शहर की सफाई व्यवस्था पर नगर परिषद की सख्ती, आयुक्त का प्रातःकालीन औचक निरीक्षण, 11 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई प्रारम्भ
Updated : May 18, 2026 12:27 PM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
प्रशासनिक
चित्तौड़गढ़ :- शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं बेहतर वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से नगर परिषद प्रशासन द्वारा सफाई व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुचारू बनाने की दिशा में लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में नगर परिषद आयुक्त ने प्रातःकालीन सफाई कार्यों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा मौके पर ही आवश्यक निर्देश जारी किए। आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान जोन संख्या 5 एवं 6 के विभिन्न वार्डों, मुख्य मार्गों, नालियों तथा सार्वजनिक स्थलों की सफाई व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने सफाई कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को सफाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मचारियों की उपस्थिति भी जांची गई, जिसमें 11 सफाई कर्मचारी अपने निर्धारित कार्यस्थल से अनुपस्थित पाए गए। इस पर आयुक्त कृष्ण गोपाल माली ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि शहर की स्वच्छता से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। अनुपस्थित कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गई है आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों एवं जमादारों को निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें तथा कार्यस्थलों पर समयबद्ध उपस्थिति और गुणवत्तापूर्ण सफाई कार्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ शहर केवल प्रशासनिक प्रयासों से नहीं बल्कि जिम्मेदार कार्यसंस्कृति और सामूहिक सहभागिता से ही संभव है। इस दौरान स्वास्थ्य निरीक्षक सूरज घावरी को भी क्षेत्रीय सफाई व्यवस्था पर निरंतर निगरानी बनाए रखने, आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने तथा कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। आयुक्त ने दोहराया कि सभी कर्मचारियों को समय पर उपस्थित होकर पूर्ण जिम्मेदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
और खबरे
गम्भीर बीमारी से पीड़ित बालिका के उपचार हेतु रेडक्रास से 1 लाख की सहायता स्वीकृत ग्राम कनावटी निवासी किशनलाल की पोती संजना का उदयपुर में चल रहा है उपचार, रेडक्रास नीमच ने जारी किया 1 लाख रुपये का चेक...
June 10, 2026 03:04 PM
राम्होला मंदिर कानाखेड़ा कलश प्रतिष्ठा महोत्सव, श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने वाले के जीवन में कभी कष्ट नहीं आता है-पंडित नरेंद्र देव नागदा...
June 10, 2026 02:56 PM
हनुमान जयंती मेला व श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा का शंखनाद कलश यात्रा से हुआ, श्री मद्भागवत गीता श्रवण करने से आत्म कल्याण का मार्ग मिलता है-पंडित पुष्कर नागदा...
June 10, 2026 02:22 PM
चित्तौड़गढ़ दुर्ग में अनाधिकृत निर्माण कार्य पर एफआईआर दर्ज...
June 10, 2026 02:20 PM
दो अलग-अलग कार्रवाई में 90 किलो 900 ग्राम अफीम डोडाचूरा बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार....
June 10, 2026 02:16 PM
दो बाल श्रमिकों को कराया मुक्त, होटल व दुकान संचालकों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज, उमंग-VII अभियान के तहत मंगलवाड़ थाना पुलिस की कार्रवाई....
June 10, 2026 02:12 PM
यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर महादेव मंदिर में हुआ धार्मिक आयोजन, साथ ही शुरू हुआ विशेष जनसंपर्क अभियान...
June 10, 2026 02:07 PM
गेंदमल मीणा ने अज्ञात कारणों के चलते गले में फंदा डालकर मौत को गले लगाया...
June 10, 2026 01:44 PM
गादोला मार्ग पर सड़क हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोग घायल...
June 10, 2026 01:37 PM
यज्ञ के माध्यम से विश्व शांति की कामना, रासलीला में छाई कृष्ण जन्मोत्सव की खुशियां, हनुमान टेकरी आश्रम पर सप्त दिवसीय श्री विष्णु लक्ष्मी महायज्ञ का तीसरा दिन...
June 10, 2026 01:34 PM
रेल्वे कमेटी में सांसद अग्रवाल ने मेवाड़ गौरव दर्शन टूरिस्ट सर्किट प्रारंभ करने का प्रस्ताव रखा, 9 दिवसीय रेल्वे कमेटी का टूर सम्पन्न...
June 10, 2026 01:32 PM
खेत पर ज्वार काटने गई महिला की सांप काटने से मौत....
June 10, 2026 01:22 PM
पशुकल्याण समिति की बैठक 12 जून को..
June 10, 2026 01:20 PM
महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक 12 जून को गांधी वाटिका में...
June 10, 2026 01:19 PM
आय से 241 प्रतिशत अधिक संपत्ति का खुलासा, महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त संचालक के ठिकानों पर लोकायुक्त का बड़ा छापा, ढाई करोड़ की कमाई, साढ़े नौ करोड़ की संपत्ति...
June 10, 2026 01:12 PM
01 किलो 530 ग्राम अवैध अफीम सहित दो आरोपी गिरफ्तार...
June 10, 2026 01:09 PM
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने किया रुद्राभिषेक, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना...
June 10, 2026 01:06 PM
बैडमिंटन खिलाड़ी अक्षिता कच्छावा का माली महासभा ने किया सम्मान...
June 10, 2026 01:03 PM
मंदसौर में 132 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी 1000 कैदियों की क्षमता वाली आधुनिक नवीन जेल, कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग के विशेष प्रयासों से सीएस की बैठक में मिली अंतिम स्वीकृति....
June 10, 2026 01:00 PM