संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसानों को दी तकनीकी खेती की जानकारी...
Updated : April 21, 2026 12:09 PM
बंशीलाल धाकड़ राजपुरा
कृषि
चित्तौड़गढ़ :- कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा विशेष जागरूकता अभियान, उर्वरको का संतुलित उपयोग पर वैज्ञानिक खेती की तकनीकी जानकारी जागरूकता किसानो को देने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम संतुलित उर्वरको के उपयोग हेतु आयोजित किये जा रहे है। कृषि विज्ञान केंद्र के मृदा-वैज्ञानिक व वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. रतन लाल सोलंकी ने नव युवक किसानों को खेती की तकनीकी जानकारी देते हुए बताया कि किसानो को मिटटी के स्वास्थ्य और घटती उर्वरता पर चिंता जताते हुए संतुलित उर्वरक उपयोग अपनाने पर जोर दिया। वर्तमान में रासायनिक उर्वरको जैसे यूरिया और डीएपी का अधिक तथा असंतुलित उपयोग से मिट्टी की उत्पादन क्षमता कम हुई है, जिसका मुख्य कारण पोषक तत्वों का असंतुलन उपयोग मुख्य कारण बन रहा है। इससे न केवल मिट्टी की दीर्घकालीन उर्वरता प्रभावित हो रही है, बल्कि उर्वरकों की उपयोग दक्षता भी घट रही है, तथा किसानो के खेतो की मिटटी की सेहत भी खराब एवं उत्पादन लागत बढ़ रही है। तथा जिससे किसानो की फसलो के उत्पादन पर भी विपरित प्रभाव पड़ रहा है। डॉ. सोलंकी ने किसानों को अपने खेत की मिटटी जांच करवारकर (मृदा स्वास्थ्य कार्ड) मिटटी परीक्षण आधारित उर्वरक उपयोग अपनाने और फसल की आवश्यकता के अनुसार संतुलित पोषक तत्व प्रबंधन के आधार पर फसलो में संतुलित खाद प्रयोग करने की सलाह दी, किसानो को जैविक खाद, कम्पोस्ट, वर्मी कम्पोस्ट का अधिक उपयोग करने एवं प्राकृतिक खेती को भी अपनाने का किसानो से आव्हान किया। डॉ. हरीश टांक, सहायक उप परियोजना निदेशक, आत्मा, चित्तौड़गढ़ ने कृषि विभाग द्वारा दिये जाने वाले अनुदान एवं योजनाओ के बारे में बताया साथ ही फसलो एवं फलदार वृक्षों की बेहतर पैदावार के लिए उर्वरको के संतुलित उपयोग को आवश्यक बताया। मुकेश आमेटा, क्षेत्रीय प्रबन्धक, इफको ने किसानो को विभिन्न जीवाणु खाद - एजोक्टोबेक्टर, राइजोबियम, पी.एस.बी. कल्चर को चीज उपचारित करने का तरीका बताया एवं इफको उत्पाद के बारे में बताया साथ ही नेनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के उपयोग पर जोर दिया। उन्होने किसानो को उर्वरको की सही मात्रा, उपयोग का उचित समय और वैज्ञानिक विधियों की विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान दीपा इन्दौरिया, कार्यकम सहायक ने किसानों को मृदा परीक्षण के आधार पर ही उर्वरको के उपयोग की सलाह दी और जैविक खाद वर्मीकम्पोस्ट बनाने की प्रक्रिया समझाई। वैज्ञानिक तरीके से मिटटी नमूना लेने का तरीका तथा मृदा स्वास्थ्य पर प्रकाश डाला। संजय कुमार धाकड़, तकनीकी सहायक ने फसल चक अपनाने और हरी खाद के उपयोग को बढ़ावा देने की आवश्यकता बताई, जिससे मिटटी की गुणवत्ता बनी रहे। कार्यक्रम में जिले के प्रगतिशील युवा किसानों ने भाग लिया।
और खबरे
संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसानों को दी तकनीकी खेती की जानकारी...
April 21, 2026 12:09 PM
पोषण पखवाड़ा के तहत पिपल्या जागीर एवं गोविंदपुरा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 61 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ....
April 21, 2026 12:08 PM
राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में 26 अप्रेल को, परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए उड़न दस्ते गठित....
April 21, 2026 11:45 AM
जनभागीदारी से तालाब गहरीकरण एवं उपजाऊ मिट्टी का खेतों में उपयोग प्रारंभ, ग्राम बरखेड़ी में कृषकों द्वारा 700 ट्रॉली मिट्टी का परिवहन, तालाब की क्षमता 2100 घनमीटर बढ़ी....
April 21, 2026 11:41 AM
विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म नागरिकों से डिजिटल माध्यम से स्व-गणना सुविधा का लाभ लेने का किया आह्वान....
April 21, 2026 11:40 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 7.387 किलो प्रतिबंधित एमडी केमिकल पाउडर व 5 ग्राम एमडी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
April 21, 2026 11:35 AM
सैनिक कल्याण हेतु राशि संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य पर महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सम्मानित, लोक भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया प्रशस्ति पत्र...
April 21, 2026 11:07 AM
23 अप्रैल को टाउनहॉल नीमच में होगी राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा लेंगे अधिकारियों की क्लास...
April 21, 2026 11:06 AM
जिला पंचायत सीईओ एवं एडीएम ने की जनसुनवाई, 83 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
April 21, 2026 11:05 AM
कुशालपुरा जंगल में लगी भीषण आग ने लिया विकराल रूप, घंटों बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, वन विभाग के प्रयास जारी....
April 21, 2026 10:57 AM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो डोडाचूरा जब्त, नाबालिग चालक हिरासत में...
April 21, 2026 09:35 AM
एक दिवसीय आपणो खेत आपणो खाद, का कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न....
April 21, 2026 09:29 AM
गायत्री परिवार का 6 दिवसीय कन्या कौशल शिविर शुरू, 5 से 10 मई तक चलेगा व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण, विचार क्रांति अभियान के तहत गायत्री शक्तिपीठ में आयोजन, संस्कार के साथ सिखाए जा रहे जीवनोपयोगी कौशल....
April 21, 2026 08:31 AM
कुरीतियों और विकृतियों को त्यागें तो श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव- भैया जी जोशी, नीमच में प्रमुख मातृशक्ति और प्रमुखजन वृहद गोष्ठी, संघ के पूर्व सह कार्यवाह ने सामाजिक बदलाव पर किया संवाद....
April 21, 2026 08:29 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत एक सप्ताह में 2 करोड़ 29 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त....
April 21, 2026 05:30 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत एक सप्ताह में 2 करोड़ 29 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त....
April 21, 2026 05:30 AM
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई, विगत एक सप्ताह में 2 करोड़ 29 लाख से अधिक के मादक पदार्थ एवं वाहन जब्त....
April 21, 2026 05:30 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
April 21, 2026 05:26 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
April 21, 2026 05:23 AM