FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 7.387 किलो प्रतिबंधित एमडी केमिकल पाउडर व 5 ग्राम एमडी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

  Updated : April 21, 2026 11:35 AM

बंशीलाल धाकड़ राजपुरा

  अपराध

प्रतापगढ़ :- पुलिस थाना अरनोद एवं डीएसटी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.387 किलोग्राम प्रतिबंधित 2-ब्रोमो-4 मिथाइलप्रोपियोफेनोन (एमडी केमिकल पाउडर) एवं 5 ग्राम एमडी जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री अमित कुमार के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चन्द्रशेखर यादव एवं वृत्ताधिकारी अरनोद के मार्गदर्शन में दिनांक 21 अप्रैल 2026 को यह कार्रवाई की गई। थाना अरनोद प्रभारी श्री शिवलाल मीणा के नेतृत्व में गठित टीम को सूचना मिली कि ग्राम नौगांव निवासी एक व्यक्ति अपने घर के पास एमडी बनाने में उपयोग होने वाला केमिकल पाउडर छिपाकर रखा हुआ है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक प्लास्टिक कट्टे में रखा 7 किलो 387 ग्राम सफेद रंग का प्रतिबंधित 2-ब्रोमो-4 मिथाइलप्रोपियोफेनोन केमिकल पाउडर बरामद हुआ। साथ ही मौके से 5 ग्राम एमडी भी जब्त की गई। पुलिस ने मौके से आरोपी आबिद खान पिता मोहम्मद खान, निवासी नौगांव, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिनांक 21.04.2026 को प्राप्त सूचना पर थाना अरनोद एवं डीएसटी टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर के पास बने स्थान की तलाशी ली, जहां पानी के होज के पास छिपाकर रखा गया केमिकल पाउडर एवं एमडी बरामद की गई। आरोपी द्वारा उक्त केमिकल का उपयोग एमडी बनाने में किया जाना सामने आया है।
नोट - भारत सरकार द्वारा दिनांक 11 मार्च 2026 को जारी गजट नोटिफिकेशन के अनुसार 2-ब्रोमो-4 मिथाइलप्रोपियोफेनोन को मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस एक्ट) की श्रेणी में शामिल किया गया है। इसके बाद प्रतापगढ़ जिले में इस प्रतिबंधित केमिकल पाउडर की यह पहली बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी - आबिद खान पिता मोहम्मद खान, निवासी नौगांव, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़
पुलिस टीम थाना अरनोद - श्री शिवलाल मीणा, पु.नि., थानाधिकारी अरनोद, श्री सोहनलाल, उ.नि., थाना अरनोद, श्री एमलाल, स.उ.नि., थाना अरनोद. श्री पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल 565, थाना अरनोद. श्री जगदीश, कांस्टेबल 850, थाना अरनोद, श्री दिनेश कुमार, कांस्टेबल 367, थाना अरनोद, श्री देवराज, कांस्टेबल 65, थाना अरनोद, श्री गोवर्धन, कांस्टेबल 72, थाना अरनोद
डीएसटी टीम - श्री प्रतापसिंह, उ.नि., प्रभारी साइबर सेल एवं डीएसटी. श्री विनोद, कांस्टेबल 252, डीएसटी. श्री नरेंद्र, कांस्टेबल 111, डीएसटी. श्री शिवलाल, कांस्टेबल 658, डीएसटी श्री रमेशचन्द्र, कांस्टेबल 644, डीएसटी एवं साइबर सेल. श्री ओमप्रकाश, कांस्टेबल 342, डीएसटी

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसानों को दी तकनीकी खेती की जानकारी...

April 21, 2026 12:09 PM

पोषण पखवाड़ा के तहत पिपल्‍या जागीर एवं गोविंदपुरा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्‍पन्‍न, 61 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ....

April 21, 2026 12:08 PM

राज्‍य सेवा व राज्‍य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में 26 अप्रेल को, परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए उड़न दस्‍ते गठित....

April 21, 2026 11:45 AM

जनभागीदारी से तालाब गहरीकरण एवं उपजाऊ मिट्टी का खेतों में उपयोग प्रारंभ, ग्राम बरखेड़ी में कृषकों द्वारा 700 ट्रॉली मिट्टी का परिवहन, तालाब की क्षमता 2100 घनमीटर बढ़ी....

April 21, 2026 11:41 AM

विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म नागरिकों से डिजिटल माध्यम से स्व-गणना सुविधा का लाभ लेने का किया आह्वान....

April 21, 2026 11:40 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 7.387 किलो प्रतिबंधित एमडी केमिकल पाउडर व 5 ग्राम एमडी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

April 21, 2026 11:35 AM

सैनिक कल्याण हेतु राशि संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य पर महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सम्मानित, लोक भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया प्रशस्ति पत्र...

April 21, 2026 11:07 AM

23 अप्रैल को टाउनहॉल नीमच में होगी राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा लेंगे अधिकारियों की क्लास...

April 21, 2026 11:06 AM

जिला पंचायत सीईओ एवं एडीएम ने की जनसुनवाई, 83 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

April 21, 2026 11:05 AM

कुशालपुरा जंगल में लगी भीषण आग ने लिया विकराल रूप, घंटों बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, वन विभाग के प्रयास जारी....

April 21, 2026 10:57 AM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो डोडाचूरा जब्त, नाबालिग चालक हिरासत में...

April 21, 2026 09:35 AM

एक दिवसीय आपणो खेत आपणो खाद, का कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न....

April 21, 2026 09:29 AM

गायत्री परिवार का 6 दिवसीय कन्या कौशल शिविर शुरू, 5 से 10 मई तक चलेगा व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण, विचार क्रांति अभियान के तहत गायत्री शक्तिपीठ में आयोजन, संस्कार के साथ सिखाए जा रहे जीवनोपयोगी कौशल....

April 21, 2026 08:31 AM

कुरीतियों और विकृतियों को त्यागें तो श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव- भैया जी जोशी, नीमच में प्रमुख मातृशक्ति और प्रमुखजन वृहद गोष्ठी, संघ के पूर्व सह कार्यवाह ने सामाजिक बदलाव पर किया संवाद....

April 21, 2026 08:29 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत एक सप्‍ताह में 2 करोड़ 29 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त....

April 21, 2026 05:30 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत एक सप्‍ताह में 2 करोड़ 29 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त....

April 21, 2026 05:30 AM

मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत एक सप्‍ताह में 2 करोड़ 29 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त....

April 21, 2026 05:30 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

April 21, 2026 05:26 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

April 21, 2026 05:23 AM