नदी अनुभूति, ध्यान-योग के साथ जल संरक्षण का संकल्प, सैलाना में जागरूकता की अनूठी पहल...
Updated : April 04, 2026 01:07 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
प्रशासनिक
रतलाम /सैलाना :- जन अभियान परिषद के “जल गंगा संवर्धन अभियान” के तहत आयोजित “जल स्त्रोत सेवा समागम” कार्यक्रम ने सैलाना में जनजागरूकता की नई मिसाल पेश की। नगर विकास प्रस्फुटन समिति, सैलाना एवं नवांकुर संस्था भागीरथ रूरल अवेयरनेस थिंकर्स फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में नदी अनुभूति, ध्यान एवं योग के माध्यम से जल संरक्षण का सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को जल बचाने की शपथ दिलाई गई, वहीं सी.एम.सीएलडीपी विद्यार्थियों द्वारा आयोजित जल चौपाल में जल संरक्षण के महत्व पर गंभीर चर्चा की गई। विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा करते हुए जल संकट के समाधान हेतु व्यावहारिक उपाय सुझाए और समाज को जागरूक करने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती कैलाशी चारेल एवं विशेष अतिथि एल्डरमैन रवि शर्मा ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि जल संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है और ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जल के बिना जीवन संभव नहीं है। वहीं विकासखंड समन्वयक रतनलाल चरपोटा ने जल और प्रकृति के अटूट संबंध को विस्तार से समझाया।
कार्यक्रम में दिनेश गहलोत, पीरुलाल निनामा, राजु निनामा, पवन पारगी, पंकज मईडा, विक्रम शर्मा, हरीश सिलावट, सचिन कहार, राजेन्द्र कुमावत, लव सुमन, सतीश टांक, देवेन्द्र भदौरिया, उमंग पुरोहित, कुनाल पाटीदार, अक्षय पाटीदार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह आयोजन जल संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और सामूहिक सहभागिता की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम साबित हुआ।
और खबरे
युवा चेहरे पर भाजपा का भरोसा, जुबिन जैन बने जिला उपाध्यक्ष...
April 04, 2026 02:20 PM
खंडेलवाल वैश्य समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन, समाज के विकास पर होगा विचार-विमर्श...
April 04, 2026 02:01 PM
भविष्य से भेंट कार्यक्रम के साथ जिले में गूंजा स्कूल चले हम अभियान 2026....
April 04, 2026 01:48 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 1.936 किलो अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
April 04, 2026 01:24 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 60,270 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी....
April 04, 2026 01:22 PM
नदी अनुभूति, ध्यान-योग के साथ जल संरक्षण का संकल्प, सैलाना में जागरूकता की अनूठी पहल...
April 04, 2026 01:07 PM
मेवाड़ प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर वार्षिक चुनाव संपन्न, अजय मंघनानी को मिली कमान, मतदान प्रक्रिया से चुने गए अध्यक्ष...
April 04, 2026 12:17 PM
कांग्रेस में राकेश जावरिया को बड़ी जिम्मेदारी, अजा विभाग के जिला अध्यक्ष नियुक्त...
April 04, 2026 12:15 PM
मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमंत जन्मोत्सव पर किया यज्ञ...
April 04, 2026 11:57 AM
निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन कल नीमच में....
April 04, 2026 11:55 AM
भक्ति ,उत्साह और जय घोष के साथ निकली माधोपुरा बालाजी अखाड़े की शोभायात्रा....
April 04, 2026 11:53 AM
प्राकृतिक खेती, जल और मिट्टी संरक्षण, बीज की जानकारी दी 7 एकड़ फार्म बना प्रशिक्षण केन्द्र, विदेशी भी जुटे...
April 04, 2026 11:51 AM
आप मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्रसिंह तोमर ने नवीन प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन, एक दिवसीय राज्य कार्यकारिणी सम्मेलन मे प्रदेशभर के आप नेता हुए शामिल...
April 04, 2026 11:47 AM
गाजियाबाद में राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, सांसद किरीट सोलंकी को हिन्द गौरव विभूषण सम्मान...
April 04, 2026 11:42 AM
नीमच भाजपा के नए हाईटेक जिला कार्यालय का भूमिपूजन 6 अप्रैल को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली जुड़ेंगे....
April 04, 2026 11:16 AM
जिले के विद्यालयों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम संपन्न, जिलाधिकारियों ने शालाओं में किया विद्यार्थियों से संवाद...
April 04, 2026 10:18 AM
नामली पुलिस की बड़ी सफलता, अश्वगंधा चोरी के आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद....
April 04, 2026 09:52 AM
वाहन किराये पर लेने दरें आमंत्रित इच्छुक दस अप्रेल तक प्रस्तुत कर सकेंगे अपनी दरें...
April 04, 2026 09:45 AM
प्रशासन के दल ने समझाईश देकर रामदेव नगर में 17 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया...
April 04, 2026 09:43 AM