lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

विशेष बच्चों की प्रतिभा देख भावुक हुए अभिभावक, आंखों से छलकी अश्रु धारा, भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान का द्वितीय वार्षिक उत्सव संपन्न, 13 प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन.....

  Updated : May 11, 2026 03:40 PM

राजकुमार गोयल भीलवाड़ा

  सामाजिक

भीलवाड़ा :-श्री भगवती सेवा एवं शिक्षा संस्थान (सेवाश्रम) की भीलवाड़ा इकाई द्वारा संचालित केंद्र का द्वितीय वार्षिक उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जब विशेष (बौद्धिक दिव्यांग) बच्चों ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया, तो वहां मौजूद अभिभावकों की आंखें खुशी और गर्व से भर आईं। करीब 3 घंटे चले इस कार्यक्रम में 13 प्रकार की विभिन्न प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एक फिल्म की तरह चला कार्यक्रमों का कारवां - एक निजी होटल में आयोजित इस समारोह की शुरुआत 'गणेश वंदना' के साथ हुई। इसके बाद बच्चों ने योग, सूर्य नमस्कार और जिम्नास्टिक के हैरतअंगेज प्रदर्शन से सभी को अचंभित कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न त्योहारों पर आधारित नाटक और भजनों की प्रस्तुतियां रहीं। अतिथियों ने कहा कि बच्चों का प्रदर्शन किसी फिल्म की तरह जीवंत लग रहा था।

अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह, सेवा भाव को किया नमन - मुख्य अतिथि एवं उद्योगपति दिनेश नौलखा ने बच्चों के प्रदर्शन को देखकर कहा कि "आज मन में अद्भुत सुख का अनुभव हो रहा है।" समाजसेवी श्रीगोपाल राठी ने अपने संबोधन में कहा कि "सरकार को चलाना आसान है, लेकिन इन विशेष बच्चों की सेवा करना अत्यंत कठिन कार्य है। जो व्यक्ति इस सेवा को आत्मिय भाव से करता है, वह वास्तव में दुर्लभ व्यक्ति है।" दुधाधारी मंदिर अध्यक्ष केजी तोषनीवाल ने संस्थान के शिक्षकों और केयर टेकर के समर्पण की प्रशंसा की। सेवाश्रम की अध्यक्ष मधु काबरा ने आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि यह संस्थान तपोभूमि के समान है, जहाँ शिक्षक पूरी उम्मीद और निष्ठा के साथ कार्यरत हैं।

दानदाताओं का सम्मान और 'भामाशाह' सेवा - कार्यक्रम के दौरान संस्थान को सहयोग करने वाले 21 भामाशाहों का सम्मान किया गया। इनमें राहुल शाह (यूएसआर), पल्लवी लड्ढा, ओम जागेटिया, सुनील बांगड़, पंकज अग्रवाल और आदित्य मानसिंहका सहित अन्य भामाशाह शामिल रहे। संस्थान के रामगोपाल ओझा एवं उनकी धर्मपत्नी का विशेष सहयोग रहने पर सम्मान किया गया।

असंभव को संभव बनाती 'स्पीच थेरेपी' - संस्थान के सचिव गिरीश अग्रवाल ने बताया कि सेवाश्रम पिछले दो वर्षों से 54 विशेष बच्चों को निःशुल्क शिक्षा और थेरेपी प्रदान कर रहा है। पटेल नगर स्थित आवासीय केंद्र में 9 बच्चे रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि स्पीच थेरेपी के माध्यम से बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। कार्यक्रम में केयर टेकर अर्पणा और प्रिंसिपल आशा काबरा की भूमिका को भी सराहा गया।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति - कार्यक्रम का सफल संचालन हंसा व्यास और रजनीकांत आचार्य ने किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (सेवा विभाग) के वरिष्ठ पदाधिकारी, चांदमल सोमानी, शांतिलाल पानगड़िया, डी.पी. अग्रवाल, उमेश काबरा, रवि जाजू, योगेश लद्दार और विकास भाटी सहित कई गणमान्य नागरिक और अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता रामेश्वर काबरा ने की।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

गम्‍भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...

June 10, 2026 03:04 PM

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM

बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...

June 10, 2026 01:03 PM

मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....

June 10, 2026 01:00 PM