सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजा मांग को लेकर रोड जाम, 40-50 व्यक्तियों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज....
Updated : April 21, 2026 02:11 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- सड़क दुर्घटना में दंपती की मृत्यु के बाद मुआवजे की राशि की मांग को लेकर रोड जाम कर यातायात बाधित करने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा एवं सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस द्वारा 40-50 व्यक्तियों के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए हैं। घटना के दौरान आमजन, मरीजों एवं एम्बुलेंस के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 को रात्री करीबन समय 08.30 पी.एम. पर गांव मण्डावली व ढ़ोरिया के बिच में दो मोटर साईकिल का हाईड्रा क्रेन वाहन से एक्सीडेन्ट हुआ था। उक्त एक्सीडेन्ट में एक मोटर साईकिल सवार दम्पति की मृत्यु होने से दोनो शवों को रात्री में ही जिला चिकित्सालय निम्बाहेडा मोर्चरी पहुंचाये गये तथा दो घायलों को जिला चिकित्सालय चितौड़गढ रेफर किया गया। दिनांक 20 अप्रैल 2026 को सुबह समय 09.45 ए.एम. पर सूचना मिली कि सरकारी अस्पताल निम्बाहेडा के सामने मृतक के परिजन एंव आस-पास के गांव के लोग एकत्रित होकर अस्पताल के सामने से गुजर रहे आम सड़क मार्ग की दोनो लाईनों को अवरूध कर जाम कर दिया है तथा सड़क मार्ग पर काफी संख्या में लोग बैठकर धरना दे रहे। उक्त सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा, तो देखा कि काफी संख्या में व्यक्तियों का समुह़ जिला चिकित्सालय निम्बाहेडा के सामने से गुजर रहे आम सड़क की दोनो लाईन पर बैठकर रास्ता अवरोध कर रखा है तथा वहां से गुजर रहे बिमार व्यक्ति, एम्बुलेंस व अन्य वाहनों तथा राहगीरों के साथ बदतमिजी व धक्का मुक्की कर पूर्ण रूप से रोड़ जाम कर रखा है। मौके पर रोड़ जाम करने वाले व्यक्तियों के नाम क्रमशः धीनवा निवासी पकंज शर्मा , कचरिया खेड़ी निवासी भैरूलाल नायक, ओमप्रकाश नायक ,पूरण धाकड़ , बंटी धाकड़, गोपाल प्रजापत, अंकित धाकड़, पुष्कर धाकड़ , लालानायक , लसड़ावन निवासी गिरधारी खटीक , जावदा निवासी मुकेश मेनारिया व इनके अलावा 30-40 अन्य लोग भी थे। सड़क जाम होने से आने जाने वाले लोगो को परेशानी हुई, मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर रोड़ जाम कर रहे लोगो से समझाईस की, मगर उक्त लोगो द्वारा मौके पर आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे। करीबन एक से डेढ़ घण्टा तक रोड़ जाम करके आम सड़क मार्ग को बाधित रखा। जिससे मरीजों, एम्बुलेंस एंव आम जनता के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई एंव कानुन व्यवस्था की स्थिती प्रभावित हुई। उक्त घटनाक्रम के संबंध पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेडा पर प्रकरण पंजिबद्व हो अनुसधांन जारी है। इसी दरम्यान पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा पर सूचना मिली कि 19 अप्रैल की रात्री में सड़क एक्सीडेंट मे मृत्यु हो गई थी, 20 अप्रैल को दोनों लाशों का पोस्टमार्टम करा लाश अन्तिम संस्कार हेतु वारिसान को सिपुर्द की गई परन्तु कुछ लोगों ने कचरिया खेडी गांव में निम्बाहेडा से मंगलवाड़ आवागमन सड़क मार्ग एम.डी.आर. 11 एएम पर बिच सड़क पर कुछ लोगों ने लकड़िया, पत्थर डालकर मार्ग को अवरुद्ध कर रखा है तथा काफी संख्या में लोग सड़क पर खड़े है, जिससे आम लोगों व वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा, तो देखा कि रोड़ जाम करने वाले व्यक्त्ति क्रमशः काचरिया खेड़ी निवासी रमेश धाकड , लाला नायक , श्यामलाल नायक , विष्णु नायक , संतोष राव ढोली ,पारस नायक, उदयलाल नायक, तथा गादोला निवासी गोविन्द गायरी एवं बरड़ा निवासी शंकरलाल गायरी व इनके साथ 40-50 अन्य लोग थे। सड़क जाम होने से आने जाने वाले लोगो को परेशानी हुई, मौके पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर रोड़ जाम कर रहे लोगो से समझाईस की, मगर उक्त लोगो द्वारा मौके पर आक्रोशित होकर नारेबाजी करने लगे तथा कहने लगे कि मृतक देवकिशन गायरी के परिजनों को दुर्घटना कारित वाहन हाईड्रा के वाहन स्वामी को बुलाकर मुआवजे के पैसे दिलवाओ, जिस पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारीयों द्वारा समझाईस कह गई कि रात्री में दुर्घटना कारित करने वाले वाहन हाईड्रा को डिटेन कर लिया है तथा मृतक के परिजनों द्वारा पेश रिपोर्ट पर कानुनी कार्यवाही की जा रही है एंव बीमा कम्पनी से नियमानुसार भविष्य में क्लेम मिल जायेगा, मगर वाहन मालिक को मौके पर बुलाकर मुआवजे के पैसे दिलवाने का कोई प्रावधान नहीं है, आपकी यह मांग उचित नहीं है तथा आप आमजन व वाहनों के आवागमन को अवरुद्ध कर रहे है जो कानुनी रुप से गलत है। फिर भी उक्त लोग नहीं माने तथा करीबन 30-40 मिनिट तक रोड जाम करके आम सड़क मार्ग को बाधित रखा। जिससे आमजन व वाहनो के आवागमन में बाधा उत्पन्न हुई एंव कानुन व्यवस्था की स्थिती प्रभावित हुई। उक्त घटनाक्रम के संबंध पुलिस थाना सदर निम्बाहेडा पर प्रकरण पंजिबद्व हो अनुसधांन जारी है।
और खबरे
अवैध अफीम की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 6.116 किलोग्राम अफीम जब्त, एक गिरफ्तार...
April 21, 2026 02:44 PM
आंगनबाड़ी केंद्र देहपुर पर पोषण पखवाडा ,नारी शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन..
April 21, 2026 02:17 PM
सड़क दुर्घटना के बाद मुआवजा मांग को लेकर रोड जाम, 40-50 व्यक्तियों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज....
April 21, 2026 02:11 PM
ताल में डीजे विवाद बना जानलेवा, 24 घंटे में पुलिस का खुलासा, 3 आरोपी व 2 बाल अपचारी गिरफ्तार....
April 21, 2026 02:05 PM
जिला स्तरीय जन सुनवाई एवं सीएम हेल्पलाइन शिविर में 14 शिकायतों का संतुष्टि पूर्वक निराकरण, 35 आवेदनों पर दिए गए त्वरित कार्रवाई के निर्देश....
April 21, 2026 12:17 PM
संतुलित उर्वरक उपयोग पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम के तहत किसानों को दी तकनीकी खेती की जानकारी...
April 21, 2026 12:09 PM
पोषण पखवाड़ा के तहत पिपल्या जागीर एवं गोविंदपुरा में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 61 मरीजों ने लिया स्वास्थ्य लाभ....
April 21, 2026 12:08 PM
राज्य सेवा व राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा दो सत्रों में 26 अप्रेल को, परीक्षा के सुचारू रूप से संचालन के लिए उड़न दस्ते गठित....
April 21, 2026 11:45 AM
जनभागीदारी से तालाब गहरीकरण एवं उपजाऊ मिट्टी का खेतों में उपयोग प्रारंभ, ग्राम बरखेड़ी में कृषकों द्वारा 700 ट्रॉली मिट्टी का परिवहन, तालाब की क्षमता 2100 घनमीटर बढ़ी....
April 21, 2026 11:41 AM
विधायक नीमच श्री दिलीप सिंह परिहार ने स्वयं भरा जनगणना फॉर्म नागरिकों से डिजिटल माध्यम से स्व-गणना सुविधा का लाभ लेने का किया आह्वान....
April 21, 2026 11:40 AM
ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्रवाई, 7.387 किलो प्रतिबंधित एमडी केमिकल पाउडर व 5 ग्राम एमडी जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार...
April 21, 2026 11:35 AM
सैनिक कल्याण हेतु राशि संग्रहण में उत्कृष्ट कार्य पर महामहिम राज्यपाल श्री पटेल द्वारा कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा सम्मानित, लोक भवन भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में प्रदान किया प्रशस्ति पत्र...
April 21, 2026 11:07 AM
23 अप्रैल को टाउनहॉल नीमच में होगी राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा लेंगे अधिकारियों की क्लास...
April 21, 2026 11:06 AM
जिला पंचायत सीईओ एवं एडीएम ने की जनसुनवाई, 83 आवेदकों की सुनी समस्याएं....
April 21, 2026 11:05 AM
कुशालपुरा जंगल में लगी भीषण आग ने लिया विकराल रूप, घंटों बाद भी नहीं पहुंची फायर ब्रिगेड, वन विभाग के प्रयास जारी....
April 21, 2026 10:57 AM
सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 40 किलो डोडाचूरा जब्त, नाबालिग चालक हिरासत में...
April 21, 2026 09:35 AM
एक दिवसीय आपणो खेत आपणो खाद, का कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न....
April 21, 2026 09:29 AM
गायत्री परिवार का 6 दिवसीय कन्या कौशल शिविर शुरू, 5 से 10 मई तक चलेगा व्यक्तित्व विकास प्रशिक्षण, विचार क्रांति अभियान के तहत गायत्री शक्तिपीठ में आयोजन, संस्कार के साथ सिखाए जा रहे जीवनोपयोगी कौशल....
April 21, 2026 08:31 AM
कुरीतियों और विकृतियों को त्यागें तो श्रेष्ठ भारत का निर्माण संभव- भैया जी जोशी, नीमच में प्रमुख मातृशक्ति और प्रमुखजन वृहद गोष्ठी, संघ के पूर्व सह कार्यवाह ने सामाजिक बदलाव पर किया संवाद....
April 21, 2026 08:29 AM