FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जल निगम जिले के शेष सभी स्‍कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

  Updated : May 18, 2026 09:51 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

नीमच :- जल निगम नीमच जिले के सभी स्‍कूलों और आंगनवाडी केंद्र भवनों में हर घर नल से जल योजना के तहत एक माह में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध करवाना सुनिश्चित करें। कोई भी स्‍कूल, आंगनवाडी या बसाहट हर घर नल से जल के लाभ से वंचित ना रहे। यह निर्देश कलेक्‍टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिला स्‍तरीय जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन तहत संचालित कार्यो की समीक्षा बैठक में दिए। कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में सोमवार को आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्‍णव, जल निगम महाप्रबंधक श्री धीरेन्‍द्र बिजोरिया, लो.स्‍वा.या.विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री दीपेश वास्‍पत व अन्‍य जिला अधिकारी व समिति के सदस्‍य उपस्थित थे। बैठक में जल निगम के महाप्रबंधक को निर्देश दिए, कि जिले के ऐसे मजरे टोले बसाहटे जो गांधी सागर समूह जल प्रदाय योजना के लाभ से वंचित है। उन सभी मजरों, टोलो, बसाहटों को सूचीबद्ध कर, वहां हर घर नल कनेक्‍शन के लिए प्रस्‍ताव तैयार कर लो.स्‍वा.या.विभाग के सचिव एवं जल निगम के प्रबंध संचालक को प्रस्‍ताव भेजे। बैठक में बताया गया, कि जिले के 377 स्‍कूलों, एवं 149 आंगनवाडी भवनों में नल कनेक्‍शन होना शेष है। स्‍कूलों व आंगनवाडी केंद्रों में नल कनेक्‍शन का कार्य निरंतर जारी है। कलेक्‍टर ने निर्देश दिए, कि एक माह में शेष सभी शालाओं, आंगनवाडी केंद्रों में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध करवा दिया जाए। कलेक्‍टर श्री चंद्रा ने रोड़ रेस्‍टोरेशन कार्य की प्रगति की समीक्षा में निर्देश दिए, कि अब तक जिले में किए गये रोड रेस्‍टोरेशन कार्य की ग्रामवार सूची उपलब्‍ध करवाए। इस सूची का पंचायतों से सत्‍यापन करवाया जाएगा, कि रोड़ रेस्‍टोरेशन का समुचित गुणवत्तापूर्ण कार्य हुआ है अथवा नही ? कलेक्‍टर ने लो.स्‍वा.यां.विभाग एवं जल निगम को निर्देश दिए, कि वे हर ग्राम पंचायत में एक-एक वाल्‍वमेन, पम्‍प आपरेटर चयनित कर उसे योजना के संचालन का प्रशिक्षण दिलाए। बैठक में बताया गया, कि जिले में हाल ही में 18 नवीन नलकूप खनन के कार्य स्‍वीकृत किए गये है। जिन पर नलकूप खनन का कार्य प्रारंभ हो गया है। आगामी दिनों में 18 और नलकूप खनन का कार्य किया जावेगा। बैठक में लो.स्‍वा.यां.विभागों को बंद पडे 10-10 नलकूपों में रिचार्ज पिट संरचनाओं का निर्माण करने के निर्देश भी दिए गये। बैठक में कलेक्‍टर ने पंचायतों द्वारा जलकर संग्रहण की समीक्षा में निर्देश दिए, कि ग्राम पंचायतों को जलकर संग्रहण बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाए। जलकर की वसूली की नियमित समीक्षा की जाए। उन्‍होने जनपद सीईओ को निर्देश दिए, कि जिले में एक माह में जलकर संग्रहण 5 लाख रूपये से बढ़ाकर 10 लाख रूपये तक किया जाए।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...

May 18, 2026 10:52 AM

रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....

May 18, 2026 10:31 AM

नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...

May 18, 2026 10:10 AM

सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्‍व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्‍तविभागीय समन्‍वय समिति की बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश....

May 18, 2026 09:56 AM

जल निगम जिले के शेष सभी स्‍कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्‍शन उपलब्‍ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्‍वच्‍छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्‍टर ने दिए निर्देश...

May 18, 2026 09:51 AM

जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....

May 18, 2026 09:49 AM

सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...

May 18, 2026 09:16 AM

गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....

May 18, 2026 09:05 AM

पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पंप पर माला पहनकर की नारेबाजी....

May 18, 2026 08:37 AM

संगठन विस्तार को लेकर महिला कांग्रेस की अहम बैठक संपन्न, जिला प्रभारी यासमीन शेरानी पहुंची नीमच...

May 18, 2026 08:35 AM

भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 12 सत्रों में हुआ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण....

May 18, 2026 08:31 AM

आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर

May 18, 2026 08:28 AM

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

May 18, 2026 08:23 AM

रतनगढ़ में पं.कमल किशोर नागर की कथा शुरू: भागवत कथा के पूर्व निकली कलश यात्रा, भजनों पर झूमे भक्त...

May 17, 2026 04:58 PM

मारूति कम्पनी की स्विफ्ट कार से 01 किलो 784 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद, चौकी नयागांव पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार...

May 17, 2026 02:39 PM

ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क सुरक्षा सुदृढ़ीकरण हेतु पुलिस अधीक्षक का व्यापक निरीक्षण, स्पीड कंट्रोल, प्रकाश व्यवस्था एवं संरचनात्मक सुधारों के माध्यम से सड़क सुरक्षा बढ़ाने पर विशेष जोर, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए गए ठोस निर्देश...

May 17, 2026 02:09 PM

मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व पर कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न...

May 17, 2026 01:57 PM

06 माह से फरार दो तस्कर गिरफ्तार, 133 किलो डोडाचूरा बरामदगी मामले में पुलिस की कार्रवाई..

May 17, 2026 12:00 PM

पशु आहार की आड़ में हो रही थी डोडा चूरा तस्करी, सदर पुलिस ने 6 क्विंटल माल सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार ...

May 17, 2026 11:56 AM