विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित, आमजन को गर्मी में बिजली एवं पानी समय पर मिले - डॉ. मंजू...
Updated : May 11, 2026 01:44 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने सोमवार को जिला परिषद के डीआरडीए हॉल में जिला स्तरीय विभागीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न विभागों की योजनाओं, प्रगति एवं आगामी कार्ययोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में आमजन से जुड़े विषयों को प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों को समयबद्ध एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में आमजन को समय पर पानी एवं बिजली उपलब्ध हो तथा इसमें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाए. जिला कलक्टर ने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की समीक्षा करते हुए पात्र नवीन परिवारों को NFSA से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। साथ ही गेहूं खरीद व्यवस्था एवं घरेलू गैस आपूर्ति की स्थिति पर चर्चा करते हुए कहा कि आमजन को गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने आगामी बरसात से पूर्व विद्युत लाइनों के रखरखाव एवं रिपेयरिंग कार्य समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही गर्मी के मौसम में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने एवं अनावश्यक बिजली कटौती नहीं करने के निर्देश प्रदान किए। बैठक में कुसुम योजना की प्रगति की भी जानकारी ली गई जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की समीक्षा करते हुए जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गर्मी के मौसम में शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था सुचारू रहे तथा आमजन को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने पेयजल समस्याओं की नियमित मॉनिटरिंग करने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इस दौरान जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना की प्रगति पर भी चर्चा की गई बैठक में महिला अधिकारिता विभाग की लाड़ो प्रोत्साहन योजना, कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की योजनाएं, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, भू-जल विभाग, पंचायती राज विभाग, कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत स्वास्थ्य अवसंरचना मिशन, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, कुसुम योजना घटक-बी, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), स्वामित्व योजना एवं मुख्यमंत्री जन स्वावलम्बन अभियान 2.0 की समीक्षा की गई। शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान की प्रगति पर चर्चा करते हुए शिक्षा गुणवत्ता में निरंतर सुधार के निर्देश दिए गए सार्वजनिक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, बजट घोषणाओं एवं अटल प्रगति पथ के कार्यों की जानकारी ली गई। वहीं स्वायत्त शासन विभाग की प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) एवं मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। उद्योग विभाग की समीक्षा में राइजिंग राजस्थान एवं पीएम विश्वकर्मा योजना की प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही मिशन हरियालो राजस्थान एवं पंचगौरव योजना की समीक्षा भी की गई। आयोजना विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), संपर्क पोर्टल, ई-फाइल प्रणाली एवं बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद विनय पाठक , अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
और खबरे
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 11, 2026 04:23 AM
रतलाम रेंज के डीआईजी श्री निमीष अग्रवाल ने शुरू किया नीमच जिले का वार्षिक निरीक्षण..
June 10, 2026 05:31 PM
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM