करना लाभदायक है। इसलिये 4 मार्च को धुलेण्डी पर्व मनाना शुभ होगा। बैठक में सकल ब्राम्हण समाज, अग्रवाल, समाज, माहेश्वरी, समाज, र्स्वणकार समाज एवं विभिन्न समाजों के प्रतिनिधिगण व गैर समिति, पूजारी संघ, कर्मकाण्डीय विप्र परिषद के गणमान्यजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपरोक्त जानकारी परिषद के अध्यक्ष पं. राधेश्याम उपाध्याय ने दी।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

वैदिक जीवन पद्धति से है भारतीय संस्कृति का उत्थान - दिलीप सिंह परिहार...

February 22, 2026 01:46 PM

बिजलवास बामनिया में स्वास्थ्य जागरूकता हेतु बौद्धिक सत्र आयोजित, विद्यार्थियों को मिला प्राथमिक उपचार व सीपीआर प्रशिक्षण...

February 22, 2026 01:41 PM

कांग्रेस नेता आर सागर के पिता उदयराम कछावा का निधन, परिवार में शौक की लहर....

February 22, 2026 01:37 PM

मध्यान भोजन पकाने की लागत राशि 3 माह से नहीं मिलने पर कर्ज के बोझ में डूबते जा रहे हैं MDM समूह संचालक, जिम्मेदार मोन, आर्थिक मंदी से त्योहार फीका...

February 22, 2026 01:33 PM

यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ नारायणी सेना का आक्रोश, निष्पक्ष जांच और तत्काल रोक की मांग..

February 22, 2026 01:30 PM

नीमच में 3 मार्च को चन्द्र ग्रहण मात्र 17 मिनिट दिखेगा...

February 22, 2026 01:08 PM

सर्वसमाज की बैठक में होलिका दहन 2 मार्च रात्रि 1.30 बजे व धलेण्डी पर्व 4 मार्च को मनाने का लिया निर्णय, कर्मकाण्डीय विप्र परिषद के निर्णय को सभी ने एक मत से स्वीकार किया....

February 22, 2026 01:05 PM

मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जावद मे जिलेभर के पत्रकार हुए एकत्रित, पत्रकार समाज मे तीसरी आंख की तरह कार्य करे - विधायक सखलेचा...

February 22, 2026 01:03 PM

सिंगोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टेट कायाकल्प निरीक्षण, सुधारात्मक दिशा-निर्देश जारी...

February 22, 2026 12:39 PM

हनुमंतिया मंडल में सकल हिंदू समाज का विराट सम्मेलन संपन्न, हजारों की उपस्थिति में गूंजा एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश...

February 22, 2026 12:33 PM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्करी के 22 अपराधी सहित 65 गिरफ्तार, तस्करी के 9 प्रकरण दर्ज कर अवैध अफीम, डोडाचूरा, एमडी व स्मेक जब्त किया, पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही...

February 22, 2026 12:06 PM

विकसित भारत निर्माण में सभी अपना योगदान देने का संकल्प ले, विधायक श्री सखलेचा ने जावद में 12.60 करोड़ के संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया, जावद में 5.26 करोड़ के नवीन जनपदं कार्यालय भवन का भूमिपूजन संपन्न....

February 22, 2026 11:30 AM

नीमच में तांत्रिक महिला बनकर ठगी, देवी प्रकोप का डर दिखाकर घर से जेवर लेकर फरार, परिजनों ने थाने में की शिकायत....

February 22, 2026 11:24 AM

कांग्रेस सेवादल ने गांधी भवन पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज,दी सलामी, शीघ्र ही हर चौराहे व पंचायत स्तर पर होगा झंडा वंदन - गजेंद्र यादव....

February 22, 2026 10:25 AM

ग्वालटोली के लाल घाटी खेल मैदान पर कल सजेगा श्री श्याम दरबार, दीदी पूजा सखी व अजय पाटीदार देंगे भजनो की प्रस्तुति...

February 22, 2026 10:22 AM

सेन समाज के भामाशाह का सम्मान और आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा पर हुई चर्चा....

February 22, 2026 10:20 AM

नीमच जिले में गिद्धों की गणना पूर्ण, इस बार 507 गिद्ध दर्ज, वन विभाग ने जारी किए आंकड़े...

February 22, 2026 10:17 AM

पर्यावरण मित्रों ने किया 3 घंटे श्रमदान, सुभाष वाटिका एवं विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में पोधो कि देखभाल कर पिलाया पोधो को पानी...

February 22, 2026 09:51 AM

कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही, लंबे समय से फरार - 36 स्थाई वारंट, 72 गिरफ्तारी वारंट किए तामील, जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग...

February 22, 2026 09:38 AM