हनुमंतिया मंडल में सकल हिंदू समाज का विराट सम्मेलन संपन्न, हजारों की उपस्थिति में गूंजा एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश...
Updated : February 22, 2026 12:33 PM
सुनील सोलंकी चौकड़ी
आयोजन
कुकड़ेश्वर :- हनुमंतिया मंडल में रविवार को ‘सकल हिंदू समाज’ का विराट सम्मेलन उत्साह, अनुशासन और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। क्षेत्र के विभिन्न गांवों से हजारों की संख्या में समस्त हिंदू समाज कार्यक्रम में शामिल हुए और एकता व सामाजिक समरसता का संदेश दिया। पूरे आयोजन स्थल पर देशभक्ति और सांस्कृतिक जागरण का माहौल देखने को मिला। यह आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किए जा रहे सम्मेलनों की श्रृंखला का हिस्सा था। कार्यक्रम का उद्देश्य हिंदू समाज को एक सूत्र में पिरोना, सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करना तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना बताया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिशा दास जी बैरागी ने अपने संबोधन में कहा कि संघ के 100 वर्ष सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की सतत यात्रा के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि समाज की संगठित शक्ति ही राष्ट्र को मजबूती प्रदान करती है और आने वाली पीढ़ियों को संस्कार व दिशा देती है। उन्होंने सभी से सामाजिक सद्भाव बनाए रखते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। सम्मेलन के मुख्य वक्ता मंगल कच्छावा ने “संघ के 100 वर्ष और राष्ट्र निर्माण में हिंदू समाज की भूमिका” विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज की एकता और जागरूकता ही भारत को विश्व पटल पर सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने सेवा कार्यों, सामाजिक समरसता और संगठन की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में समस्त हिंदू समाज के विभिन्न वर्गों—युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों—की उल्लेखनीय भागीदारी रही। आयोजन के दौरान अनुशासन और व्यवस्था की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि यह सम्मेलन केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को अपनी जड़ों से जोड़ने और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन करने का सशक्त माध्यम है।
और खबरे
फायर सेफ्टी को लेकर प्रशासन की टीम ने किया जारोली टावर व पटेल प्लाजा का निरीक्षण, फायर सेफ्टी यंत्र के साथ ही प्रवेश व निकासी द्वार अलग-अलग रखने के दिये निर्देश....
June 24, 2026 05:04 PM
जीरन नगर परिषद में विदाई और स्वागत का भावुक पल, विदा होते सीएमओ विकास डावर का हुआ भव्य सम्मान, नवागत सीएमओ राजावत का स्वागत...
June 24, 2026 05:02 PM
सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रतीति बंसल का उत्कृष्ट प्रदर्शन, क्षेत्र का नाम किया रोशन...
June 24, 2026 04:58 PM
निरंकारी बाल संत समागम, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, पांच जिलों से निरंकारी बाल संत शिरकत करेंगे...
June 24, 2026 04:53 PM
राज्यपाल गांव गोदित पायरी में खेत एवं जल बचावो पर असंस्तागरत प्रशिक्षण का आयोजन...
June 24, 2026 04:51 PM
शत-प्रतिशत ऋण वसूली कर पैक्स सहकारी संस्थाओं ने रचा नया कीर्तिमान, पानपुर, संधारा एवं कनावटी संस्थाओं की उपलब्धि से जिले में सहकारिता क्षेत्र को मिली नई पहचान...
June 24, 2026 04:50 PM
सेवा दिवस के रूप में मनाया वैश्य महासम्मेलन शिरोमणि संरक्षक उमाशंकर गुप्ता का जन्मदिवस, गौशालाओं में हरा चारा वितरित कर दिया गौ संरक्षण एवं सेवा का संदेश....
June 24, 2026 03:16 PM
सीबीएन मध्य प्रदेश की बड़ी कार्रवाई, 40 टन से अधिक मादक पदार्थों का रिकॉर्ड विनष्टीकरण...
June 24, 2026 02:27 PM
जिले की सभी गर्भवती महिलाओं की ए.एन.सी.पंजीयन एवं स्वास्थ्य प्रबंधन सुनिश्चित करें- श्री चंद्रा कलेक्टर ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा में दिए निर्देश...
June 24, 2026 02:09 PM
किसान भाईयों के लिए खरीफ मौसम 2026 में फसल बुआई हेतु समसामायिक सलाह...
June 24, 2026 01:32 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 48,482 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी...
June 24, 2026 01:28 PM
पेंशनर संघ ने भूखंड आवंटन की मांग को लेकर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप उपमहानिरीक्षक को ज्ञापन प्रेषित किया...
June 24, 2026 01:19 PM
पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल का नीमच आगमन, संगठन की मजबूती के लिए किया जनसंपर्क....
June 24, 2026 01:14 PM
हर्कियाखाल बालाजी मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मी नारायण शर्मा का कर्नाटक राज्यपाल भवन में हुआ अभिनंदन...
June 24, 2026 01:09 PM
स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का दिया संदेश, कैंसर से लेकर हार्ट डिजीज तक पर विशेषज्ञों ने बढ़ाई जागरूकता, आईएमए नीमच और भारत विकास परिषद की परिचर्चा में डॉक्टरों ने समय पर जांच, संतुलित जीवनशैली और सीपीआर तकनीक की बताई अहमियत...
June 24, 2026 01:02 PM
क़ृषि विज्ञान केंद्र प्रतापगढ़ में किसान-वैज्ञानिक संगोष्ठी एवं खरीफ़ की फसलो का बीज का वितरण...
June 24, 2026 11:44 AM
25 ग्राम अवैध एमडीएमए (मौली) पाउडर जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार, साडास पुलिस व डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई...
June 24, 2026 11:19 AM
जिले में सभी वाहन दुघर्टना पीडितों को पी.एम.राहत योजना तहत प्रकरण बनाकर लाभांवित करें- श्री चंद्रा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
June 24, 2026 10:46 AM
युवा संगम में 196 अभ्यर्थी चयनित, 32 अभ्यर्थी को मिले आफर लेटर....
June 24, 2026 10:46 AM