FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 20 क्विंटल से ज्यादा डोडाचूरा जब्त, तस्कर गिरफ्तार....

  Updated : April 15, 2026 09:51 AM

सुरेश नायक निंबाहेड़ा

  प्रशासनिक

पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 क्विंटल से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा की तस्करी करते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर लेकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज के निर्देशन में चल रहे नशा तस्करों के खिलाफ अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह एवं निम्बाहेड़ा पुलिस के मार्गदर्शन में थाना स्तर पर लगातार सख्ती बरती जा रही है। दिनांक 13 अप्रैल 2026 को पुलिस थाना सदर निम्बाहेड़ा की टीम द्वारा हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान नीमच की ओर से आ रहे एक ट्रक (नंबर RJ 09 GB 9767) को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगा दिया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा कर उसे रोक लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम सरबजीत सिंह उर्फ सरजीत सिंह पिता लब्बार सिंह (उम्र 50 वर्ष), निवासी जिला तरनतारन, पंजाब बताया। संदेह के आधार पर ट्रक की तलाशी लेने पर पशु आहार के कट्टों के नीचे भारी मात्रा में डोडाचूरा छिपाकर रखा मिला। कुल 101 कट्टों में भरा हुआ करीब 2026 किलो 760 ग्राम (20 क्विंटल से अधिक) डोडाचूरा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थों की तस्करी कर चुका है और यह खेप मध्यप्रदेश से पंजाब ले जाई जा रही थी।
पकड़ने की पूरी कहानी - अंतरराज्यीय बॉर्डर होने के कारण हाईवे पर नियमित नाकाबंदी की जा रही थी।
ट्रक चालक ने पुलिस को देखकर पहले वाहन रोका, फिर अचानक भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ट्रक को पकड़ लिया। तलाशी में पशु आहार के नीचे छिपा डोडाचूरा बरामद हुआ।
जब्त माल का विवरण - पुलिस द्वारा जब्त किया गया डोडाचूरा करीब 2026 किलो 760 ग्राम है, जिसकी बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। यह हाल के दिनों में क्षेत्र की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
कार्रवाई टीम - इस कार्रवाई में थाना प्रभारी संजय शर्मा, उप निरीक्षक सुंदरपाल, प्रधान आरक्षक निनपाल कांकरे, आरक्षक श्यामलाल, दयाराम, ओमप्रकाश, शिवकुमार एवं सुरेश कुमार (चालक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है और इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

सिस्टम की मार : सैटेलाइट के भरोसे अन्नदाता, सरकारी दावों की खुली पोल - विनोद दक…

April 19, 2026 08:48 AM

गेहूं खरीदी में तेजी, 4.61 लाख किसानों ने 1.96 करोड़ क्विंटल विक्रय के लिए कराया स्लॉट बुक, 136237 किसानों से 59.48 लाख क्विंटल उपार्जन...

April 19, 2026 03:38 AM

नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह, 21 अप्रैल को धूमधाम से निकलेगी श्री चारभुजा नाथ की भव्य बारात, बांगरेड़ में होगा भव्य तुलसी विवाह...

April 19, 2026 02:58 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 19, 2026 02:57 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 19, 2026 02:56 AM

भाजपा ने महिला आरक्षण को बनाया राजनीतिक मुखौटा, असली मकसद परिसीमन के जरिए सत्ता हथियाना - तरुण बाहेती...

April 18, 2026 04:17 PM

अवैध खैर लकड़ी की तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, ट्रक सहित तीन आरोपी गिरफ्तार....

April 18, 2026 03:29 PM

शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का खुलासा, फर्जी दुल्हन सहित तीन आरोपी गिरफ्तार...

April 18, 2026 03:21 PM

नीमच मंडी में आज के भाव, 44,036 बोरी की आवक, कई जिंसों में तेजी का असर…

April 18, 2026 03:07 PM

लेन सिस्टम पर गंगरार से मंगलवाड़ हाइवे पर हुई पुलिस की सख्ती, VOC app के माध्यम से 316 चालान बना डेढ़ लाख से अधिक जुर्माना किया....

April 18, 2026 03:03 PM

खुदरा उर्वरक विक्रेताओं प्रशिक्षणार्थियों को समझाया मृदा नमूना लेने की विधि व मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व...

April 18, 2026 01:56 PM

श्री सांवलियाजी मंदिर बोर्ड की बजट बैठक सम्पन्न, 579 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का खाका तैयार...

April 18, 2026 11:57 AM

ई-टोकन के बिना खाद वितरण पर प्रशासन सख्त, नीमच जिले के 4 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित...

April 18, 2026 11:39 AM

मोरवन में जनसहयोग से कुएं की मरम्मत एवं सफाई की स्वच्छ हुआ पेयजल...

April 18, 2026 11:31 AM

मेहमानों से पहले पहुंची प्रशासन की टीम, ग्राम पोखरदा में बाल विवाह रूकवाया...

April 18, 2026 11:31 AM

हर घर नल से जल योजना के सफल संचालन के लिए सरपंच, सचिवों, पम्‍प आपरेटरों व वाल्‍वमेनो को प्रशिक्षि‍त करें- श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने की विभिन्‍न निर्माण कार्यो की प्रगति की समीक्षा...

April 18, 2026 11:30 AM

विद्यार्थियों के लिए कक्षा 11वीं, 12वीं केरियर निर्माण का महत्‍वपूर्ण पड़ाव है - श्री चंद्रा, कलेक्‍टर ने बोर्ड परीक्षा में प्रवीण्‍य सूची में शामिल विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से किया संवाद, प्रवीण्‍य सूची के विद्यार्थियों का कलेक्‍टर ने किया सम्‍मान...

April 18, 2026 11:29 AM

निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर एवं पोषण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न...

April 18, 2026 11:28 AM

रात्रि चौपाल में जनसमस्याओं का त्वरित समाधान विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र...

April 18, 2026 09:58 AM