मेवाड़ प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर वार्षिक चुनाव संपन्न, अजय मंघनानी को मिली कमान, मतदान प्रक्रिया से चुने गए अध्यक्ष...
Updated : April 04, 2026 12:17 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
सामाजिक
निम्बाहेड़ा :- मेवाड़ प्रेस क्लब के चौथे स्थापना दिवस पर संपन्न हुए वार्षिक चुनाव में अजय मंघनानी को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। मतदान प्रक्रिया के जरिए हुए इस चुनाव में सदस्यों ने उन पर भरोसा जताया। अजय मंघनानी क्षेत्र में केबल व इंटरनेट सेवा से जुड़े हैं और एनबीएच चैनल के माध्यम से लंबे समय से स्थानीय समाचारों का प्रसारण करते आ रहे हैं। चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत निवर्तमान अध्यक्ष रजनीश गोठवाल के संबोधन से हुई, जिसमें उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और आयोजनों का उल्लेख किया। इसके बाद सदस्यों ने मतदान में भाग लिया। मतगणना पूरी होने के बाद अजय मंघनानी को अध्यक्ष घोषित किया गया। परिणाम सामने आते ही सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार बी.एम. राठी, तरुण सालेचा, एस.एस. अग्रवाल,दिलीप बक्षी, अमित खंडेलवाल, राकेश पहाड़िया, अजय सोमानी, रिंकू आमेटा, नरेश मेनारिया, निशांत गर्ग, सुरेश नायक और हनी मंघनानी सहित कई सदस्य मौजूद रहे। क्लब संरक्षक मानवेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि नए नेतृत्व से क्लब को नई दिशा मिलेगी। वहीं, अजय मंघनानी ने जिम्मेदारी मिलने पर सभी सदस्यों का आभार जताते हुए कहा कि वे पत्रकारों के हित और क्लब की सक्रियता को प्राथमिकता देंगे। इसी क्रम में निंबाहेड़ा क्षेत्र के निवासी होकर चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे अभिषेक शर्मा एवं धर्मेंद्र समदानी को भी निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करते हुए प्रेस क्लब की सदस्यता प्रदान कर संगठन से जोड़ा गया।
और खबरे
युवा चेहरे पर भाजपा का भरोसा, जुबिन जैन बने जिला उपाध्यक्ष...
April 04, 2026 02:20 PM
खंडेलवाल वैश्य समाज की नवीन कार्यकारिणी का गठन, समाज के विकास पर होगा विचार-विमर्श...
April 04, 2026 02:01 PM
भविष्य से भेंट कार्यक्रम के साथ जिले में गूंजा स्कूल चले हम अभियान 2026....
April 04, 2026 01:48 PM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 1.936 किलो अवैध अफीम जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
April 04, 2026 01:24 PM
नीमच मंडी में आज के भाव, 60,270 बोरी की आवक, कई जिंसों के दाम में तेजी....
April 04, 2026 01:22 PM
नदी अनुभूति, ध्यान-योग के साथ जल संरक्षण का संकल्प, सैलाना में जागरूकता की अनूठी पहल...
April 04, 2026 01:07 PM
मेवाड़ प्रेस क्लब के स्थापना दिवस पर वार्षिक चुनाव संपन्न, अजय मंघनानी को मिली कमान, मतदान प्रक्रिया से चुने गए अध्यक्ष...
April 04, 2026 12:17 PM
कांग्रेस में राकेश जावरिया को बड़ी जिम्मेदारी, अजा विभाग के जिला अध्यक्ष नियुक्त...
April 04, 2026 12:15 PM
मंशापूर्ण महादेव रणजीत हनुमान मंदिर में हनुमंत जन्मोत्सव पर किया यज्ञ...
April 04, 2026 11:57 AM
निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन कल नीमच में....
April 04, 2026 11:55 AM
भक्ति ,उत्साह और जय घोष के साथ निकली माधोपुरा बालाजी अखाड़े की शोभायात्रा....
April 04, 2026 11:53 AM
प्राकृतिक खेती, जल और मिट्टी संरक्षण, बीज की जानकारी दी 7 एकड़ फार्म बना प्रशिक्षण केन्द्र, विदेशी भी जुटे...
April 04, 2026 11:51 AM
आप मध्यप्रदेश प्रभारी जितेन्द्रसिंह तोमर ने नवीन प्रदेश कार्यालय का किया उद्घाटन, एक दिवसीय राज्य कार्यकारिणी सम्मेलन मे प्रदेशभर के आप नेता हुए शामिल...
April 04, 2026 11:47 AM
गाजियाबाद में राष्ट्रीय ड्रॉप रोबॉल प्रतियोगिता का भव्य आगाज, सांसद किरीट सोलंकी को हिन्द गौरव विभूषण सम्मान...
April 04, 2026 11:42 AM
नीमच भाजपा के नए हाईटेक जिला कार्यालय का भूमिपूजन 6 अप्रैल को, मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष वर्चुअली जुड़ेंगे....
April 04, 2026 11:16 AM
जिले के विद्यालयों में भविष्य से भेंट कार्यक्रम संपन्न, जिलाधिकारियों ने शालाओं में किया विद्यार्थियों से संवाद...
April 04, 2026 10:18 AM
नामली पुलिस की बड़ी सफलता, अश्वगंधा चोरी के आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया मशरूका बरामद....
April 04, 2026 09:52 AM
वाहन किराये पर लेने दरें आमंत्रित इच्छुक दस अप्रेल तक प्रस्तुत कर सकेंगे अपनी दरें...
April 04, 2026 09:45 AM
प्रशासन के दल ने समझाईश देकर रामदेव नगर में 17 वर्षीय बालिका का बाल विवाह रुकवाया...
April 04, 2026 09:43 AM