ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्करी के 22 अपराधी सहित 65 गिरफ्तार, तस्करी के 9 प्रकरण दर्ज कर अवैध अफीम, डोडाचूरा, एमडी व स्मेक जब्त किया, पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही...
Updated : February 22, 2026 12:06 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिले में मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए पुलिस महानिरीक्षक रेंज उदयपुर के निर्देशन में चलाये जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत जिलेभर में एक दिवसीय क्षेत्र के एकाधिकार के लिए (एरिया डोमिनेशन) विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर संवेदनशील एवं चिन्हित क्षेत्रों में सघन गश्त, नाकाबंदी एवं संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच करते हुए मादक पदार्थ तस्करी के 22 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, मादक पदार्थों की तस्करी के 9 प्रकरण दर्ज कर 2.344 किग्रा अफीम, करीब 83 किलो डोडाचूरा, 2.9 ग्राम स्मेक व 2.75 ग्राम एमडी जब्त किया। अभियान में दो ईनामी अपराधी व 9 एचएस को भी गिरफ्तार किया गया है। दबिश के दौरान 52 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी में वांछित अपराधियों की धरपकड़, गिरफ्तारी एवं एरिया डोमिनेंस के लिए ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एक विशेष अभियान एएसपी चित्तौड़गढ़ सरिता सिंह के सुपरविजन में रविवार को संपूर्ण जिले में चलाया गया। वृत्तवार एवं थानावार अपराधियों की सूचीयां तैयार कर उनकी धरपकड़ के लिये अलग अलग टीमों का गठन किया गया। समस्त पुलिस उप अधीक्षकों से वांछित अपराधियों की सूची एवं दबिश टीम तथा दबिश स्थान चिन्हित कर उन्हे अंतिम रूप दिया गया एवं समन्वय स्थापित करते हुए धरपकड़ कार्यवाही की गई। एक दिवसीय विशेष अभियान के तहत पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधियों को चिन्हित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए 22 अपराधियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने थाना क्षेत्र में सघन गश्त, नाकाबंदी करते हुए अवैध मादक पदार्थ बरामद किए गए। मादक पदार्थों की तस्करी के 9 प्रकरण दर्ज कर 2.344 किग्रा अफीम, करीब 83 किलो डोडाचूरा, 2.9 ग्राम स्मेक व 2.75 ग्राम एमडी जब्त किया। पुलिस ने 09 प्रकरणों में बरामद मादक पदार्थों डोडाचूरा, स्मेक व गांजा को विधिवत जब्त कर एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किये हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत, नेटवर्क एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। उक्त कार्यवाही के दौरान 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध शराब जब्त की है, 07 प्रकरण आर्म्स एक्ट के दर्ज कर 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, 3 प्रकरण जुआं अध्यादेश में दर्ज किया गया। दबिश के दौरान पुलिस ने पुराने वांछित अपराधियों में 3 आबकारी अधिनियम के वांछित, 5 आर्म्स एक्ट के वांछित, 7 संपत्ति संबंधी अपराधों के वांछित, 27 अन्य अपराधों में वांछित सहित कुल 52 अपराधियों को हिरासत में लिया है। थाने के हिस्ट्रीशीटर को थानों पर बुलाकर चेकिंग नोट डाला गया है व उनसे पूछताछ की गई हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी समाज एवं युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर खतरा है। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिले में अपराधियों की धरपकड़ एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए इस प्रकार के विशेष अभियान लगातार जारी रहेंगे एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस की इस सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई से अपराधियों में भय का माहौल बना है।
और खबरे
वैदिक जीवन पद्धति से है भारतीय संस्कृति का उत्थान - दिलीप सिंह परिहार...
February 22, 2026 01:46 PM
बिजलवास बामनिया में स्वास्थ्य जागरूकता हेतु बौद्धिक सत्र आयोजित, विद्यार्थियों को मिला प्राथमिक उपचार व सीपीआर प्रशिक्षण...
February 22, 2026 01:41 PM
कांग्रेस नेता आर सागर के पिता उदयराम कछावा का निधन, परिवार में शौक की लहर....
February 22, 2026 01:37 PM
मध्यान भोजन पकाने की लागत राशि 3 माह से नहीं मिलने पर कर्ज के बोझ में डूबते जा रहे हैं MDM समूह संचालक, जिम्मेदार मोन, आर्थिक मंदी से त्योहार फीका...
February 22, 2026 01:33 PM
यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ नारायणी सेना का आक्रोश, निष्पक्ष जांच और तत्काल रोक की मांग..
February 22, 2026 01:30 PM
नीमच में 3 मार्च को चन्द्र ग्रहण मात्र 17 मिनिट दिखेगा...
February 22, 2026 01:08 PM
सर्वसमाज की बैठक में होलिका दहन 2 मार्च रात्रि 1.30 बजे व धलेण्डी पर्व 4 मार्च को मनाने का लिया निर्णय, कर्मकाण्डीय विप्र परिषद के निर्णय को सभी ने एक मत से स्वीकार किया....
February 22, 2026 01:05 PM
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का कार्ड वितरण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, जावद मे जिलेभर के पत्रकार हुए एकत्रित, पत्रकार समाज मे तीसरी आंख की तरह कार्य करे - विधायक सखलेचा...
February 22, 2026 01:03 PM
सिंगोली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्टेट कायाकल्प निरीक्षण, सुधारात्मक दिशा-निर्देश जारी...
February 22, 2026 12:39 PM
हनुमंतिया मंडल में सकल हिंदू समाज का विराट सम्मेलन संपन्न, हजारों की उपस्थिति में गूंजा एकता और राष्ट्र निर्माण का संदेश...
February 22, 2026 12:33 PM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन में जिला पुलिस को बड़ी सफलता, मादक पदार्थ तस्करी के 22 अपराधी सहित 65 गिरफ्तार, तस्करी के 9 प्रकरण दर्ज कर अवैध अफीम, डोडाचूरा, एमडी व स्मेक जब्त किया, पुलिस की 85 टीमों ने आईजीपी उदयपुर के निर्देश पर की कार्यवाही...
February 22, 2026 12:06 PM
विकसित भारत निर्माण में सभी अपना योगदान देने का संकल्प ले, विधायक श्री सखलेचा ने जावद में 12.60 करोड़ के संयुक्त एसडीएम एवं तहसील कार्यालय भवन का भूमिपूजन किया, जावद में 5.26 करोड़ के नवीन जनपदं कार्यालय भवन का भूमिपूजन संपन्न....
February 22, 2026 11:30 AM
नीमच में तांत्रिक महिला बनकर ठगी, देवी प्रकोप का डर दिखाकर घर से जेवर लेकर फरार, परिजनों ने थाने में की शिकायत....
February 22, 2026 11:24 AM
कांग्रेस सेवादल ने गांधी भवन पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज,दी सलामी, शीघ्र ही हर चौराहे व पंचायत स्तर पर होगा झंडा वंदन - गजेंद्र यादव....
February 22, 2026 10:25 AM
ग्वालटोली के लाल घाटी खेल मैदान पर कल सजेगा श्री श्याम दरबार, दीदी पूजा सखी व अजय पाटीदार देंगे भजनो की प्रस्तुति...
February 22, 2026 10:22 AM
सेन समाज के भामाशाह का सम्मान और आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा पर हुई चर्चा....
February 22, 2026 10:20 AM
नीमच जिले में गिद्धों की गणना पूर्ण, इस बार 507 गिद्ध दर्ज, वन विभाग ने जारी किए आंकड़े...
February 22, 2026 10:17 AM
पर्यावरण मित्रों ने किया 3 घंटे श्रमदान, सुभाष वाटिका एवं विश्व संकल्प पर्यावरण वाटिका में पोधो कि देखभाल कर पिलाया पोधो को पानी...
February 22, 2026 09:51 AM
कांबिंग गश्त कर, गुंडे बदमाशों व असमाजिक तत्वों के विरुद्ध की प्रभावी कार्यवाही, लंबे समय से फरार - 36 स्थाई वारंट, 72 गिरफ्तारी वारंट किए तामील, जिलाबदर, हिस्ट्री शीटर, निगरानी गुंडा बदमाशों की की गई चेकिंग...
February 22, 2026 09:38 AM