गाजियाबाद में राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, सांसद किरीट सोलंकी को हिन्द गौरव विभूषण सम्मान...
Updated : April 04, 2026 11:42 AM
राजकुमार गोयल भीलवाड़ा
सामाजिक
भीलवाड़ा :- भारतीय ड्रॉप रोबॉल राष्ट्रीय संगठक एडवोकेट लक्ष्मण सिंह राठौड़ ने बताया की उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में 2 अप्रैल से आयोजित 15वीं सब जूनियर व जूनियर तथा 16वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता के दूसरे दिन भव्य आयोजन और सम्मान समारोह ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। देशभर से आए खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों की उपस्थिति में कार्यक्रम का माहौल उत्साह और ऊर्जा से भरपूर रहा। प्रतियोगिता के दूसरे दिन आयोजित सम्मान समारोह में अहमदाबाद पश्चिम से लगातार तीन बार के सांसद एवं वर्ल्ड ड्रॉप रोबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष किरिट प्रेम भाई सोलंकी को ड्रॉप रोबॉल खेल के संस्थापक डॉ ईश्वर सिंह आचार्य ने भारतीय क्रीड़ा विकास संगठन द्वारा प्रतिष्ठित ‘हिन्द गौरव विभूषण अवार्ड’ से सम्मानित किया इस सम्मान के माध्यम से उनके खेल एवं सामाजिक क्षेत्र में दिए गए योगदान को सराहा गया। कार्यक्रम में अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय उड़ान संस्था के सचिव अरुण कुमार को उत्तरप्रदेश ड्रॉप रोबॉल संघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक यादव द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके सामाजिक योगदान और खेल गतिविधियों में सहयोग के लिए प्रदान किया गया प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों को रोमांचित कर दिया। मैदान में कड़े मुकाबले देखने को मिले, जिससे प्रतियोगिता का स्तर और भी ऊंचा दिखाई दिया। आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता के आगामी दिनों में और भी रोमांचक मुकाबले आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, खेल को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों और कार्यक्रमों की भी योजना बनाई गई है। यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों के कौशल को मंच प्रदान कर रही है, बल्कि ड्रॉप रोबॉल जैसे उभरते खेल को देशभर में पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है,भारतीय ड्रॉप रोबॉल सचिव दता गिरी गोसावी, हिमाचल सचिव गोविंद सिंह, छत्तीसगढ़ सचिव मृत्युजय शर्मा,तमिलनाडु सचिव सबरी गणेश,उत्तरप्रदेश सचिव राहुल देव, दिल्ली सचिव जितेंद्र गुर्जर सहित तेईस राज्यों के राज्य सचिव अपनी अपनी टीमों एवं अपने खिलाड़ियों के साथ रहे
और खबरे
युवा चेहरे पर भाजपा का भरोसा, जुबिन जैन बने जिला उपाध्यक्ष...
April 04, 2026 02:20 PM
खंडेलवाल वैश्य समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन, समाज के विकास पर होगा विचार-विमर्श...
April 04, 2026 02:01 PM
भविष्य से भेंट कार्यक्रम के साथ जिले में गूंजा स्कूल चले हम अभियान 2026....
April 04, 2026 01:48 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 1.936 किलो अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
April 04, 2026 01:24 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 60,270 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी....
April 04, 2026 01:22 PM
नदी अनुभूति, ध्यान-योग के साथ जल संरक्षण का संकल्प, सैलाना में जागरूकता की अनूठी पहल...
April 04, 2026 01:07 PM
मेवाड़ प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर वार्षिक चुनाव संपन्न, अजय मंघनानी को मिली कमान, मतदान प्रक्रिया से चुने गए अध्यक्ष...
April 04, 2026 12:17 PM
कांग्रेस में राकेश जावरिया को बड़ी जिम्मेदारी, अजा विभाग के जिला अध्यक्ष नियुक्त...
April 04, 2026 12:15 PM
मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमंत जन्मोत्सव पर किया यज्ञ...
April 04, 2026 11:57 AM
निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन कल नीमच में....
April 04, 2026 11:55 AM
भक्ति ,उत्साह और जय घोष के साथ निकली माधोपुरा बालाजी अखाड़े की शोभायात्रा....
April 04, 2026 11:53 AM
प्राकृतिक खेती, जल और मिट्टी संरक्षण, बीज की जानकारी दी 7 एकड़ फार्म बना प्रशिक्षण केन्द्र, विदेशी भी जुटे...
April 04, 2026 11:51 AM
आप मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्रसिंह तोमर ने नवीन प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन, एक दिवसीय राज्य कार्यकारिणी सम्मेलन मे प्रदेशभर के आप नेता हुए शामिल...
April 04, 2026 11:47 AM
गाजियाबाद में राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, सांसद किरीट सोलंकी को हिन्द गौरव विभूषण सम्मान...
April 04, 2026 11:42 AM
नीमच भाजपा के नए हाईटेक जिला कार्यालय का भूमिपूजन 6 अप्रैल को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली जुड़ेंगे....
April 04, 2026 11:16 AM
जिले के विद्यालयों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम संपन्न, जिलाधिकारियों ने शालाओं में किया विद्यार्थियों से संवाद...
April 04, 2026 10:18 AM
नामली पुलिस की बड़ी सफलता, अश्वगंधा चोरी के आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद....
April 04, 2026 09:52 AM
वाहन किराये पर लेने दरें आमंत्रित इच्छुक दस अप्रेल तक प्रस्तुत कर सकेंगे अपनी दरें...
April 04, 2026 09:45 AM
प्रशासन के दल ने समझाईश देकर रामदेव नगर में 17 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया...
April 04, 2026 09:43 AM