नीमच भाजपा के नए हाईटेक जिला कार्यालय का भूमिपूजन 6 अप्रैल को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली जुड़ेंगे....
Updated : April 04, 2026 11:16 AM
DESK NEWS
राजनीति
नीमच। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) के अवसर पर नीमच भाजपा को नए हाईटेक जिला कार्यालय की सौगात मिलने जा रही है। आगामी 6 अप्रैल 2026, सोमवार को प्रातः 10 बजे, बंगला नं. 60 (पुरानी नगरपालिका) में नवीन जिला कार्यालय का भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य तथा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खण्डेलवाल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम ’टू-वे लिंक’ (वर्चुअल) माध्यम से संपन्न होगा। प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक दिलीपसिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा अपने गौरवशाली 47 वर्ष पूर्ण कर 48वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। इस ऐतिहासिक अवसर पर नीमच सहित प्रदेश के 16 अन्य जिलों आगर, सीहोर, सीधी, अशोकनगर, अनूपपुर, ग्वालियर, निवाडी, छिंदवाडा, पांढुरना, मउगंज, मैहर, भिण्ड, धार ग्रामीण, बुरहानपुर (कार्यारंभ), मंदसौर (कार्यारंभ), रतलाम (कार्यारंभ) में भी नवीन कार्यालयों का भूमिपूजन किया जा रहा है। ये नए कार्यालय न केवल विशाल मीटिंग हॉल, बल्कि आधुनिक डिजिटल सुविधाओं और अत्याधुनिक तकनीक से लैस होंगे, जिससे संगठन के कार्यों में और अधिक गति आएगी। श्री परिहार ने बताया कि 6 अप्रैल को प्रातः 10.30 बजे - स्थानीय जिला स्तर पर एकत्रीकरण, प्रातः 11 से 11.30 बजे - स्थानीय जिले में वक्ताओं के उद्बोधन, प्रातः 11.30 बजे - भोपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोडकर लाईव कार्यक्रम आरंभ, प्रातः 11.30 बजे - अतिथि आगमन एवं ध्वजारोहण, प्रातः 11.35 से 11.40 बजे - वरिश्ठजन सम्मान, प्रातः 11.40 से 11.50 बजे - दीप प्रज्वलन व वन्दे मातरम् एवं स्वागत, प्रातः 11.50 से 12.30 बजे - अतिथि उद्बोधन एवं डॉक्यूमेन्ट्री, दोप. 12.30 बजे - स्वस्ति वाचन एवं सभी जिलों में भूमिपूजन प्रारंभ होगा। श्री परिहार ने भारतीय जनता पार्टी के समस्त कार्यकताओं सहित आमजन से भी कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
कार्यकर्ताओं का सपना जल्द होगा साकार - नवीन कार्यालय निर्माण के भूमिपूजन से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का वर्षों पुराना सपना जल्द साकार होगा। इससे जिला स्तर पर संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा कार्यकर्ताओं को बैठक व अन्य सांगठनिक गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा।
कार्यकर्ताओं का सपना जल्द होगा साकार - नवीन कार्यालय निर्माण के भूमिपूजन से जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का वर्षों पुराना सपना जल्द साकार होगा। इससे जिला स्तर पर संगठन की कार्यप्रणाली और अधिक सुदृढ़ होगी तथा कार्यकर्ताओं को बैठक व अन्य सांगठनिक गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित और सर्वसुविधायुक्त स्थान उपलब्ध होगा।
इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन (सीए), संभाग प्रभारी सुरेश आर्य और सांसद सुधीर गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। साथ ही, विधायक दिलीपसिंह परिहार, जिलाध्यक्ष श्रीमती वंदना नारायण खण्डेलवाल, जिला प्रभारी सुभाष पटेल, जावद विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, मनासा विधायक अनिरुद्ध माधव मारू और जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में यह अनुष्ठान पूर्ण होगा।
और खबरे
नदी अनुभूति, ध्यान-योग के साथ जल संरक्षण का संकल्प, सैलाना में जागरूकता की अनूठी पहल...
April 04, 2026 01:07 PM
मेवाड़ प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर वार्षिक चुनाव संपन्न, अजय मंघनानी को मिली कमान, मतदान प्रक्रिया से चुने गए अध्यक्ष...
April 04, 2026 12:17 PM
कांग्रेस में राकेश जावरिया को बड़ी जिम्मेदारी, अजा विभाग के जिला अध्यक्ष नियुक्त...
April 04, 2026 12:15 PM
मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमंत जन्मोत्सव पर किया यज्ञ...
April 04, 2026 11:57 AM
निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन कल नीमच में....
April 04, 2026 11:55 AM
भक्ति ,उत्साह और जय घोष के साथ निकली माधोपुरा बालाजी अखाड़े की शोभायात्रा....
April 04, 2026 11:53 AM
प्राकृतिक खेती, जल और मिट्टी संरक्षण, बीज की जानकारी दी 7 एकड़ फार्म बना प्रशिक्षण केन्द्र, विदेशी भी जुटे...
April 04, 2026 11:51 AM
आप मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्रसिंह तोमर ने नवीन प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन, एक दिवसीय राज्य कार्यकारिणी सम्मेलन मे प्रदेशभर के आप नेता हुए शामिल...
April 04, 2026 11:47 AM
गाजियाबाद में राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, सांसद किरीट सोलंकी को हिन्द गौरव विभूषण सम्मान...
April 04, 2026 11:42 AM
नीमच भाजपा के नए हाईटेक जिला कार्यालय का भूमिपूजन 6 अप्रैल को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली जुड़ेंगे....
April 04, 2026 11:16 AM
जिले के विद्यालयों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम संपन्न, जिलाधिकारियों ने शालाओं में किया विद्यार्थियों से संवाद...
April 04, 2026 10:18 AM
नामली पुलिस की बड़ी सफलता, अश्वगंधा चोरी के आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद....
April 04, 2026 09:52 AM
वाहन किराये पर लेने दरें आमंत्रित इच्छुक दस अप्रेल तक प्रस्तुत कर सकेंगे अपनी दरें...
April 04, 2026 09:45 AM
प्रशासन के दल ने समझाईश देकर रामदेव नगर में 17 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया...
April 04, 2026 09:43 AM
सोशल मीडिया बनी है युवाओं की सबसे बड़ी ताकत - मुख्यमंत्री डॉ. यादव...
April 04, 2026 09:32 AM
सेन जयंती महोत्सव 13 एवं 14 अप्रैल को, प्रतिभा छात्र सम्मान समारोह आयोजित, वाहन रैली, भजन संध्या के साथ, क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन...
April 04, 2026 06:25 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 04, 2026 03:56 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 04, 2026 03:51 AM
सिंगोली में पंच कल्याणक महोत्सव के द्वितीय दिवस पर नाभिराय ओर माता मरुदेवी की गोद भराई सम्पन्न....
April 04, 2026 03:41 AM