FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

ताल में डीजे विवाद बना जानलेवा, 24 घंटे में पुलिस का खुलासा, 3 आरोपी व 2 बाल अपचारी गिरफ्तार....

  Updated : April 21, 2026 02:05 PM

जीतेन्द्र कुमावत सैलाना

  अपराध

रतलाम / ताल :- जिले के ताल कस्बे में एक शादी समारोह के दौरान हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया और एक युवक की जान ले ली। डीजे पर अपशब्दों को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि चाकूबाजी तक पहुंच गया। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया, लेकिन रतलाम पुलिस ने त्वरित और प्रभावी कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरे हत्याकांड का खुलासा कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च 2026 की रात ताल कस्बे के भोई मोहल्ले में विवाह समारोह चल रहा था। इसी दौरान डीजे पर गाली-गलौज को लेकर फरियादी पक्ष और डीजे ऑपरेटर माखन उर्फ राहुल कुमावत (निवासी सिलावट गली, मंदसौर) के बीच विवाद हो गया। बात बढ़ने पर माखन अपने साथियों के साथ उग्र हो गया और झगड़ा हिंसक रूप ले बैठा। विवाद के दौरान माखन उर्फ राहुल कुमावत ने दिलीप माली के पेट में चाकू से वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बीच-बचाव करने आए विनोद भोई और समरथ भोई को भी आरोपियों ने लोहे के पाइप से बेरहमी से पीटा, जिससे वे भी घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दिलीप माली को तत्काल उपचार के लिए रतलाम ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना ताल पुलिस हरकत में आई और अपराध क्रमांक 203/2026 के तहत धारा 103(1), 109(1), 296(बी), 115(2), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार (भा.पु.से.) ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक कुमार लाल एवं एसडीओपी श्री संदीप मालवीय के मार्गदर्शन में विशेष टीम का गठन किया गया।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी माखन उर्फ राहुल पिता अजय उर्फ ईश्वर कुमावत (26 वर्ष), निवासी मंदसौर, बापू पिता शंकरलाल कहार (30 वर्ष), निवासी ग्राम बसाड, थाना प्रतापगढ़ (राजस्थान) और हरीश पिता कारुलाल भोई (22 वर्ष), निवासी बादरी भोई मोहल्ला, मंदसौर सहित दो विधि विरुद्ध बाल अपचारियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू, लोहे का पाइप तथा डीजे वाहन (क्रमांक MP13GA5099) जब्त किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों का ताल कस्बे में जुलूस निकालकर सख्त संदेश दिया, जिससे क्षेत्र में अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ा। इस पूरी कार्रवाई में थाना ताल, थाना बरखेड़ाकलां, थाना आलोट एवं चौकी हाटपिपलिया, माननखेड़ा और ढोढर की पुलिस टीमों की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

अवैध अफीम की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 6.116 किलोग्राम अफीम जब्त, एक गिरफ्तार...

April 21, 2026 02:44 PM

आंगनबाड़ी केंद्र देहपुर पर पोषण पख‌वाडा ,नारी शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन..

April 21, 2026 02:17 PM

सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजा मांग को लेकर रोड जाम, 40-50 व्यक्तियों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज....

April 21, 2026 02:11 PM

ताल में डीजे विवाद बना जानलेवा, 24 घंटे में पुलिस का खुलासा, 3 आरोपी व 2 बाल अपचारी गिरफ्तार....

April 21, 2026 02:05 PM

जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 14 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण, 35 आवेदनों पर दिए गए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....

April 21, 2026 12:17 PM

संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसानों को दी तकनीकी खेती की जानकारी...

April 21, 2026 12:09 PM

पोषण पखवाड़ा के तहत पिपल्‍या जागीर एवं गोविंदपुरा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्‍पन्‍न, 61 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ....

April 21, 2026 12:08 PM

राज्‍य सेवा व राज्‍य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में 26 अप्रेल को, परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए उड़न दस्‍ते गठित....

April 21, 2026 11:45 AM

जनभागीदारी से तालाब गहरीकरण एवं उपजाऊ मिट्टी का खेतों में उपयोग प्रारंभ, ग्राम बरखेड़ी में कृषकों द्वारा 700 ट्रॉली मिट्टी का परिवहन, तालाब की क्षमता 2100 घनमीटर बढ़ी....

April 21, 2026 11:41 AM

विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म नागरिकों से डिजिटल माध्यम से स्व-गणना सुविधा का लाभ लेने का किया आह्वान....

April 21, 2026 11:40 AM

ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 7.387 किलो प्रतिबंधित एमडी केमिकल पाउडर व 5 ग्राम एमडी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...

April 21, 2026 11:35 AM

सैनिक कल्याण हेतु राशि संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य पर महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सम्मानित, लोक भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया प्रशस्ति पत्र...

April 21, 2026 11:07 AM

23 अप्रैल को टाउनहॉल नीमच में होगी राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा लेंगे अधिकारियों की क्लास...

April 21, 2026 11:06 AM

जिला पंचायत सीईओ एवं एडीएम ने की जनसुनवाई, 83 आवेदकों की सुनी समस्‍याएं....

April 21, 2026 11:05 AM

कुशालपुरा जंगल में लगी भीषण आग ने लिया विकराल रूप, घंटों बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, वन विभाग के प्रयास जारी....

April 21, 2026 10:57 AM

सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो डोडाचूरा जब्त, नाबालिग चालक हिरासत में...

April 21, 2026 09:35 AM

एक दिवसीय आपणो खेत आपणो खाद, का कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न....

April 21, 2026 09:29 AM

गायत्री परिवार का 6 दिवसीय कन्या कौशल शिविर शुरू, 5 से 10 मई तक चलेगा व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण, विचार क्रांति अभियान के तहत गायत्री शक्तिपीठ में आयोजन, संस्कार के साथ सिखाए जा रहे जीवनोपयोगी कौशल....

April 21, 2026 08:31 AM

कुरीतियों और विकृतियों को त्यागें तो श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव- भैया जी जोशी, नीमच में प्रमुख मातृशक्ति और प्रमुखजन वृहद गोष्ठी, संघ के पूर्व सह कार्यवाह ने सामाजिक बदलाव पर किया संवाद....

April 21, 2026 08:29 AM