lemon212
FIRST NEEMUCH NEWS
FIRST NEEMUCH NEWS
होम मध्य प्रदेश राजस्थान खेल बॉलीवुड जन्मदिन शोक समाचार जीवन शैली बिजनेस राजनीतिक सामाजिक धार्मिक पंचांग- पुराण वीडियो गैलरी फोटो गैलरी अपराध

जिले में जनगणना का 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण, स्व गणना में मंदसौर प्रदेश में प्रथम, जिला जनगणना अधिकारी, पेयजल समस्या होने पर तत्काल जल स्रोतों का करें अधिग्रहण...

  Updated : May 18, 2026 11:02 AM

DESK NEWS

  प्रशासनिक

मंदसौर :- साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल ने बताया कि जिले में जनगणना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। वर्तमान में चार्ज अधिकारी लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीण एवं नगरीय निकाय क्षेत्रों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनगणना से संबंधित सभी कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए उन्हें शीघ्र पूर्ण करवाया जाए। उन्होंने बताया कि स्व गणना अभियान अंतर्गत मंदसौर जिले ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी सीएमओ को निर्देशित करते हुए कहा गया कि गर्मी एवं आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए आवश्यक तैयारियां पूर्व से सुनिश्चित करें। अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु फायर ब्रिगेड एवं अन्य संसाधनों को हमेशा अलर्ट मोड में रखा जाए। जहां कहीं पेयजल की समस्या उत्पन्न हो, वहां तत्काल आवश्यक जल स्रोतों का अधिग्रहण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही भू-अर्जन के प्रकरण लंबित नहीं रखने एवं ई-केवाईसी का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। गेहूं उपार्जन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि उपार्जन केंद्रों पर किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। बारदान एवं गोदाम की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए। बताया गया कि 23 मई तक स्लॉट बुकिंग जारी रहेगी। गेहूं परिवहन कार्य सुचारु रूप से संचालित हो, इसमें किसी प्रकार की समस्या आने पर तत्काल जानकारी देने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा भी की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि शिकायतों का त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

अगली खबर

अपराधों की रोकथाम हेतु जागरुकता अभियान सम्मान माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा.....

January 09, 2021 10:25 AM

और खबरे

आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....

June 11, 2026 04:23 AM

रतलाम रेंज के डीआईजी श्री निमीष अग्रवाल ने शुरू किया नीमच जिले का वार्षिक निरीक्षण..

June 10, 2026 05:31 PM

गम्‍भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...

June 10, 2026 03:04 PM

राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...

June 10, 2026 02:56 PM

हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...

June 10, 2026 02:22 PM

चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...

June 10, 2026 02:20 PM

दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....

June 10, 2026 02:16 PM

दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....

June 10, 2026 02:12 PM

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...

June 10, 2026 02:07 PM

गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...

June 10, 2026 01:44 PM

गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...

June 10, 2026 01:37 PM

यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...

June 10, 2026 01:34 PM

रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...

June 10, 2026 01:32 PM

खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....

June 10, 2026 01:22 PM

पशुकल्‍याण समिति की बैठक 12 जून को..

June 10, 2026 01:20 PM

महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...

June 10, 2026 01:19 PM

आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...

June 10, 2026 01:12 PM

01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...

June 10, 2026 01:09 PM

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...

June 10, 2026 01:06 PM