बाजना अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर विधायक डोडियार का बड़ा प्रहार, CMHO को लिखा सख्त पत्र, डॉक्टरों की अनुपस्थिति, दवाइयों की कमी और गंदगी पर जताई नाराजगी...
Updated : May 11, 2026 03:43 PM
जीतेन्द्र कुमावत सैलाना
राजनीति
रतलाम/सैलाना :- विधानसभा क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाजना में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर विधायक कमलेश्वर डोडियार ने कड़ा रुख अपनाया है। लगातार मिल रही शिकायतों और मरीजों की परेशानियों को गंभीरता से लेते हुए विधायक डोडियार ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) रतलाम को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। विधायक द्वारा भेजे गए पत्र में अस्पताल की कई गंभीर समस्याओं का उल्लेख किया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में लगा वाटर कूलर खराब पड़ा है और भीषण गर्मी के बावजूद मरीजों एवं उनके परिजनों को ठंडा पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों को पानी के लिए बाहर भटकना पड़ रहा है। पत्र में यह भी कहा गया है कि अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित नहीं हो रही है। कई बार ड्यूटी पर चिकित्सक अनुपस्थित रहते हैं, जिसके कारण आपातकालीन स्थिति में मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता। विधायक ने इसे आमजन के स्वास्थ्य के साथ गंभीर लापरवाही बताया है। विधायक डोडियार ने अस्पताल में आवश्यक एवं सामान्य दवाइयों की कमी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि गरीब और ग्रामीण मरीजों को मजबूरी में निजी मेडिकल दुकानों से महंगी दवाइयाँ खरीदनी पड़ रही हैं, जो शासन की स्वास्थ्य योजनाओं की भावना के विपरीत है। इसके अलावा अस्पताल परिसर और शौचालयों में फैली गंदगी पर भी विधायक ने नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि नियमित सफाई नहीं होने से संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। विधायक कमलेश्वर डोडियार ने CMHO से मांग की है कि अस्पताल में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली लागू कर डॉक्टरों और कर्मचारियों की नियमित मौजूदगी सुनिश्चित की जाए। साथ ही अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों पर नियमानुसार कार्रवाई हो। उन्होंने अस्पताल में दवाइयों की पर्याप्त उपलब्धता, वाटर कूलर की तत्काल मरम्मत, नियमित साफ-सफाई और ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों व स्टाफ की सूची सूचना बोर्ड पर प्रदर्शित करने के निर्देश जारी करने की मांग भी की है। कड़ी चेतावनी देते हुए विधायक नें कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधरी तो बड़ा जनआंदोलन भी खड़ा हो सकता है।इस सख्त रुख के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। क्षेत्रीय जनता ने विधायक के इस कदम का स्वागत किया है!
और खबरे
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
June 27, 2026 06:22 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 27, 2026 04:31 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
June 27, 2026 04:31 AM
वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के अनुभव संगठन की अमूल्य धरोहर - सांसद अग्रवाल, लोकतंत्र सेनानी दयाराम मेठानी से मिले सांसद दामोदर अग्रवाल, संगठन और आपातकाल के अनुभवों पर हुई चर्चा...
June 26, 2026 05:41 PM
36 घंटे में पुलिस ने सुलझाई डेल्हीवरी कोरियर ऑफिस लूट व चाकूबाजी की वारदात, मास्टरमाइंड समेत 5 आरोपी गिरफ्तार....
June 26, 2026 05:26 PM
घर से तिरपाल व सीमेंट खरिदने निकला युवक वापस घर नहीं पहुंचा, गुम हो गया..
June 26, 2026 05:22 PM
जाट क्षेत्र के तुमड़िया में दिनदहाड़े 2 नाबालिग बालिकाओं का अपहरण, साहस दिखाते हुए ग्रामीणों ने फिल्मी अंदाज में पीछा कर 2 आरोपीयो को धर दबोचा,एक भागने में रहा सफल...
June 26, 2026 05:20 PM
जीरन तालाब के वजूद पर मंडराया खतरा, जल माफियाओं ने रात के अंधेरे में उजाड़ा वेस्ट वीयर निर्माण कार्य, ग्रामीणों में आक्रोश...
June 26, 2026 05:16 PM
राम जानकी मंदिर पर हरि किर्तन करते करते ही पहुंच गई सुमन कुंवर श्री चरणों में, परिवार में शोक, लोगों ने दी श्रद्धांजलि....
June 26, 2026 05:12 PM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव 29 जून को करेंगे ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट, खिमला, नीमच में निर्माणाधीन ग्रीनको पम्प स्टोरेज परियोजना क्षेत्र के लिए वरदान, 1920 मेगावाट की पम्प स्टोरेज परियोजना पर चल रहा है तेज गति से काम....
June 26, 2026 05:09 PM
इमाम हसन हुसैन की शहादत की याद में नाराए तकबीर अल्लाहो अबर...,नाराए रिसालत यारसूल उल्ला...नारों से गुंज उठी गलियां, शानो-शौकत से निकला मोहर्रम….
June 26, 2026 01:19 PM
लाखों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी तक सड़क पर लड़ेगी कांग्रेस - तरुण बाहेती, व्यापमं से NEET तक घोटालों की सरकार, युवाओं की संस्थानिक हत्या के खिलाफ नीमच में कांग्रेस 9 अगस्त तक करेगी छात्रों की गूंज आंदोलन...
June 26, 2026 10:53 AM
नशा मुक्त भारत अभियान का समापन, युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश, अंतरराष्ट्रीय दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित...
June 26, 2026 10:33 AM
मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, नीमच में 670 करोड निवेश से स्थापित हो रही 40 से अधिक नवीन औद्योगिक इकाईयों का भूमिपूजन एवं ग्रीनको प्रोजेक्ट की साईड विजीट करेंगे मुख्यमंत्री जी के 29 जून को संभावित कार्यक्रम की तैयारियां प्रारम्भ, कलेक्टर ने जिला अधिकारियों को सौपें दायित्व...
June 26, 2026 10:05 AM
अवैध उत्खनन, परिवहन करते हुए एक जे.सी.बी., दो डम्पर जप्त...
June 26, 2026 07:11 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर...
June 26, 2026 04:52 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये...
June 26, 2026 04:47 AM
24 घंटे में खुला बाइक चोरी का राज, दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद...
June 25, 2026 04:23 PM
ऑपरेशन युवा रक्षा के तहत CBN राजस्थान यूनिट ने आयोजित की गरुड़ा रन-2026, 1200 प्रतिभागी हुए शामिल....
June 25, 2026 04:04 PM