सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
Updated : May 18, 2026 09:56 AM
DESK NEWS
प्रशासनिक
नीमच :- जिले के सभी 82 क्षीरधारा ग्रामों में एक-एक स्व सहायता समूहों का गठन कर इन समूहों के सदस्यों को उन्नत पशुपालन गतिविधियों से जोड़े। पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर पशुपालकों की जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए। यह निर्देश कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने सोमवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत गठित अंर्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक में पशुपालन गतिविधियों की समीक्षा करते हुए दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, उप संचालक पशुपालन डॉ.राजेश पाटीदार सहित समिति के सदस्य, विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी एवं पशुपालन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने कहा, कि क्षीर धारा ग्राम योजना का उद्देश्य दुग्ध उत्पादन बढ़ाना है। इसके लिए पशुओं में नस्ल सुधार, उन्नत चारा विकास, पशुओं का समुचित प्रबंधन, पशुशेड का निर्माण आदि बिंदुओं पर कार्य किए जाने की आवश्यकता है। सभी विभाग समन्वित प्रयास कर उन्नत पशुपालन को बढावा देने का कार्य करें। कलेक्टर ने चारा विकास के लिए आंकलन कर पशुपालकों को मल्टीकट मल्टी इयर चारा बीज कीट उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए पशुपालन विभाग की विभागीय गतिविधियों की समीक्षा में कलेक्टर ने निर्देश दिए, कि सभी गांवों में पशुपालकों के के.सी.सी.प्रकरण बनाने के लिए शिविरों का आयोजन किया जाए। कोई भी पशुपालक के.सी.सी.के लाभ से वंचित ना रहे। कलेक्टर ने एक माह में एक हजार नवीन पशुपालकों को नवीन के.सी.सी.प्रदान करने और शतप्रतिशत पुराने के.सी.सी. का नवीनीकरण कर ऋण उपलब्ध कराने के निर्देश जिला सहकारी बैंक के श्री आर.पी.नागदा व उप संचालक पशुपालन को दिए है। कलेक्टर ने क्षीर धारा योजना के तहत चयनित सभी 82 ग्रामों में शतप्रतिशत पशुओं का टीकाकरण करवाने और शतप्रतिशत पशुपालकों को के.सी.सी.जारी कर इन गांवों को सेचुरेटेड करने के निर्देश भी दिए है। उन्होने वन क्षेत्र से लगे सभी गांवों में पशुओं का सर्वे करवाकर शतप्रतिशत पशुओं का टीकाकरण करवाने के निर्देश भी दिए है।
और खबरे
ट्रक में अफीम और 523 किलो डोडाचूरा तस्करी का मामला, आरोपी को 13 साल की सजा...
May 18, 2026 10:52 AM
रामपुरा मंडल में विकास की नई इबारत, भाजपा सरकार ने निभाया वादा, 3 सड़कों की मिली सौगात, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास सिर्फ नारा नहीं, भाजपा का संकल्प....
May 18, 2026 10:31 AM
नारायणगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कॉर्पियो-N कार से 402 किलो डोडाचूरा जप्त, लाखों रुपये का मादक पदार्थ बरामद...
May 18, 2026 10:10 AM
सभी क्षीरधारा ग्रामों में स्व सहायता समूहों को पशुपालन गतिविधियों से जोड़े - श्री चंद्रा पशुओं की समुचित देखभाल, पशु प्रबंधन पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की जाए क्षीर धारा ग्राम योजना के तहत अर्न्तविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश....
May 18, 2026 09:56 AM
जल निगम जिले के शेष सभी स्कूलों एवं आंगनवाडियों में एक माह में नल कनेक्शन उपलब्ध कराए - श्री चंद्रा जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश...
May 18, 2026 09:51 AM
जमुनिया कला में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम संपन्न....
May 18, 2026 09:49 AM
सड़क हादसे में गैस सिलेंडर सप्लाई करने वाले युवक की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर...
May 18, 2026 09:16 AM
गुरु सेवा संघ ने किया विद्वान पं. नयन शास्त्री का भावभीना विदाई सम्मान, दो वर्ष की सेवाओं के बाद पीपलू, टोंक के लिए हुए रवाना....
May 18, 2026 09:05 AM
पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती कीमतों के विरोध में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, पंप पर माला पहनकर की नारेबाजी....
May 18, 2026 08:37 AM
संगठन विस्तार को लेकर महिला कांग्रेस की अहम बैठक संपन्न, जिला प्रभारी यासमीन शेरानी पहुंची नीमच...
May 18, 2026 08:35 AM
भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग संपन्न, 12 सत्रों में हुआ कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण....
May 18, 2026 08:31 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 18, 2026 08:28 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 18, 2026 08:23 AM
रतनगढ़ में पं.कमल किशोर नागर की कथा शुरू: भागवत कथा के पूर्व निकली कलश यात्रा, भजनों पर झूमे भक्त...
May 17, 2026 04:58 PM
मारूति कम्पनी की स्विफ्ट कार से 01 किलो 784 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद, चौकी नयागांव पुलिस को बड़ी सफलता, एक आरोपी गिरफ्तार...
May 17, 2026 02:39 PM
ब्लैक स्पॉट्स पर सड़क सुरक्षा सुदृढ़ीकरण हेतु पुलिस अधीक्षक का व्यापक निरीक्षण, स्पीड कंट्रोल, प्रकाश व्यवस्था एवं संरचनात्मक सुधारों के माध्यम से सड़क सुरक्षा बढ़ाने पर विशेष जोर, दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु दिए गए ठोस निर्देश...
May 17, 2026 02:09 PM
मृदा स्वास्थ्य कार्ड का महत्व पर कृषक प्रशिक्षण सम्पन्न...
May 17, 2026 01:57 PM
06 माह से फरार दो तस्कर गिरफ्तार, 133 किलो डोडाचूरा बरामदगी मामले में पुलिस की कार्रवाई..
May 17, 2026 12:00 PM
पशु आहार की आड़ में हो रही थी डोडा चूरा तस्करी, सदर पुलिस ने 6 क्विंटल माल सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार ...
May 17, 2026 11:56 AM