FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 14 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण, 35 आवेदनों पर दिए गए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....

  Updated : April 21, 2026 12:17 PM

रामेश्वर नागदा नीमच

  प्रशासनिक

नीमच :- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा जोन के सभी जिलों में मंगलवार को जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन कर अधिक से अधिक लंबित सी.एम.हेल्पलाईन एवं जनता शिकायतों का निराकरण करने संबंधी निर्देश दिये गये है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक उज्जैन जोन उज्जैन द्वारा दिये गये निर्देशों के पालन में पुलिस कन्ट्रोल रूम नीमच स्थित सभाकक्ष में पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल द्वारा जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं शिकायत निवारण शिविर के साथ साथ सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर का भी आयोजन किया गया। जन सुनवाई, शिकायत निवारण शिविर एवं सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर के दौरान आवेदकों द्वारा अपनी समस्याओं और शिकायतों को एस.पी. अंकित जायसवाल के समक्ष प्रस्तुत किया। एस.पी. श्री अंकित जायसवाल द्वारा आवेदकों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाकर संबंधित थाना प्रभारियों के माध्यम से शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया गया। उक्त शिविर के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लेवल-1, लेवल-2 एवं लेवल-3 की 14 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण किया जाकर शिकायतें बंद करवाई गयी। जिला स्तरीय जन सुनवाई शिविर के दौरान लगभग 35 फरियादियों द्वारा एसपी श्री अंकित जायसवाल के समक्ष उपस्थित होकर अपनी समस्याएं बताई जाने पर एसपी श्री अंकित जायसवाल द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को शिकायतों के शिघ्र निराकरण हेतु निर्देश दिये गये। पुलिस अधीक्षक जायसवाल द्वारा राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिये गयें कि सभी आवेदनों का समय पर एवं निष्पक्ष समाधान सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न प्रकार की समस्याओं जैसे भूमि विवाद, पुलिस कार्रवाई से संबंधित मुद्दों, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं आदि से जुड़े प्रकरणों पर विशेष ध्यान दिया जावें। जिला स्तरीय सीएम हेल्पलाइन शिकायत निवारण शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जावद रोहित राठौर, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मनासा श्रीमति निकीता सिंह सहित जिलें के समस्त थाना प्रभारी/चौकी प्रभारी एवं संबंधित शाखाओं के प्रभारी सहित फरियादी/आवेदक उपस्थित रहें।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अवैध अफीम की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 6.116 किलोग्राम अफीम जब्त, एक गिरफ्तार...

April 21, 2026 02:44 PM

आंगनबाड़ी केंद्र देहपुर पर पोषण पख‌वाडा ,नारी शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

April 21, 2026 02:17 PM

सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजा मांग को लेकर रोड जाम, 40-50 व्यक्तियों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज....

April 21, 2026 02:11 PM

ताल में डीजे विवाद बना जानलेवा, 24 घंटे में पुलिस का खुलासा, 3 आरोपी व 2 बाल अपचारी गिरफ्तार....

April 21, 2026 02:05 PM

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 14 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण, 35 आवेदनों पर दिए गए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....

April 21, 2026 12:17 PM

संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसानों को दी तकनीकी खेती की जानकारी...

April 21, 2026 12:09 PM

पोषण पखवाड़ा के तहत पिपल्‍या जागीर एवं गोविंदपुरा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्‍पन्‍न, 61 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ....

April 21, 2026 12:08 PM

राज्‍य सेवा व राज्‍य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में 26 अप्रेल को, परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए उड़न दस्‍ते गठित....

April 21, 2026 11:45 AM

जनभागीदारी से तालाब गहरीकरण एवं उपजाऊ मिट्टी का खेतों में उपयोग प्रारंभ, ग्राम बरखेड़ी में कृषकों द्वारा 700 ट्रॉली मिट्टी का परिवहन, तालाब की क्षमता 2100 घनमीटर बढ़ी....

April 21, 2026 11:41 AM

विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म नागरिकों से डिजिटल माध्यम से स्व-गणना सुविधा का लाभ लेने का किया आह्वान....

April 21, 2026 11:40 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 7.387 किलो प्रतिबंधित एमडी केमिकल पाउडर व 5 ग्राम एमडी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

April 21, 2026 11:35 AM

सैनिक कल्याण हेतु राशि संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य पर महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सम्मानित, लोक भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया प्रशस्ति पत्र...

April 21, 2026 11:07 AM

23 अप्रैल को टाउनहॉल नीमच में होगी राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा लेंगे अधिकारियों की क्लास...

April 21, 2026 11:06 AM

जिला पंचायत सीईओ एवं एडीएम ने की जनसुनवाई, 83 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

April 21, 2026 11:05 AM

कुशालपुरा जंगल में लगी भीषण आग ने लिया विकराल रूप, घंटों बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, वन विभाग के प्रयास जारी....

April 21, 2026 10:57 AM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो डोडाचूरा जब्त, नाबालिग चालक हिरासत में...

April 21, 2026 09:35 AM

एक दिवसीय आपणो खेत आपणो खाद, का कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न....

April 21, 2026 09:29 AM

गायत्री परिवार का 6 दिवसीय कन्या कौशल शिविर शुरू, 5 से 10 मई तक चलेगा व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण, विचार क्रांति अभियान के तहत गायत्री शक्तिपीठ में आयोजन, संस्कार के साथ सिखाए जा रहे जीवनोपयोगी कौशल....

April 21, 2026 08:31 AM

कुरीतियों और विकृतियों को त्यागें तो श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव- भैया जी जोशी, नीमच में प्रमुख मातृशक्ति और प्रमुखजन वृहद गोष्ठी, संघ के पूर्व सह कार्यवाह ने सामाजिक बदलाव पर किया संवाद....

April 21, 2026 08:29 AM