पशु आहार की आड़ में हो रही थी डोडा चूरा तस्करी, सदर पुलिस ने 6 क्विंटल माल सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार ...
Updated : May 17, 2026 11:56 AM
सुरेश नायक निंबाहेड़ा
अपराध
चित्तौड़गढ़। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन त्रिनेत्र” अभियान के तहत सदर निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 क्विंटल अवैध डोडा चूरा जब्त किया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक भी जब्त किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर रेंज उदयपुर गौरव श्रीवास्तव के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ मनोज त्रिपाठी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय मुकुल शर्मा एवं वृत्ताधिकारी संजय शर्मा के सुपरविजन में थाना सदर निम्बाहेड़ा पुलिस टीम द्वारा हाईवे पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान नीमच की तरफ से आ रहे एक टाटा ट्रक को रुकवाकर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पशु आहार की कट्टियों की आड़ में छिपाकर रखा गया कुल 593 किलो 100 ग्राम अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत ट्रक को जब्त कर लिया और मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। नाकाबंदी के दौरान ट्रक चालक और उसका साथी वाहन लेकर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता के चलते दोनों को दबोच लिया गया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपी घबराए हुए नजर आए और सख्ती से पूछताछ में मादक पदार्थ तस्करी का खुलासा हुआ।
गिरफ्तार आरोपियों में साहिब सिंह पुत्र करम सिंह निवासी मिया पिंड थाना खेमकरण जिला तरनतारन पंजाब तथा अजय उर्फ कला पुत्र तिर्थ सिंह निवासी तुलका पिंड थाना खिलचियां जिला तरनतारन पंजाब शामिल हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी लंबे समय से मादक पदार्थ तस्करी में लिप्त हैं और पूर्व में भी मादक पदार्थ सप्लाई करने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस के अनुसार जब्त किए गए डोडा चूरा की अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है।
कार्रवाई में उप निरीक्षक अमरलाल मीणा, सहायक उप निरीक्षक सुंदरपाल, कानिंग जीवणलाल, श्यामलाल, धर्मचंद, दयाराम, ओपीलाल, शिवकुमार एवं हवलदार उस्ताद महावीर सिंह की विशेष भूमिका रही।
और खबरे
पशु आहार की आड़ में हो रही थी डोडा चूरा तस्करी, सदर पुलिस ने 6 क्विंटल माल सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार ...
May 17, 2026 11:56 AM
श्रीपुरा के सागवान जंगल क्षेत्र में रविवार को सुबह मे अचानक से लगी भीषण आग, वन विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टला, फायर बिग्रेड की सहायता से कुछ ही समय मे आग पर काबू पाया....
May 17, 2026 11:19 AM
आस्था की राह में अटका विकास, जलेश्वर महादेव सड़क निर्माण बना ढाक के तीन पात….
May 17, 2026 11:01 AM
संस्था बी.आर. फाउंडेशन बनी बेजुबानों का सहारा, 7 वर्षों से बांट रही सकोरे....
May 17, 2026 10:58 AM
रात्रि चौपाल बनी जनजागरण का सशक्त मंच, जल, जंगल, जमीन, पशुधन और शिक्षा बचाने ग्रामीणों ने लिया सामूहिक संकल्प....
May 17, 2026 10:54 AM
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 324 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, पिकअप में सब्जियों के नीचे स्कीम बनाकर ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 17, 2026 10:06 AM
सागा रानी माता जी के जंगल क्षेत्र में लगी आग पर पाया काबू, श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस...
May 17, 2026 09:18 AM
रतन स्वीट्स एंड बेकरी को खोले जाने संबंधी सोशल मीडिया समाचार का खंडन....
May 17, 2026 08:51 AM
NH-48 पर सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 1868 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रक चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू...
May 17, 2026 07:19 AM
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन सुचारू रूप से जारी, 31 केंद्रों पर 4.80 लाख क्विंटल गेहूं की खरीदी,86 प्रतिशत से अधिक किसानों को भुगतान पूर्ण...
May 17, 2026 06:02 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हुई सख्त कार्रवाई, 2 करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक का शमन शुल्क वसूल....
May 17, 2026 03:21 AM
टोंकखुर्द पटाखा फैक्ट्री विस्फोट प्रकरण में राज्य शासन की सख्त कार्रवाई पुलिस एवं राजस्व विभाग के चार अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, निरीक्षण एवं निगरानी में गंभीर लापरवाही पर लिया निर्णय...
May 17, 2026 03:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 17, 2026 03:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 17, 2026 03:13 AM
श्रीमद् पुरुषोत्तम मास कथा महोत्सव का आयोजन बद्रीविशाल मंदिर पर....
May 17, 2026 02:18 AM
शनि अमावस्या पर शनि मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब हवन-पूजन के साथ भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद....
May 17, 2026 02:07 AM
महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने कल नीमच आएंगी जिला प्रभारी यास्मीन शैरानी....
May 16, 2026 04:50 PM
NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन फोर जीरो चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप...
May 16, 2026 03:40 PM
देश की अनोखी नीमच हर्बल मंडी, फूल, कांटे, पत्ती, छिलके, बीज, छाल, जड़ सब के मिलते अच्छे दाम किसानों के लिए है वरदान, औषधीय फसलों के उत्पादन में देश में आगे मप्र...
May 16, 2026 03:38 PM