मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 324 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, पिकअप में सब्जियों के नीचे स्कीम बनाकर ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ, एक आरोपी गिरफ्तार....
Updated : May 17, 2026 10:06 AM
जुगल राठौर नीमच
अपराध
मन्दसौर :- जिला पुलिस अधीक्षक मंदसौर विनोद कुमार मीणा के अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने हेतु जिले के सभी थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया था। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कल्पना सोनकर तथा SDOP गरोठ विवेक चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गरोठ उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव के कुशल निर्देशन में टीम गठित किया गया। उक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को पिकअप सहित जप्त किया गया। दिनांक 17.05.2026 को उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव को मुखबिर सूचना मिली की नीमच की तरफ से एक पिकअप जिसका आगे पीछे RJ17GB2340 नम्बर की प्लेट लगी होकर जिसमें पिकअप चालक पिकअप में ऊपर सब्जी भरकर सब्जी के नीचे स्कीम बनाकर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा लेकर गरोठ तरफ आ रहा है। सूचना होते ही टीम द्वारा ग्राम आरनी मेघलेदा रोड पहुंचकर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक RJ17GB2340 को रोका गया। पिकअप में रखी सब्जी (बैंगन, तुरई, गोभी, शिमला मिर्च, मिर्ची, केला) की प्लास्टिक की टोकरियों के नीचे बने चेंबर से 16 प्लास्टिक कट्टे मिले, जिनमें कुल 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा भरा हुआ था। उक्त मादक पदार्थ की कीमत लगभग 6 लाख 49 हजार 500 रुपये आंकी गई।
मादक पदार्थ के परिवहन में उपयोग में लाये गये पिकअप वाहन क्रमांक RJ17GB2340 कीमत करीब 10 लाख रुपये तथा दो नग एंड्राइड मोबाइल फोन भी जप्त किये गये। वाहन चालक असरफ उर्फ अशरफ पिता इस्माइल मंसूरी उम्र 26 साल निवासी मेघलेदा थाना शामगढ़ को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 8,15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी असरफ उर्फ अशरफ से जप्तशुदा मादक पदार्थ डोडाचूरा को लाने ले जाने के संबंध में पूछताछ कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।
जप्त मशरुका - 16 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में कुल 324 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कुल कीमत 6 लाख 49 हजार 500 रुपये। सफेद रंग की पिकअप कीमत 10 लाख रुपये। 02 रियल मी कंपनी के एंड्राइड मोबाइल फोन कीमत 20 हजार रुपये।
गिरफ्तार आरोपी - असरफ उर्फ अशरफ पिता इस्माइल मंसूरी उम्र 26 साल निवासी मेलखेडा थाना शामगढ़।
आपराधिक रिकॉर्ड - थाना गरोठ अपराध क्रमांक 325/2023 धारा 8,15,29 एनडीपीएस एक्ट। थाना शामगढ़ अपराध क्रमांक 33/2024 धारा 294,323,506 भादवि। थाना गरोठ अपराध क्रमांक 190/2026 धारा 8,15 एनडीपीएस एक्ट।
सराहनीय कार्य - उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव थाना प्रभारी गरोठ एवं टीम का सराहनीय योगदान रहा।
और खबरे
पशु आहार की आड़ में हो रही थी डोडा चूरा तस्करी, सदर पुलिस ने 6 क्विंटल माल सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार ...
May 17, 2026 11:56 AM
श्रीपुरा के सागवान जंगल क्षेत्र में रविवार को सुबह मे अचानक से लगी भीषण आग, वन विभाग की तत्परता से बड़ा हादसा टला, फायर बिग्रेड की सहायता से कुछ ही समय मे आग पर काबू पाया....
May 17, 2026 11:19 AM
आस्था की राह में अटका विकास, जलेश्वर महादेव सड़क निर्माण बना ढाक के तीन पात….
May 17, 2026 11:01 AM
संस्था बी.आर. फाउंडेशन बनी बेजुबानों का सहारा, 7 वर्षों से बांट रही सकोरे....
May 17, 2026 10:58 AM
रात्रि चौपाल बनी जनजागरण का सशक्त मंच, जल, जंगल, जमीन, पशुधन और शिक्षा बचाने ग्रामीणों ने लिया सामूहिक संकल्प....
May 17, 2026 10:54 AM
मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 324 किलो अवैध डोडाचूरा जब्त, पिकअप में सब्जियों के नीचे स्कीम बनाकर ले जाया जा रहा था मादक पदार्थ, एक आरोपी गिरफ्तार....
May 17, 2026 10:06 AM
सागा रानी माता जी के जंगल क्षेत्र में लगी आग पर पाया काबू, श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस...
May 17, 2026 09:18 AM
रतन स्वीट्स एंड बेकरी को खोले जाने संबंधी सोशल मीडिया समाचार का खंडन....
May 17, 2026 08:51 AM
NH-48 पर सीबीएन की बड़ी कार्रवाई, 1868 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त, ट्रक चालक समेत दो आरोपी गिरफ्तार, अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क की जांच शुरू...
May 17, 2026 07:19 AM
रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं उपार्जन सुचारू रूप से जारी, 31 केंद्रों पर 4.80 लाख क्विंटल गेहूं की खरीदी,86 प्रतिशत से अधिक किसानों को भुगतान पूर्ण...
May 17, 2026 06:02 AM
मध्यप्रदेश पुलिस का 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा अभियान, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु हुई सख्त कार्रवाई, 2 करोड़ 87 लाख रुपए से अधिक का शमन शुल्क वसूल....
May 17, 2026 03:21 AM
टोंकखुर्द पटाखा फैक्ट्री विस्फोट प्रकरण में राज्य शासन की सख्त कार्रवाई पुलिस एवं राजस्व विभाग के चार अधिकारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, निरीक्षण एवं निगरानी में गंभीर लापरवाही पर लिया निर्णय...
May 17, 2026 03:17 AM
आज का इतिहास : देश और दुनिया में आज के दिन घटी प्रमुख ऐतिहासिक एवं महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर
May 17, 2026 03:16 AM
आज का राशिफल Good Morning First Neemuch News नेटवर्क आपके और आपके परिवार की शुभ दिन की मंगलकामना करता है, स्वस्थ रहिए सुरक्षित रहिये....
May 17, 2026 03:13 AM
श्रीमद् पुरुषोत्तम मास कथा महोत्सव का आयोजन बद्रीविशाल मंदिर पर....
May 17, 2026 02:18 AM
शनि अमावस्या पर शनि मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब हवन-पूजन के साथ भंडारे में हजारों भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद....
May 17, 2026 02:07 AM
महिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने कल नीमच आएंगी जिला प्रभारी यास्मीन शैरानी....
May 16, 2026 04:50 PM
NEET पेपर लीक के विरोध में युवा कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन फोर जीरो चौराहे पर केंद्र सरकार का पुतला दहन, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप...
May 16, 2026 03:40 PM
देश की अनोखी नीमच हर्बल मंडी, फूल, कांटे, पत्ती, छिलके, बीज, छाल, जड़ सब के मिलते अच्छे दाम किसानों के लिए है वरदान, औषधीय फसलों के उत्पादन में देश में आगे मप्र...
May 16, 2026 03:38 PM