सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु रतलाम पुलिस का विशेष अभियान, पुलिस अधीक्षक ने राष्ट्रीय राजमार्ग के दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया निरीक्षण, सुरक्षा सुधार हेतु दिए महत्वपूर्ण निर्देश...
Updated : May 18, 2026 12:21 PM
DESK NEWS
प्रशासनिक
रतलाम :- जिले में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार द्वारा लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार के नेतृत्व में जिले के प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों एवं दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट क्षेत्रों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री विवेक कुमार लाल, उप पुलिस अधीक्षक यातायात श्री आनंद स्वरूप सोनी, रक्षित निरीक्षक श्री मोहन भर्रावत, एमपीआरडीसी की टीम, आरटीओ विभाग की टीम, टोल प्लाजा प्रबंधन, संबंधित एसडीओपी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी विभागों द्वारा समन्वय के साथ दुर्घटना संभावित क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया गया।
माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील का पालन करते हुए अधिकारियों ने एक ही वाहन से किया भ्रमण - ईंधन बचत एवं संसाधनों के बेहतर उपयोग को ध्यान में रखते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी द्वारा पेट्रोल एवं डीजल बचाने की अपील के पालन में सभी अधिकारी संयुक्त रूप से एक ही वाहन में सवार होकर निरीक्षण हेतु पहुंचे। इस पहल के माध्यम से ऊर्जा संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संदेश भी दिया गया।
इन प्रमुख दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट का किया गया निरीक्षण - निरीक्षण सातरुंडा चौराहा से प्रारंभ किया गया, जिसके बाद रत्नागिरी, बिलपांक फंटा, सालाखेड़ी फंटा, सनावदा फंटा, खाचरोद फंटा, सेजावता फंटा, इप्का फैक्ट्री तिराहा, पंचेड़ फंटा, पलदूना फंटा, नामली गोकुल चाय तिराहा, भैंसा देवी फंटा, कांडरवासा एवं बड़ौदा फंटा सहित विभिन्न स्थानों का सूक्ष्म निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रत्येक हॉट स्पॉट पर पूर्व में हुई सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण किया गया तथा दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने हेतु आवश्यक सुरक्षा उपायों पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित विभागों को त्वरित सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए प्रमुख दिशा-निर्देश - प्रत्येक दुर्घटना संभावित हॉट स्पॉट पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे रात्रिकालीन दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। सभी हॉट स्पॉट के पूर्व 120 मीटर, 80 मीटर एवं 50 मीटर की दूरी पर क्रमशः रम्बल स्ट्रिप लगाए जाएं, ताकि वाहन चालक पूर्व से सतर्क हो सकें। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के पूर्व स्पीड ब्रेकर एवं ज़िग-ज़ैग बैरिकेडिंग की व्यवस्था की जाए, जिससे वाहनों की गति नियंत्रित की जा सके। सड़क किनारे स्थित पेड़ों एवं अन्य बाधक स्थलों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए जाएं, जिससे रात्रि में दृश्यता बेहतर हो सके। हाईवे पर आवश्यक यातायात संकेतक, चेतावनी बोर्ड एवं दिशा सूचक संकेतों को स्पष्ट एवं सुव्यवस्थित रूप से स्थापित करने के निर्देश दिए गए। टोल प्लाजा एवं संबंधित एजेंसियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित निगरानी एवं त्वरित सहायता व्यवस्था बनाए रखने हेतु निर्देशित किया गया। संबंधित थाना प्रभारियों को दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त एवं यातायात मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार ने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु पुलिस, परिवहन विभाग, सड़क निर्माण एजेंसियों एवं आमजन के संयुक्त प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं। रतलाम पुलिस द्वारा भविष्य में भी सड़क सुरक्षा को लेकर इस प्रकार के विशेष अभियान एवं निरीक्षण लगातार जारी रखे जाएंगे।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM